By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून में राशन और आयुष्मान कार्ड घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने माफियाओं की ‘गर्दन मरोड़ी’, 3323 राशन कार्ड और 9428 आयुष्मान कार्ड निरस्त
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > देहरादून में राशन और आयुष्मान कार्ड घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने माफियाओं की ‘गर्दन मरोड़ी’, 3323 राशन कार्ड और 9428 आयुष्मान कार्ड निरस्त
उत्तराखंडदेश

देहरादून में राशन और आयुष्मान कार्ड घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने माफियाओं की ‘गर्दन मरोड़ी’, 3323 राशन कार्ड और 9428 आयुष्मान कार्ड निरस्त

The Hill India News
Last updated: July 5, 2025 2:45 pm
The Hill India News
Published: July 5, 2025
Share
SHARE

देहरादून | 05 जुलाई 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून जिला प्रशासन ने राशन कार्ड और आयुष्मान भारत कार्ड फर्जीवाड़े में संलिप्त माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए इतिहास रच दिया है। राज्य में यह पहली बार है जब इस स्तर पर संगठित जालसाजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की गई है।

Contents
नजीर बनती कार्रवाई, गिरोहों पर टेढ़ी नजरसख्त धाराओं में मुकदमा दर्जजांच जारी, और खुलासों की उम्मीदआंकड़ों में देखें कितनी बड़ी है ये कार्रवाई:

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर की गई जांच में सामने आया कि 136,676 निष्क्रिय राशन कार्डों से 9,428 आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। इसके अतिरिक्त 3,323 राशन कार्ड भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाए गए पाए गए। जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने नगर कोतवाली और राजपुर थाने में संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर दी है।

नजीर बनती कार्रवाई, गिरोहों पर टेढ़ी नजर

प्रशासन ने न सिर्फ इन कार्डों को रद्द किया, बल्कि यह भी संकेत दिया है कि इसमें संगठित माफिया गिरोह सक्रिय हैं, जो अपात्र व्यक्तियों के नाम पर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे थे। डीएम ने स्पष्ट किया कि “जनता के हक पर डाका डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बने राशन कार्ड धारकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336(2) व 336(3) के तहत मुकदमा थाना कोतवाली नगर में दर्ज किया गया है। वहीं फर्जी आयुष्मान कार्ड मामले में राजपुर थाना में धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर गिरोह की तलाश शुरू कर दी गई है।

जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद

जिला पूर्ति विभाग और स्वास्थ्य एजेंसियों के तालमेल से 9428 आयुष्मान कार्ड पहले ही निष्क्रिय किए जा चुके हैं। इस पूरे मामले की गहन जांच अब भी जारी है और अधिकारियों को विश्वास है कि इसमें अधिक संख्या में फर्जीवाड़े उजागर हो सकते हैं।

आंकड़ों में देखें कितनी बड़ी है ये कार्रवाई:

विवरण संख्या
कुल राशन कार्ड (जनपद में) 3,87,954
सत्यापित राशन कार्ड 75,576
निरस्त राशन कार्ड 3,323
निष्क्रिय राशन कार्ड 1,36,676
इनसे बने आयुष्मान कार्ड 9,428
निरस्त किए गए आयुष्मान कार्ड 9,428

  1. जिला प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि जनहित योजनाओं में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देहरादून में उठाया गया यह कदम अन्य जिलों के लिए भी एक सख्त और प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा है।

You Might Also Like

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अंत्योदय की राह पर बढ़ रहा उत्तराखंड
“वोकल फॉर लोकल” को मुख्यमंत्री धामी का समर्थन — सड़क किनारे रुके, खुद भूना भुट्टा, वृद्धा को अपने हाथों से कराया स्वाद
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर शर्मसार हुई मानवता: मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, यात्रियों की जांबाजी ने बचाया; आरोपी दबोचा
उत्तराखंड में 16 साल बाद ‘डिजिटल महाकुंभ’: 30 हजार नक्शों और 34 हजार कर्मियों के साथ शुरू होगी जनगणना
प्रधानमंत्री ने देवघर में 16,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

देहरादून में प्राथमिक शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन! 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच, बैरिकेडिंग पर रोकी गई रैली

The Hill India News
The Hill India News
October 24, 2026
एम्स ऋषिकेश में इलाज के लिए आने वालों को झटका! अब पार्किंग के भी देने होंगे पैसे, दोपहिया के ₹20 और कार के ₹40 शुल्क; व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी
बदरी-केदार धाम पहुंचे राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन, परिवार संग किए दर्शन; स्वच्छ और नशामुक्त देवभूमि बनाने का दिया संदेश
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट से 11 साल पहले छोड़ेंगे IFS सेवा! VRS की घोषणा से वन विभाग में हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड में चुनावी जंग तेज! कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ के जवाब में BJP निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’, धामी ने किया बड़ा ऐलान
SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?