By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : वस्त्र अनुसंधान संघों में वैज्ञानिकों की भर्ती बढ़ाने के लिए विशेष कोष बनाने की आवश्यकता: गोयल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : वस्त्र अनुसंधान संघों में वैज्ञानिकों की भर्ती बढ़ाने के लिए विशेष कोष बनाने की आवश्यकता: गोयल
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : वस्त्र अनुसंधान संघों में वैज्ञानिकों की भर्ती बढ़ाने के लिए विशेष कोष बनाने की आवश्यकता: गोयल

The Hill India News
Last updated: November 4, 2022 4:04 pm
The Hill India News
Published: November 4, 2022
Share
The Union Minister for Commerce & Industry, Consumer Affairs, Food & Public Distribution and Textiles, Shri Piyush Goyal addressing at the Silver Jubilee Function of Quality Council of India, in Delhi on October 06, 2022.
SHARE

स्टार्टअप और युवा वैज्ञानिकों को तकनीकी वस्त्र जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में प्रोत्साहित करें: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वस्त्र अनुसंधान संघों में वैज्ञानिकों की भर्ती बढ़ाने के लिए विशेष कोष बनाने की आवश्यकता:  गोयल

गोयल ने मंत्रालय के साथ वस्त्र अनुसंधान संघों के त्रैमासिक संपर्क को संस्थागत बनाने का निर्देश दिया

सरकार से जुड़े निकायों द्वारा पेटेंट हासिल करने के आवेदन के लिए फास्ट ट्रैक क्लीयरेंस की आवश्यकता: श्री गोयल

गोयल ने वस्त्र अनुसंधान संघों (टीआरए) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री  पीयूष गोयल ने कहा है कि हमें तकनीकी वस्त्र जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में स्टार्टअप और युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने नई दिल्ली में 3 नवंबर 2022 को वस्त्र अनुसंधान संघों (टीआरए) की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

पीयूष गोयल ने वस्त्र अनुसंधान संघों (टीआरए) को किसी भी सहायता के लिए मंत्रालय को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा, ताकि उन्हें विश्व स्तर की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, आधुनिक मशीनरी आदि उपलब्ध हो सकें। उन्‍होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो टीआरए की प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण में आवश्यक सहायता प्रदान कर सकता है।

पीयूष गोयल ने नवाचार को बढ़ावा देने और विज्ञान केंद्रित सतत विकास को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप, वस्त्र अनुसंधान संघों में वैज्ञानिकों की संख्या बढ़ाने के लिए एक विशेष कोष बनाने का सुझाव दिया।

केंद्रीय मंत्री ने परियोजनाओं को उनकी हर स्तर तक प्राप्त सफलता का मूल्यांकन करने की आवश्यकता की ओर ध्यान आकृष्ट किया। श्री गोयल ने कहा कि परियोजनाओं को व्यावसायिक रूप से व्यवहारिक बनाने के लिए उसी के अनुसार स्वीकृत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा वस्त्रों के लिए अनुसंधान नैदानिक परीक्षणों के बिना अधूरा है। इसलिए, तकनीकी वस्त्रों में भविष्य की परियोजनाओं की सिफारिश करते समय नैदानिक परीक्षणों से जुड़ी लागतों को भी ध्यान में रखा जा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सरकार से संबंधित निकायों द्वारा पेटेंट के लिए किए गए आवेदन की मंजूरी को फास्टट्रैक करने का निर्देश दिया।

गोयल ने इन निकायों के बीच तालमेल लाने के लिए इसी तरह के अनुसंधान में लगे वस्त्र अनुसंधान संघों के विलय या वस्त्र अनुसंधान संघों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मंत्रालय के साथ वस्त्र अनुसंधान संघों की त्रैमासिक भागीदारी को संस्थागत बनाया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में नीति आयोग के सदस्य (विज्ञान और प्रौद्योगिकी), डॉ. वी के सारस्वत, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) प्रो. अजय के. सूद और 8 वस्त्र अनुसंधान संघों (वस्त्र मंत्रालय के तहत संबद्ध निकाय), अर्थात् अहमदाबाद वस्त्र उद्योग अनुसंधान संघ (एटीआईआरए) अहमदाबाद, बंबई वस्त्र अनुसंधान संघ (बीटीआरए) मुंबई, मानव निर्मित वस्त्र अनुसंधान संघ (मंतरा) सूरत, उत्तरी भारत वस्त्र अनुसंधान संघ (एनआईटीआरए) गाजियाबाद, सिंथेटिक एंड आर्ट सिल्क मिल्स अनुसंधान संघ (एसएएसएमआईआरए) मुंबई, दक्षिण भारतीय वस्त्र अनुसंधान संघ (एसआईटीआरए) कोयंबटूर, ऊन अनुसंधान संघ (डबल्यूआरए), ठाणे और भारतीय पटसन अनुसंधान संघ (आईजेआईआरए) कोलकाता के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

नीति आयोग के सदस्य (विज्ञान और प्रौद्योगिकी) डॉ. वी के सारस्वत ने कहा कि वस्त्र अनुसंधान संघों को व्यावसायिक रूप से व्यवहारिक स्तर पर अपने शोध पर काम करने और अंतिम उत्पाद को बाजार में लाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि महत्वपूर्ण उत्पादों के आयात को कम करने और उनके स्वदेशी उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) प्रो. अजय के. सूद ने वस्त्र अनुसंधान संघो में इन्क्यूबेशन केंद्र होने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने एचईपीए फिल्टर पर शोध करने की आवश्यकता पर बल दिया जिसमें भविष्य में एक बड़ी क्षमता है। उन्होंने वस्त्र अनुसंधान संघों को उन उत्पादों की पहचान करने के लिए भी कहा जो मुख्य रूप से आयात किए जाते हैं और उनसे आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए अपनी शोध गतिविधियों को इन उत्पादों के लिए निर्देशित करने का आवाह्न किया।

समीक्षा बैठक के दौरान वस्त्र अनुसंधान संघों द्वारा पिछले दशक में उनके प्रदर्शन पर प्रकाश डाला गया, जिसमें उनकी शोध परियोजनाएं, पेटेंट की स्थिति, मशीनरी और उपकरण गणना तथा भविष्य के लिए रणनीतियां शामिल थीं।

You Might Also Like

हरिद्वार जमीन घोटाला: निलंबित IAS अधिकारियों को फिलहाल राहत नहीं, बहाली पर फैसला टला
उत्तराखण्ड : कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय .
केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन, कई लोग लापता
आगरा में आस्था पर ‘अराजकता’ का साया: परशुराम चौक पर हंगामे के बाद तनाव, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
‘हर हर महादेव’ के जयकारे के साथ, PM मोदी ने कही वाराणसी से ये बात, जानें…
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?