By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : 2047 तक नया भारत गढ़ने में कृषि वैज्ञानिकों की भूमिका महत्वपूर्ण- केंद्रीय कृषि मंत्री
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : 2047 तक नया भारत गढ़ने में कृषि वैज्ञानिकों की भूमिका महत्वपूर्ण- केंद्रीय कृषि मंत्री
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : 2047 तक नया भारत गढ़ने में कृषि वैज्ञानिकों की भूमिका महत्वपूर्ण- केंद्रीय कृषि मंत्री

The Hill India News
Last updated: March 10, 2023 4:19 pm
The Hill India News
Published: March 10, 2023
Share
SHARE

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) दुनिया का सबसे बड़ा व व्यापक अनुसंधान संस्थान है। संस्थान की अब तक की प्रगति प्रशंसनीय है। चाहे उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करना हो, उत्पादकता बढ़ानी हो या जलवायु अनुकूल फसलें उत्पन्न करने की चुनौती हो, हर क्षेत्र में हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्राचीन काल में परंपरागत खेती के बाद कृषि के क्षेत्र की प्रगति में किसानों के परिश्रम के साथ ही वैज्ञानिकों का अनुसंधान मील का पत्थर साबित हुआ है। अब तक यह यात्रा संतोषजनक रही है, लेकिन देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए वर्ष 2047 तक अमृत काल की चुनौतियों का समाधान, उन पर विजय प्राप्त करना हमारा लक्ष्य है।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने यह बात भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सोसाइटी की 94वीं आम बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में भारत का वर्चस्व दुनियाभर में बढ़ रहा है, इसके साथ ही हमसे अपेक्षाएं भी बढ़ रही हैं। 2047 तक नए भारत को गढ़ने का लक्ष्य है। नए भारत के लिए नया विज्ञान, अनुसंधान, नया कौशल तथा नया इनोवेशन चाहिए क्योंकि आने वाला कल नए भारत का है। इसके लिए भारत सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नित-नए मंत्रों के आधार पर काम कर रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारा मूलमंत्र है, किसी को न छोड़ते हुए लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते जाना। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने नारा दिया था- जय जवान, जय किसान। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने इसमें विज्ञान को जोड़ा और हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसमें अनुसंधान भी जोड़ दिया है। हमारे लिए यह मंत्र बन गया है- जय जवान जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान।

तोमर ने कहा कि देश के समग्र और संतुलित विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। जब समग्र विकास की बात करें तो कृषि का क्षेत्र देश के बैकबोन की तरह है। इसे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन जैसी विभिन्न समस्याएं आज हमारे समक्ष हैं। किसानों की खड़ी फसलों में प्राकृतिक प्रकोप से नुकसान होने की चुनौती भी हमारे सामने है। नए भारत में नई टेक्नालॉजी, नए अनुसंधान से हमें सारे किसानों तक पहुंचना है। किसानों की आमदनी भी बढ़ानी है, उनके घर में समृद्धि भी लानी है तथा गांवों को और कृषि क्षेत्र को समृद्ध भी बनाना है, जिसे सभी को मिल-जुलकर पूरा करना होगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादों का 4 लाख करोड़ रु. से अधिक का निर्यात हुआ है, जो अब तक का सबसे अधिक है। आने वाले समय में प्राकृतिक खेती व जैविक खेती के हमारे उत्पाद दुनिया में और भी ज्यादा लोकप्रिय होने वाले हैं। भविष्य में हमारा निर्यात और बढ़ेगा, ऐसा विश्वास लेकर काम करने की जरूरत है। साथ ही उत्पादन की गुणवत्ता वैश्विक मानकों पर खरी उतरने वाली हो, इसकी चिंता करना होगी। प्राकृतिक खेती पर सरकार का बल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का आग्रह है कि हम प्राकृतिक खेती यानी गाय आधारित खेती करें। वेस्ट टू वैल्थ का काम हो। हमारे उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा भी अधिक रहे। कृषि मंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 अंतरराष्ट्रीय मिलेट (श्री अन्न) वर्ष है। 18 मार्च को प्रधानमंत्री इसे विधिवत लांच करने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष मात्र कोई इवेंट नहीं बल्कि श्री अन्न के उत्पादन, उत्पादकता और बाजार को बढ़ाने का एक बड़ा प्रकल्प है। इस दौरान देशभर में जितने कार्यक्रम हो रहे हैं, उनके माध्यम से श्री अन्न की खपत व लोकप्रियता भी बढ़ रही है। दुनियाभर में श्री अन्न की लोकप्रियता के साथ जब उपभोग बढ़ेगा तो उसकी आपूर्ति की जिम्मेदारी भी भारत की रहेगी क्योंकि हम श्री अन्न के सबसे बड़े उत्पादक है। वैज्ञानिकों को इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

बैठक में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री  परषोत्तम रूपाला, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी (वर्चुअल), उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्यप्रताप शाही, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार, हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री  चंदर कुमार, नीति आयोग के सदस्य श्री रमेश चंद, आईसीएआर के महानिदेशक व डेयर के सचिव डा. हिमांशु पाठक, सचिव  संजय गर्ग सहित अन्य सदस्य तथा सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री  तोमर ने कुछ प्रकाशनों का विमोचन भी किया। कुछ सदस्यों ने अपने सुझाव पेश किए।

You Might Also Like

उत्तराखंड : आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर
अब हाइवे पर सफर करना होगा महंगा, चुनाव रिजल्ट से पहले बढ़ी टोल टैक्स की दरें
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एसयूवी और डंपर की भीषण टक्कर; चार की मौत, पांच घायल—राहत अभियान जारी
ऋषिकेश में अमीन की निर्मम हत्या का आरोपी गिरफ्तार.
नीति आयोग बैठक के निर्देशों के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव को दिए रणनीति तैयार करने के निर्देश
TAGGED:agriculturalbuildingby 2047importantNew Delhinew IndiascientistsUnion Agriculture Minister
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?