By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : राष्ट्रीय खेल एकदम सही समय पर हो रहे हैं :महिला हॉकी कोच शॉपमैन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > नई दिल्ली : राष्ट्रीय खेल एकदम सही समय पर हो रहे हैं :महिला हॉकी कोच शॉपमैन
फीचर्डस्पोर्ट्स

नई दिल्ली : राष्ट्रीय खेल एकदम सही समय पर हो रहे हैं :महिला हॉकी कोच शॉपमैन

Rajesh Dabral
Last updated: October 7, 2022 4:36 pm
Rajesh Dabral
Published: October 7, 2022
Share
SHARE

भारतीय महिला हॉकी कोच जेनेक शॉपमैन यहां ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों में ग्रुप स्टेज एक्शन देखते हुए दर्शक दीर्घा में काफी वक्त बिता रही हैं।

ये पूर्व डच मिडफील्डर भारतीय खेमे के लिए नए चेहरों का चयन करने हेतु एक स्काउटिंग ट्रिप पर निकली हुई हैं और उनका मानना है कि राष्ट्रीय खेल महिला हॉकी के लिए बहुत सही समय पर हो रहे हैं।

जेनेक शॉपमैन ने कहा, “राष्ट्रीय खेलों के लिए इस 36वें संस्करण से बेहतर समय नहीं हो सकता था, जो कि एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करने में सक्षम बनाता है।”

भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद अब फिर से तैयारी के चरण में है और कोच खिलाड़ियों के उस पूल का विस्तार करने को लेकर उत्सुक है जो टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।

अपना ध्यान अगले महीने स्पेन में होने जा रही एफआईएच नेशन लीग पर केंद्रित करने वाली कोच शॉपमैन ने कहा, “भारत में अपार प्रतिभाएं हैं और इस तरह के टूर्नामेंट से उनके नजरों में आने का रास्ता खुलता है। इसके अलावा मैं यहां विशेष रूप से हरियाणा टीम को देखने आई हूं क्योंकि यहां दस भारतीय खिलाड़ी हैं। मुझे बहुत अच्छा लगता अगर मैं भारतीय खिलाड़ियों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखती। लेकिन मुझे उनमें से कुछ के लिए खेद है जो यहां नहीं हैं, क्योंकि उनके राज्य जगह नहीं बना सके।”

जेनेक शॉपमैन ने जोर देकर कहा कि घरेलू टूर्नामेंट दरअसल टैलेंट पूल के विस्तार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं जहां नवोदित और उभरते खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय सितारों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है।

उन्होंने कहा, “इस तरह के घरेलू आयोजनों में कैंप के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को देखते हुए बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। किसी भी राष्ट्रीय टीम के लिए घरेलू स्तर पर एक समयबद्ध कार्यक्रम का होना बेहद जरूरी है और ये अन्य खिलाड़ियों के लिए भी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के दरवाजे खोलता है।”

You Might Also Like

ऑनलाइन ठगी का नया अंदाज़: ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर मुंबई के कारोबारी से 53 लाख की ठगी
सीएम धामी की अमित शाह से मुलाकात, इन योजनाओं के लिए मांगी स्वीकृति, उत्तराखंड आने का दिया न्योता
BJP और कांग्रेस के बीच अजीब बयानबाजी, ‘पनौती’ के बाद अब ‘फ्यूज ट्यूबलाइट’ पर बवाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तरकाशी की ‘बेटी’ पूजा परमार राणा को किया सम्मानित, उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार
भारत के खिलाफ साजिशें रचने वाले, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर NIA का बड़ा शिकंजा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

‘राहुल गांधी झूठ की गूंज, कांग्रेस नाराज फूफा’, सीएम धामी का पलटवार; बोले- ‘उत्तराखंड की जमीन हरी घास नहीं, कोई भी आकर चर जाए’

The Hill India News
The Hill India News
September 14, 2026
मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, 70 लाख रुपये की घोषणा! FIA की 2026 रेड बुक में आतंकी सरगना का नाम शामिल, पुराने दावों पर उठे सवाल
पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने छीनी तीन जिंदगियां! प्रसव के लिए 3 जिलों में भटकती रही गर्भवती, अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद मां और जुड़वा बच्चों की मौत
‘अगर सारी बातें खोल दूं तो यूपी में खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी’, जयंत चौधरी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, चवन्नी वाले बयान से गरमाई सियासत
उत्तराखंड में मानसून सत्र को लेकर बड़ा अपडेट, 26 अक्टूबर से पहले होगा विधानसभा का सत्र; गैरसैंण को लेकर भी बढ़ी उम्मीद
दिशा सालियान केस में CBI की FIR से मचा बड़ा सियासी भूचाल, उद्धव-आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नामों का जिक्र; गैंगरेप की धारा ने बढ़ाई सनसनी
गंगा के बढ़े जलस्तर ने रोका ‘राजमहल क्रूज’ का सफर! भागलपुर में फंसा आलीशान क्रूज, 9 विदेशी पर्यटकों को ट्रेन से सुरक्षित पटना भेजा गया
हरीश रावत के इस्तीफे से उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल! अब ‘Bigg Boss’ खड़गे से करेंगे मुलाकात, गोदियाल को भी भेजेंगे चिट्ठी
BRICS Summit खत्म, PM मोदी का बड़ा संदेश- टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स को हथियार बनाना गलत, दुनिया के विकास पर पड़ता है असर
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों! मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक लाख नकद और कार बरामद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?