By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : जस्टिस कांत ने कहा कि पूरा सिस्टम पीड़ित है. बैंकों से लेकर बिल्डर तक पर बरसा सुप्रीम कोर्ट
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : जस्टिस कांत ने कहा कि पूरा सिस्टम पीड़ित है. बैंकों से लेकर बिल्डर तक पर बरसा सुप्रीम कोर्ट
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : जस्टिस कांत ने कहा कि पूरा सिस्टम पीड़ित है. बैंकों से लेकर बिल्डर तक पर बरसा सुप्रीम कोर्ट

The Hill India News
Last updated: March 18, 2025 3:34 pm
The Hill India News
Published: March 18, 2025
Share
Image Source : फाइल
SHARE

बिल्डरों के बड़े-बड़े वादे और दावों के चक्कर में आकर लाखों लोग अपने जीवन की गाढ़ी कमाई उन्हें एक अदद फ्लैट खरीदने के लिए दे दिए और फिर इंतजार करते-करते बरसों-बरस बीत गए. कइयों ने लोन लेकर फ्लैट खरीदे और सालों से EMI के साथ-साथ किराये वाले मकान का रेंट भी भर रहे हैं. वादा था कि साल-दो-साल में फ्लैट मिल जाएगा. इससे उम्मीद थी कि दो साल ना सही, कम से कम चार-पांच सालों में तो फ्लैट मिल ही जाएगा. मगर, इंतजार बढ़ता गया और दस से पंद्रह साल बीत गए. पर फ्लैट नहीं मिला. जो खुशकिस्मत रहे, उन्हें भी आधी-अधूरी सुविधाओं के साथ फ्लैट मिला. मेंटेनेंस के नाम पर हर महीने अब बिल्डर को अलग से बिल भर रहे हैं, लेकिन सुविधाएं न के बराबर. एनसीआर में होम बायर्स का ये दर्द यूं तो सभी को पता है, लेकिन उस पर मरहम अब तक किसी ने नहीं लगाया. हालांकि, आज सुप्रीम कोर्ट ने जो सख्त रूप दिखाया है, अगर ये जारी रहा तो लाखों होम बायर्स को न्याय मिल सकेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों और बिल्डरों के बीच कथित सांठगांठ पर चिंता व्यक्त की है और आश्वासन दिया है कि मकान मालिकों की शिकायतों की जांच सीबीआई से कराई जाएगी. मकान मालिकों के एक ग्रुप ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें दावा किया गया है कि बिल्डरों और डेवलपर्स की देरी के कारण उन्हें फ्लैटों का कब्ज़ा नहीं मिला है, लेकिन बैंक उन्हें ईएमआई का भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहे हैं.

मामले की सुनवाई कर रही दो जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “हम किसी भी संस्थान को बुरा या अच्छा नहीं मानेंगे.हम निश्चित रूप से सीबीआई जांच करवाएंगे. यह स्पष्ट है. हजारों लोग रो रहे हैं. हम उनके आंसू नहीं पोंछ सकते, लेकिन हम उनके मुद्दों पर फैसला कर सकते हैं. समयबद्ध तरीके से कुछ बहुत प्रभावी किया जाना चाहिए. इस मुद्दे पर हमारा जीरो टॉलरेंस है. जो दोषी है, वो धरती के नीचे भी जा छिपे तो ढूंढ निकालेंगे.” 

जस्टिस कांत ने कहा, “हम एक भी बैंक को संदेह से मुक्त नहीं मान सकते…हमने उनकी कार्यप्रणाली देखी है…आप सार्वजनिक संस्थाओं का आचरण देख सकते हैं!” फाइनेंसरों की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “यदि कोई विशेष बिल्डर दिवालिया हो जाता है, तो यह मेरी गलती नहीं है.” न्यायमूर्ति कांत ने पलटवार करते हुए कहा, “आपकी गलती यह है कि यह जानते हुए कि साइट पर एक ईंट भी नहीं रखी गई है, आपने 60 प्रतिशत जारी कर दिया! यह बिना किसी लेन-देन के कैसे हो सकता है!?”

सिंघवी ने सुझाव दिया कि बैंक कब्जा दिए जाने तक ब्याज वसूलने से परहेज कर सकते हैं, लेकिन न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया. जस्टिस कांत ने कहा, “इससे बड़े मुद्दे का समाधान नहीं होगा. इससे उस बीमारी का समाधान नहीं होगा, जिससे पूरा सिस्टम पीड़ित है. लाखों-लाखों लोग… सुप्रीम कोर्ट हर दिन गरीब लोगों की दुर्दशा को देख रहा है. हम मामले की जड़ तक जाना चाहते हैं…हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

पिछले 10 साल में डूबी रियल एस्टेट कंपनियों की लिस्ट
पिछले एक दशक में कई रियल एस्टेट कंपनियां डूब चुकी हैं या दिवालिया घोषित हो चुकी हैं.

  • आम्रपाली ग्रुप- 2019 में RERA रजिस्ट्रेशन रद्द, एनबीसीसी को सौंपे गए प्रोजेक्ट्स. 
  • अंसल एपीआई – कर्ज और कानूनी विवादों में फंस गई कंपनी, कई प्रोजेक्ट्स अधूरे.
  • यूनिटेक – 2017 में एनसीएलटी में दिवालिया प्रक्रिया की शुरुआत हुई, होम बायर्स का पैसा अटक गया. 
  • जेपी इन्फ्राटेक –  2017 में दिवालिया घोषित हो गई कंपनी यमुना एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट प्रभावित हुआ. 
  • सुपरटेक – 2022 में एनसीएलटी ने दिवालिया प्रक्रिया शुरू की, 40,000 से ज्यादा फ्लैट्स अटके हैं.
  • 3सी कंपनी-  कई प्रोजेक्ट्स में देरी हुई है वित्तीय संकट में फंसी है कंपनी
  • पार्श्वनाथ डेवलपर्स- कर्ज में डूबी है कंपनी कई प्रोजेक्ट्स रुके हैं.
  • एचडीआईएल- 2019 में दिवालिया घोषित हो गई कंपनी पीएमसी बैंक घोटाले से जुड़ा नाम. 

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी को जमकर फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि अथॉरिटी को सिर्फ अपने बकाए पैसे की चिंता है, उन हजारों फ्लैट बायर्स से कोई लेना-देना नहीं है, जो घर खरीदने के बावजूद किराए के घर में रहने को मजबूर हैं. कोर्ट ने सोमवार को नोएडा अथॉरिटी द्वारा अपीलीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण के उस फैसले के खिलाफ अपील करने पर आपत्ति जताई, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी (NBCC) को दिवालिया रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक (Supertech) की 16 अधूरे रेजिडेंशियल प्रोजेक्‍ट्स को पूरा करने की इजाजत दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित कर सकता है.

You Might Also Like

दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में असम और मेघालय के मुख्यमंत्रियों ने अंतरराज्यीय सीमा विवाद के निपटारे के लिए ऐतिहासिक समझौते पर किए हस्ताक्षर..
उत्तराखण्ड : जेई/एई पेपरलीक मामले में बडी गिरप्तारी
Uttar Pradesh News: पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा सपा से इस्तीफा देकर, होंगे कांग्रेस में शामिल
New Delhi: हेट स्पीच मामले में आज़म खान को राहत, एमपी-एमएलए कोर्ट ने निचली अदालत का फ़ैसला पलटकर किया बरी
उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर ‘कड़ा प्रहार’: CM धामी ने दिए हॉट-स्पॉट मैपिंग और डिजिटल निगरानी के निर्देश, मुआवजे की राशि बढ़कर हुई 10 लाख
TAGGED:banksbuildersJustice KantNew Delhisuffering. Supreme Court
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डस्वास्थय

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर संजय ऑर्थोपीडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर की अनूठी पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ, प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश

The Hill India News
The Hill India News
July 1, 2026
देहरादून में होम-स्टे पंजीकरण पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप: दो लाख रुपये की मांग का दावा, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक अगले 6 दिन झमाझम बारिश का रेड अलर्ट
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा को मिले नए निदेशक, रामनगर बोर्ड के सचिव भी बदले
अफगानिस्तान का पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला, ISIS के ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?