By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली: FPI को लेकर ED का चौंकाने वाला खुलासा विदेशों में 13 हजार सदस्य, हवाला के जरिए करोड़ों का गुमनाम चंदा!
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > नई दिल्ली: FPI को लेकर ED का चौंकाने वाला खुलासा विदेशों में 13 हजार सदस्य, हवाला के जरिए करोड़ों का गुमनाम चंदा!
क्राइमदेशफीचर्ड

नई दिल्ली: FPI को लेकर ED का चौंकाने वाला खुलासा विदेशों में 13 हजार सदस्य, हवाला के जरिए करोड़ों का गुमनाम चंदा!

The Hill India News
Last updated: October 21, 2024 3:29 am
The Hill India News
Published: October 21, 2024
Share
SHARE

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया  को लेकर प्रवर्तन निदेशालय  की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है.ED की करीब चार साल की जांच के बाद तैयार किए गए रिपोर्ट से पता चला है कि PFI  के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम,  जम्मू & कश्मीर  और मणिपुर में सैकड़ों सदस्य और कार्यालय हैं.

ED की माने तो इस संगठन को जुलाई 2022 में पीएम मोदी की हत्या के असफल प्रयास के बाद गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था. जांच में पता चला है कि इसके सिंगापुर और पांच खाड़ी देशों में कम से कम 13,000 सदस्य हैं, जहां से अज्ञात दानदाताओं से नकद में धन जुटाया जाता है और हवाला के माध्यम से भारत भेजा जाता है. इसके बाद ट्रस्टों और संबद्ध संस्थाओं के 29 बैंक खातों में नकदी जमा करने का खेल होता है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अलग-अलग एजेंसियों ने पिछले कुछ वर्षों में इसके 26 शीर्ष पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है. यही नहीं, भारत और विदेशों में मौजूद इसकी संपत्तियों और बैंक खातों को जब्त किया है. जांच के दौरान केरल में एक आतंकवादी शिविर का भी पता चला. ED  कहा कि यह संगठन दिल्ली दंगों, हाथरस में अशांति और जुलाई 2022 में पटना में अपनी रैली के दौरान पीएम मोदी की जान लेने की कोशिश के पीछे भी शामिल था.

2020 से गिरफ्तार किए गए इसके प्रमुख पदाधिकारियों में रऊफ शेरिफ सीएफआई के राष्ट्रीय महासचिव, कतर में स्थित पीएफआई सदस्य शफीक पायेथ, दिल्ली पीएफआई के अध्यक्ष परवेज अहमद और सिंगापुर से पीएफआई के लिए हवाला का कारोबार करने वाला साहुल हमीद का नाम शामिल है. ED ने डोजियर में कहा है, “पीएफआई का असली उद्देश्य जिहाद के जरिए भारत में इस्लामी आंदोलन को अंजाम देना है, हालांकि FPI  खुद को एक सामाजिक आंदोलन के रूप में पेश करता है. सबूतों से पता चलता है कि इस संगठन की ओर से  अपनाए गए विरोध के तरीके हिंसक प्रकृति के हैं.”

ED ने आगे कहा है कि केरल के कन्नूर जिले के नारथ में एक हथियार प्रशिक्षण शिविर भी जांच के दौरान मिला और वहां, पीएफआई फिजिकल एजुकेशन की आड़ में विस्फोटकों और हथियारों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दे रहा था. अब तक, मनी ट्रेल से पीएफआई और उसके सहयोगियों की ओर से 94 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा करने का खुलासा हुआ है. ईडी ने 57 करोड़ रुपये की 35 संपत्तियों को ‘अपराध की आय’ करार देते हुए जब्त किया है.

ED ने डोजियर में ये भी बताया है कि यह संगठन कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में सक्रिय पाया गया है, जहां से इसके अधिकांश फंड जमा होते हैं. एजेंसी ने कहा, “पीएफआई ने खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी मुस्लिम प्रवासियों के लिए जिला कार्यकारी समितियों का भी गठन कर रखा है. यह विदेशों में धन जुटा रहा है और भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा है.

You Might Also Like

दिल्ली भारी बारिश के बाद पानी में डूबने से कोचिंग सेंटर में हुई 3 स्टूडेंट की मौत, पुलिस ने दर्ज की FIR
दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद प्रधानमंत्री ने सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने का किया आग्रह
पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आज, देशभर में ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही बीजेपी
उत्तराखण्ड : युवा अभ्यर्थी अपनी मेहनत और निष्ठा से उत्तराखंड में कृषि के क्षेत्र में नवाचार करेंगे और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने का कार्य करेंगे- धामी
नई दिल्ली : नई शिक्षा नीति के अंग के रूप में शिक्षा और निपुणता, दोनों पर समान जोर दिया जा रहा है – प्रधानमंत्री मोदी
TAGGED:abroadanonymous donationscroresEDFPIHawalaNew Delhi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

₹10 लीटर में गोमूत्र खरीदेगी योगी सरकार! बुलंदशहर से शुरू हुआ अनोखा पायलट प्रोजेक्ट, 300 महिलाओं को मिला काम; सपा ने बताया ‘स्कैम’

The Hill India News
The Hill India News
August 11, 2026
तीन महीने में तीन बार तलाक और एक बार में तलाक! सुप्रीम कोर्ट में फिर गरमाया मुस्लिम तलाक का मुद्दा, जानिए क्या हैं तलाक-ए-हसन और तलाक-ए-अहसन
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाए रेप और धमकी के गंभीर आरोप; शादी का वादा करने का भी दावा
लंदन में MBA, क्लासमेट से प्यार और अब मायावती के ‘संकटमोचक’! कौन हैं आकाश आनंद, जिन्हें BSP की नई उम्मीद माना जा रहा है?
कश्मीर में फिर बढ़ी दहशत! सैकड़ों कश्मीरी पंडित कर्मचारी छुट्टी पर भेजे गए, 3 हजार से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में; क्या घाटी में फिर सक्रिय हो रहा आतंकी नेटवर्क?
सृष्टि कंडारी आत्महत्या मामले में सास को कोर्ट से फिर झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; दहेज उत्पीड़न के आरोपों पर अदालत ने माना मामला गंभीर
नशे के खिलाफ उत्तराखंड STF का बड़ा दांव! सूचना देने वाले को मिलेगा ₹2.40 लाख तक इनाम, आपकी एक खबर खोल सकती है ड्रग्स तस्करों का पूरा नेटवर्क
अरुणाचल के 27 स्थानों को भारत ने नक्शे में दी आधिकारिक पहचान, चीन हुआ लाल! ड्रैगन ने बताया ‘गैरकानूनी’, सीमा विवाद पर फिर बढ़ी तल्खी
तालाब में डूबकर मिलती है राहत, पानी से बाहर आते ही शुरू हो जाती है जलन… 17 साल के इकबाल की जिंदगी बनी दर्दनाक जद्दोजहद
85 सेकेंड में आसमान में बना आग का गोला! चीन का लॉन्ग मार्च-7A रॉकेट फेल, सैटेलाइट मिशन को बड़ा झटका
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?