By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : सभी देश युवाओं को रेडिकलाइज करने वाली संस्थाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें- अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : सभी देश युवाओं को रेडिकलाइज करने वाली संस्थाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें- अमित शाह
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : सभी देश युवाओं को रेडिकलाइज करने वाली संस्थाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें- अमित शाह

The Hill India News
Last updated: November 19, 2022 3:25 pm
The Hill India News
Published: November 19, 2022
Share
SHARE

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में तीसरे “नो मनी फॉर टेरर” मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (काउंटर-टेररिज्म फाइनेंसिंग) के समापन सत्र को संबोधित किया

सभी देश युवाओं को रेडिकलाइज करने वाली संस्थाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें

हर स्तर के आर्थिक अपराध के लिए ट्रेस (Trace), टारगेट (Target), और टर्मिनेट (Terminate) की स्ट्रेटेजी अपनानी होगी

कुछ देशों और उनकी एजेंसियों ने ‘टेररिज्म’ को स्टेट पालिसी बनाया है, टेरर हेवन्स पर आर्थिक प्रतिबंध के साथ सभी प्रकार की नकेल कसना आवश्यक है, इस पर सभी देश अपने जियो-पोलिटिकल इंटरेस्ट से ऊपर उठकर सोचें

हमें टेररिज्म और टेररिस्ट गुटों के खिलाफ इस लड़ाई को प्रत्येक भौगौलिक और वर्चुअल क्षेत्र में लड़ना होगा

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में तीसरे “नो मनी फॉर टेरर” मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (काउंटर-टेररिज्म फाइनेंसिंग) के समापन सत्र को संबोधित किया।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान दुनियाभर के देशों से आए प्रतिनिधियों ने टेरर फाइनेंसिंग में उभरते ट्रेंड्स, नई इमर्जिंग फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज का दुरूपयोग और टेरर फाइनेंसिंग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर विचार-विमर्श किया ताकि प्रभावी रूप से ‘नो मनी फॉर टेरर’ का हमारा उद्देश्य सफल हो सके।

अमित शाह ने कहा कि सहभागी देशों और संगठनों के लिए “कॉम्बैटिंग दी फाइनेंसिंग ऑफ़ टेररिज्म“ की वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की प्रभावशीलता तथा उभरती चुनौतियों के समाधान पर विचार-विमर्श करने के लिए यह सम्मेलन एक अनूठा मंच है। श्री शाह ने कहा कि टेररिज्म ने आज एक ऐसा विकराल रूप धारण किया है जिसका प्रभाव हर स्तर पर दिखता है। उन्होंने कहा कि “टेररिज्म लोकतंत्र, मानवाधिकार, आर्थिक प्रगति तथा विश्व शांति के खिलाफ सबसे बड़ा नासूर है, जिसे हमें जीतने नहीं देना है”। उन्होंने कहा कि कोई भी एक देश या संगठन, चाहे वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, टेररिज्म को अकेला नहीं हरा सकता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को लगातार इस जटिल और बॉर्डर-लेस खतरे के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारत ने टेररिज्म के सभी रूपों सहित कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा कि टेररिज्म के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति, काउंटर-टेरर कानूनों के मजबूत फ्रेमवर्क तथा एजेंसियों के सशक्तिकरण के कारण भारत में टेररिज्म से होने वाली घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है तथा टेररिज्म के मामलों में सख्त सजा दिलाने में सफलता हासिल की गई है। श्री शाह ने यह भी कहा कि इन्वेस्टीगेशन को विज्ञान और तकनीक से लैस करने के उद्देश्य से फॉरेंसिक साइंस को बढ़ावा दिया जा रहा है और इस दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की परिकल्पना से दुनिया के पहले राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। श्री शाह ने बताया कि भारत सरकार ने यह भी तय किया है कि टेररिज्म, नारकोटिक्स और आर्थिक अपराध जैसे अपराधों पर राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेटाबेस विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध का व्यापक तरीके से मुकाबला करने के लिए भारत सरकार ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की स्थापना की है। श्री शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारत “काउंटर-टेररिज्म (CT) तथा कॉम्बेटिंग दी फाइनेंसिंग ऑफ़ टेररिज्म (CFT) के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का केंद्र बिंदु होगा।

अमित शाह ने कहा कि हम टेररिज्म के सभी रूपों के खिलाफ एक प्रभावी, दीर्घकालिक और ठोस लड़ाई के बिना भय-मुक्त समाज और भय-मुक्त दुनिया के बारे में नहीं सोच सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रों के नागरिकों ने नेतृत्व के ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है – उनकी सुरक्षा की, और यह हमारा कर्त्तव्य है कि इस जिम्मेदारी की कसौटी पर हम खरे उतरें। श्री शाह ने कहा कि पिछले दो दशकों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस खतरे से निपटने के लिए एक ढाँचा विकसित किया है जिसका मुख्य उद्देश्य “काउंटर-टेररिज्म सैंक्शन व्यवस्था” खड़ी करना है और टेररिज्म को स्टेट-फंडेड इंटरप्राइज बनाने वाले देशों की कार्रवाईयों पर कुछ हद तक अंकुश लगाने का काम यूनाइटेड नेशन्स द्वारा स्थापित इस व्यवस्था ने सफलता से किया है, लेकिन इसे और कठोर, पारदर्शी और सटीक बनाना है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सबसे पहली प्रतिबद्धता ट्रांसपेरेंसी के साथ कोऑपरेशन की होनी चाहिए और सभी देशों और संगठनों को बेहतर और प्रभावी तरीके से इंटेलिजेंस साझा करने में पूरी तरह से ट्रांसपेरेंसी का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि हमें टेररिज्म और टेररिस्ट गुटों के खिलाफ इस लड़ाई को प्रत्येक भौगौलिक और वर्चुअल क्षेत्र में लड़ना होगा। श्री शाह ने कहा कि ऐसे कई मामले सामने हैं, जहाँ अन्य मकसदों की आड़ में कुछ संगठन, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद और रेडिकलाइजेशन को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भी देखा गया है कि यह संगठन, आतंकवाद को फाइनेंस करने के चैनल भी बनते हैं। श्री शाह ने बताया कि अभी हाल ही में भारत सरकार ने सामाजिक गतिविधियों की आड़ में युवाओं को रेडिकलाइज करके उन्हें आतंक की ओर धकेलने की साजिश करने वाली एक संस्था को बैन करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देश को ऐसी संस्थाओं को चिन्हित करके उनके विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि कुछ देशों, उनकी सरकारों और एजेंसियों ने ‘टेररिज्म’ को स्टेट पालिसी बनाया है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि टेरर हेवन्स पर आर्थिक प्रतिबंध के साथ-साथ सभी प्रकार की नकेल कसना आवश्यक है और इस पर दुनिया के सभी देशों को अपने जियो-पोलिटिकल इंटरेस्ट से ऊपर उठकर एक मन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ देश राजनीति के लिए आतंकवादियों और आतंकवाद को पनाह देने वालो का बार बार समर्थन करते हैं, लेकिन आतंकवाद की कोई अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं होती और इसीलिए सभी देशों को राजनीति को भुलाकर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। श्री शाह ने कहा कि सभी देशों को ‘टेररिज्म’ और ‘टेरर फाइनेंसिंग’ की व्याख्या पर सहमति भी बनानी होगी क्योंकि यह हमारे नागरिकों की सुरक्षा, मानवाधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों के रक्षा का मुद्दा है, न कि एक राजनैतिक मुद्दा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि टेररिस्ट ग्रुप्स, इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी और साइबर स्पेस को अच्छी तरह से समझते हैं, जनता की संवेदनशीलता भी समझते हैं और इसीलिए उसका उपयोग भी करते हैं। उन्होंने कहा कि आज साइबर स्पेस, टेररिज्म के खिलाफ लड़ाई का एक प्रमुख युद्ध का मैदान है। श्री शाह ने कहा कि वेपन्स टेक्नोलॉजी में भी बहुत परिवर्तन हुआ है और 21वीं सदी की लीथल टेक्नोलॉजीज तथा ड्रोन टेक्नोलॉजी अब आतंकवादियों के पास भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि टेररिस्ट तथा टेररिस्ट ग्रुप्स के नारकोटिक्स जैसे संगठित अपराधों के साथ बढ़ते लिंक्स, क्रिप्टो करेंसी तथा हवाला, टेरर फाइनेंसिंग की संभावनाओं को कई गुना बढ़ा देते है।

अमित शाह ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यही है कि टेररिज्म और टेरर फाइनेंसिंग के सभी चैनलों की पहचान कर, टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ एक प्रैक्टिकल तथा वर्केबल रोडमैप बनाया जाये। उन्होंने कहा कि IMF और वर्ल्ड बैंक के एक अनुमान के अनुसार दुनियाभर के क्रिमिनल्स हर वर्ष लगभग 2 से 4 ट्रिलियन डॉलर की लॉन्ड्रिंग करते हैं और इसमें से एक बड़ा हिस्सा टेररिज्म बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस क्वांटम और चुनौतियों को देखते हुए सभी देशों के काउंटर-टेरर और टेरर फाइनेंसिंग के क्षेत्रों में काम करने वाली एजेंसियों एवं उनके अधिकारियों को एक दीर्घकालिक रणनीति अपनानी होगी। श्री शाह ने टेरर फाइनेंसिंग के सन्दर्भ में सम्मेवन में आए प्रतिभागियों का ध्यान कुछ विषयों की तरफ आकर्षित किया जो सभी की प्रायोरिटी होनी चाहिए:

  1. वित्तीय नेटवर्क में गुमनामी (अनॉनिमस) से लड़कर, लीगल वित्तीय साधनों से डायवर्जन को रोकना
  2. अन्य अपराधों द्वारा उत्पन्न राशि का टेररिस्ट गतिविधियों के लिए उपयोग को रोकना,
  3. नई फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज, वर्चुअल एसेट्स जैसे क्रिप्टो-करेंसी, वॉलेट इत्यादि का टेरर एक्टिविटीज के लिए उपयोग को रोकना,
  4. इल-लीगल चैनल्स, कैश कुरियर्स, हवाला का टेरर नेटवर्क द्वारा उपयोग पर नकेल कसना,
  5. नॉन-प्रॉफिट आर्गेनाईजेशन (NPOs) सेक्टर का टेरर आइडियोलॉजी फैलाने में दुरूपयोग को रोकना,
  6. सभी देशों की काउंटर-टेरर तथा फाइनेंशियल इंटेलिजेंस एजेंसियों का सतत कैपेसिटी बिल्डिंग करना।

शाह ने कहा कि टेरर फाइनेंसिंग के सभी चरणों, जैसे आतंकवादियों द्वारा फण्ड जेनरेट करना, फण्ड का मूवमेंट करना, अन्य अपराधों के माध्यम से लेयरिंग करना तथा अंतत: टेररिस्ट गतिवधियों के लिए उपयोग करना, इस प्रत्येक स्टेज पर नकेल कसनी होगी और इसके लिए वैश्विक स्तर पर एक “स्पेसिफिक लेकिन कलेक्टिव एप्रोच” की आवश्यकता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सभी देशों को, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF) द्वारा सेट किये गए मानकों और सिफारिशों को केवल कागज पर नहीं, बल्कि स्पिरिट में इम्प्लेमेंट करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टेररिज्म के वित्तपोषण का मुकाबला करने के लिए हमारा दृष्टिकोण 5 स्तंभों पर आधारित होना चाहिए :

  1. एक व्यापक मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क स्थापित करना जिसमें सभी इंटेलिजेंस तथा इन्वेस्टीगेशन एजेंसियों में कोऑपरेशन, कोआर्डिनेशन तथा कोलेबोरेशन हो,
  2. ट्रेस (Trace), टारगेट (Target) और टर्मिनेट (Terminate) की स्ट्रेटेजी जिसे निम्नस्तरीय आर्थिक अपराध से लेकर संगठित आर्थिक अपराध तक अपनाना होगी,
  3. टेरर फाइनेंस से संबधित लीगल स्ट्रक्चर्स को मजबूत करना तथा उनमें एकरूपता लाना,
  4. नेक्स्ट जेनेरेशन टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग के खिलाफ एक मजबूत तंत्र विकसित करना, और,
  5. एसेट रिकवरी के लिए कानूनी और नियामक ढांचे को मजबूत करना।

शाह ने कहा कि टेररिज्म को सपोर्ट करने वाले बॉर्डर-लेस फाइनेंस मूवमेंट को रोकने के लिए हमें भी ‘बियॉन्ड-बॉर्डर कोऑपरेशन’ के एप्रोच को स्वीकारना होगा, तभी जाकर यह मंच सफल होगा ।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने टेररिज्म और टेरर-फाइनेंसिंग के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, भारत टेरर-फाइनेंसिंग के सभी रूपों, जैसे मनी लॉन्ड्रिंग, डिजिटल फाइनेंशियल प्लेटफार्म का दुरुपयोग, हवाला, इत्यादि से निपटने के लिए सभी देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में विचार-विमर्श के दौरान, भारत ने आतंकवाद के वित्‍तपोषण का मुकाबला करने पर निरन्‍तर वैश्विक फोकस बनाए रखने के लिए NMFT की इस विशिष्‍ट पहल के स्‍थायित्व की आवश्‍यकता महसूस की है और अब एक स्‍थायी सचिवालय स्‍थापित करने का समय आ गया है। श्री शाह ने कहा कि इस दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत में एक स्‍थायी सचिवालय स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव प्रस्तुत किया जा रहा है और इस पर, शीघ्र ही सभी प्रतिभागियों की बहुमूल्‍य टिप्‍पणियाँ प्राप्‍त करने के लिए एक डिस्कशन पेपर सर्कुलेट किया जायेगा।

 

You Might Also Like

उत्तराखंड में ‘डीरिग्यूलेशन और ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस’ पर टास्क फोर्स की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
New Delhi: जंतर-मंतर में पहलवानों का आरोप- “नशे में पुलिस ने की मारपीट”
पाकिस्तान की जेल में बंद है 26/11 का मास्टरमाइंड आतंकी, UN ने किया अपडेट
Uttarakhand: नैटवाड़ सांकरी जखोल मोटर मार्ग के सुदृढीकरण कार्य को संस्तुति मिलने पर, पुरोला विधायक ने सीएम का जताया आभार
Uttarakhand: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया निर्वाचन तैयारियों का जायजा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?