देश
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले

राजस्थान में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने कुल 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिनमें कई जिलों के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट शामिल हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 21 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
प्रमुख बदलावों में,
- सुबोध अग्रवाल को राजस्थान वित्त निगम, जयपुर का अध्यक्ष बनाया गया है।
- अखिल अरोड़ा, जो पहले वित्त विभाग में थे, अब जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसीएस नियुक्त किए गए हैं।
- अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।
- डॉ. संदीप वर्मा को कौशल एवं उद्यमिता विभाग,
- कुलदीप रांका को उच्च शिक्षा विभाग,
- आनंद कुमार को वन एवं पर्यावरण, और
- भास्कर सावंत को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कलेक्टरों में बदलाव इस प्रकार हैं:
- काना राम – सवाई माधोपुर
- कल्पना अग्रवाल – टोंक
- कमर उल जमान चौधरी – भरतपुर
- पीयूष समरिया – कोटा
- प्रियंका गोस्वामी – कोटपूतली-बहरोड़
- अरुण कुमार हसीजा – राजसमंद
- कमल राम मीणा – ब्यावर
- श्वेता चौहान – फलौदी
- महेंद्र खड़गावत – डीडवाना कुचामन
अन्य अहम नियुक्तियों में:
- डॉ. रवि सुरपुर, पूर्व बीकानेर संभागीय आयुक्त, को प्रदूषण नियंत्रण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।
- डॉ. टीना सोनी – भरतपुर संभाग की नई आयुक्त
- शक्ति सिंह राठौड़ – अजमेर संभाग के आयुक्त
- विश्राम मीणा – बीकानेर संभाग के आयुक्त
- कुंजीलाल मीणा – जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग संभालेंगे.