By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भोपाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ICAR-CIAE का दौरा, किसानों के लिए समावेशी मशीनीकरण और तकनीक हस्तांतरण पर दिया जोर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > भोपाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ICAR-CIAE का दौरा, किसानों के लिए समावेशी मशीनीकरण और तकनीक हस्तांतरण पर दिया जोर
देशफीचर्ड

भोपाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ICAR-CIAE का दौरा, किसानों के लिए समावेशी मशीनीकरण और तकनीक हस्तांतरण पर दिया जोर

The Hill India News
Last updated: June 23, 2025 3:05 am
The Hill India News
Published: June 23, 2025
Share
SHARE

भोपाल : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आईसीएआर-केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (CIAE), भोपाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की वैज्ञानिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए देश के किसानों, विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों तक मशीनीकरण तकनीकों के तेज़ी से प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

चौहान ने संस्थान के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि यंत्रों और किसान-हितैषी तकनीकों का विकास तभी सार्थक है जब वे खेतों तक पहुंचे। उन्होंने छोटे इंजन या वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों से संचालित मशीनों, सेंसर आधारित प्रणालियों और इनोवेटिव मॉडल्स पर काम करने की आवश्यकता बताई ताकि समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने देश भर में किसान मेलों और मशीनीकरण पर हितधारकों के साथ विचार-विमर्श सत्रों के आयोजन की भी इच्छा जताई, जिससे आने वाले समय में भारत के कृषि मशीनीकरण का स्पष्ट रोडमैप तैयार हो सके।

मंत्री ने ICAR-CIAE द्वारा हाल के वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि AICRP नेटवर्क के माध्यम से क्षेत्रीय आवश्यकताओं को समझकर, मशीनीकरण की 10 वर्षों की दीर्घकालिक योजना बनाई जाए। यह योजना विकसित भारत अभियान 2047 की दिशा में सार्थक भूमिका निभा सकती है।

 चौहान ने संस्थान द्वारा विकसित ट्रैक्टर चालित प्लास्टिक मल्च लेयर-कम-प्लांटर यंत्र का अवलोकन किया। इस यंत्र की कार्य क्षमता 0.2 हेक्टेयर/घंटा, कार्य कुशलता 74%, और लागत बचत ₹6600/हेक्टेयर (43%) है। यह मशीन एक ही समय में ऊँची क्यारियां बनाना, ड्रिप लाइन बिछाना, प्लास्टिक मल्च डालना और बीज बोने जैसे जटिल कार्यों को कुशलतापूर्वक करती है।

इस यंत्र के माध्यम से मैन्युअल रूप से होने वाले श्रम को 29 मानव-दिन/हेक्टेयर से घटाकर 3 दिन कर दिया गया है। इसकी कुल लागत ₹3 लाख और संचालन लागत ₹1500/घंटा है, जबकि पे-बैक पीरियड मात्र 1.9 वर्ष है। यह यंत्र खरबूजा, ककड़ी, स्वीट कॉर्न, भिंडी, हरी मटर जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों के लिए उपयुक्त है।

चौहान ने “लैब से लैंड तक” तकनीक हस्तांतरण, खाद्य सुरक्षा और मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस दिशा में संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्राकृतिक खेती, सस्टेनेबल मशीनीकरण, और एग्री इनोवेशन को भविष्य की कृषि का आधार बताया।

इस अवसर पर कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव और ICAR महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट, उप महानिदेशक (इंजीनियरिंग) डॉ. एस.एन. झा, उप महानिदेशक (विस्तार) डॉ. ए.के. नायक, ICAR-CIAE निदेशक डॉ. सी.आर. मेहता, और ICAR-IISS, भोपाल निदेशक डॉ. एम. मोहंती भी मौजूद थे।


केंद्रीय मंत्री का यह दौरा न केवल ICAR-CIAE के वैज्ञानिक योगदान को मान्यता देने वाला रहा, बल्कि यह भारत को कृषि तकनीकों में आत्मनिर्भर बनाने और स्मार्ट मशीनीकरण आधारित भविष्य की ओर अग्रसर करने का संकेत भी है।

You Might Also Like

Iran: दिवंगत राष्ट्रपति ‘इब्राहिम रईसी’ को किया गया सुपूर्द-ए-खाक, कुछ दिन पहले हेलीकॉप्टर हादसे में हुई थी मौत
दो मुट्ठी चावल’ आदेश पड़ा भारी, अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार पद से हटाए गए
Uttarakhand: सीएम धामी ने अतिवृष्टि के बाद से लापता चल रहे हिमांशु नेगी के घर जाकर करी उनके परिवारजनों से भेंट
दिल्ली में बेखौफ अपराधियों ने युवक की चाकू गोदकर करी हत्या, DCP दफ्तर से कुछ ही दूरी पर हुई वारदात
Uttar Pradesh: लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर ट्रैफिक अलर्ट, रामनवमी मेले के चलते भारी वाहनों पर पाबंदी, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान
TAGGED:Bhopalemphasizes on inclusive mechanizationICAR-CIAEtechnology transfer for farmersUnion Minister Shivraj Singh Chauhan
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
अस्पताल, सर्जरी और ICU के बाद छलका अमिताभ बच्चन का दर्द! बिग बी बोले— रिकवरी ही सबसे कठिन परीक्षा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?