Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

ठाणे में बहुत बड़ा हादसा, गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 लोगों की मौत, 3 घायल

मुंबई:  ठाणे में कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए एक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से यह हादसा हुआ। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे निर्माण के दौरान यह हादसा हुआ।  समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में इस मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह हादसा देर रात हुआ। एनडीआरएफ की दो टीमों को राहत और बचाव के काम में लगाया गया।

बताया जा रहा है कि अब तक घटनास्थल से 14 शव निकाले जा चुके हैं। वहीं हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के मुताबिक कुछ अन्य लोगों मलबे में दबे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक पुल तैयार करने के लिए गार्डर मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक करीब 100 फीट की ऊंचाई से यह मशीन नीचे की ओर गिर गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724