By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: महाराष्ट्र : बिना पूंजी के अपने परिवार का विकास करने और देश के विकास में योगदान देने का एकमात्र रास्ता सहकारिता है -अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > महाराष्ट्र : बिना पूंजी के अपने परिवार का विकास करने और देश के विकास में योगदान देने का एकमात्र रास्ता सहकारिता है -अमित शाह
देशफीचर्ड

महाराष्ट्र : बिना पूंजी के अपने परिवार का विकास करने और देश के विकास में योगदान देने का एकमात्र रास्ता सहकारिता है -अमित शाह

The Hill India News
Last updated: February 22, 2025 3:36 pm
The Hill India News
Published: February 22, 2025
Share
SHARE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे में जनता सहकारी बैंक लिमिटेड की हीरक जयंती के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे और  अजित पवार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन मे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने कहा कि जनता सहकारी बैंक द्वारा अर्जित किया गया विश्वास हम सबके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि जनता सहकारी बैंक की स्थापना श्री मोरोपंत पिंगले जी ने की थी जिन्होंने कभी अपने लिए कुछ नहीं किया और कभी किसी चुनौती को पीठ नहीं दिखाई। श्री शाह ने कहा कि श्रद्धेय मोरोपंत जी द्वारा बोया गया बीज आज वट वृक्ष बनकर 10 लाख लोगों के साथ जुड़ा हुआ है और ये हमारी संगठन की क्षमता औऱ अच्छे व्यवहार का परिचायक है। उन्होंने कहा कि इस बैंक ने पूरे देश में एक अच्छा संदेश दिया है कि पारदर्शिता, समर्पण औऱ निष्ठा के साथ कोई संस्था काम करती है तो वो कितना आगे बढ़ सकती है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्र के सामने दो संकल्प रखे हैं – 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना और 2027 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनाना। उन्होंने कहा कि इन दोनों संकल्पों में अगर सहकारिता क्षेत्र का विकास नहीं होता है तो ये अधूरे रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति का विकास न हो और हर घर में समृद्धि न हो तो ये दोनों संकल्प अधूरे रह सकते हैं। श्री शाह ने कहा कि हर व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार काम देना और उसे देश के विकास के साथ जोड़कर हर परिवार को समृद्ध बनाना सिर्फ सहकारिता आंदोलन के माध्यम से संभव हो रहा है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गठित सहकारिता मंत्रालय का मंत्र सहकार से समृद्धि है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विगत 10 साल में देश के करोड़ों लोगों के जीवन में कई आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब ये करोड़ों लोग आगे बढ़कर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिना पूंजी के अपने परिवार का विकास करने और देश के विकास में योगदान देने का एकमात्र रास्ता सहकारिता है। श्री शाह ने कहा कि छोटी-छोटी पूंजी मिलाकर एक बहुत बड़ा काम करने का नाम ही सहकारिता है। उन्होंने कहा कि जनता सहकारी बैंक इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है जिसने ‘छोटे लोगों का बड़ा बैंक’ के सूत्र को सार्थक किया है।

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 3 साल में सहकारिता आंदोलन को गति देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने भारत के कोऑपरेटिव के मॉडल को marketable बनाया है, cooperative education को सशक्त करने के लिए हम सहकारिता विश्वविद्यालय बिल ला रहे हैं, cooperative innovation को integrate कर इसे देश के विकास  की शक्ति बनाना चाहते हैं और प्रधानमंत्री मोदी जी ने cooperative development को दिशा देने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि सहकारिता को आगे बढ़ाने के लिए हमें तकनीक को भी स्वीकारना होगा। उन्होंने कहा कि देश में कुल 1465 अर्बन कोऑपरेटिव बैंक हैं जिनमें से 460 सिर्फ महाराष्ट्र में हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों के लिए एक अंब्रैला संगठन पर विचार चल रहा था और अब इस संगठन के लिए 300 करोड़ रूपए की राशि एकत्रित करने का काम पूरा कर लिया गया है। श्री शाह ने कहा कि ये अंब्रैला संगठन कोऑपरेटिव बैंकों को हर प्रकार की सहायता देने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार देश में क्लीयरिंग हाउस बनाने की कल्पना की गई है जिसे अगले 2 साल में पूरा कर लिया जाएगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय ने बहुत सारे काम अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों के व्यापार को बढ़ाने के लिए किए हैं। उन्होंने कहा कि हमने आधार-इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम को कोऑपरेटिव बैंकों के लिए खोला है, गोल्ड लोन और हाउसिंग लोन की सीमा को भी बढ़ाया है और  एकमुश्त ऋण निपटान का प्रावधान भी कोऑपरेटिव बैंकों के लिए लागू होगा। उन्होंने कहा कि अंब्रैला संगठन बनने के बाद देश के किसी भी हिस्से में स्थित कोऑपरेटिव बैंक की क्लीयरिंग कोऑपरेटिव बैंकों के माध्यम से ही होगी। श्री शाह ने कहा कि इसके साथ राष्ट्रीयकृत बैंक, छोटे वित्तीय बैंकों और NBFCs से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के लिए भी हम गवर्नेंस को सुदृढ़ करने और तकनीकी इनोवेशन्स को समाहित करने के लिए निगरानी की एक समिति भी बना रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि 1949 में स्थापना के बाद जनता सहकारी बैंक 1988 में शेड्यूल्ड सहकारी बैंक बना, 2005 में इसने कोर बैंकिंग को स्वीकार किया, 2012 में मल्टीस्टेट शेड्यूल्ड कोऑपरेटिव बैंक बना और देश की सबसे पहली कोऑपरेटिव डी-मैट संस्था शुरू करने का सौभाग्य भी इसे मिला। उन्होंने कहा कि 71 शाखाओं, 2 एक्सटेंशन काउंटर्स, 1,75,000 सदस्यों और 10 लाख से ज़्यादा संतुष्ट ग्राहकों के साथ ये एक बैंक नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा परिवार है। उन्होंने कहा कि आज इस बैंक की जमाराशि 9,600 करोड़ रुपए से अधिक है जो बैंक में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। श्री शाह ने कहा कि समाज सेवा में भी जनता सहकारी बैंक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, चाहे लातूर का भूकंप हो, कोल्हापुर-सांगली की बाढ़ हो या फिर कोविड महामारी हो।

 

You Might Also Like

Uttarakhand: केदारनाथ धाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, मानसून सीजन के बाद दोबारा शुरू हुई यात्रा
Uttarakhand: चारधाम धामों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा : मुख्यमंत्री धामी
Uttarakhand: आपदा की गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर मुकदमा, सचिव आपदा प्रबंधन ने लिया धारचूला मामले का संज्ञान
उत्तरखंड में शनिवार तड़के कई जगह बादल फटने से भारी नुकसान
सीएम धामी ने किया IASSI के 24वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, कहा— सतत विकास के लिए सामाजिक न्याय और तकनीकी नवाचार अनिवार्य
TAGGED:Amit ShahCo-operationcontributecountrydevelopmentMaharashtra
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

मांजलपुर उपचुनाव में BJP की शानदार जीत: सतीश पटेल ने 30 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस को हराया, गुजरात में कमल फिर खिला

The Hill India News
The Hill India News
August 3, 2026
ITR Refund का इंतजार खत्म कब होगा? जानिए इनकम टैक्स रिफंड की पूरी प्रक्रिया, कितने दिनों में मिलेगा पैसा और किन वजहों से हो सकती है देरी
पप्पू यादव के भगवा प्रदर्शन पर INDIA गठबंधन में दरार! सपा ने किया किनारा, राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष के अलग-अलग सुर आए सामने
NEET पेपर लीक आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘छात्रों को मिलेगा न्याय, लेकिन अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई राहत’; FIR, पुलिस कार्रवाई और जांच पर कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
JPSC परीक्षा विवाद ने पकड़ा तूल: हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, परीक्षा रद्द करने से लेकर CBI जांच तक उठीं बड़ी मांगें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर: क्या बदलेगा विरोध प्रदर्शन का केंद्र? केंद्र सरकार से मांगा जवाब
बृज भूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट से बरी होने के बाद बोले— “अगर एक भी आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता”
ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?