By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मध्य प्रदेश : देश को पूर्ण विकसित बनाने के लिए टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होना पड़ेगा- कृषि मंत्री
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > मध्य प्रदेश : देश को पूर्ण विकसित बनाने के लिए टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होना पड़ेगा- कृषि मंत्री
देशफीचर्ड

मध्य प्रदेश : देश को पूर्ण विकसित बनाने के लिए टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होना पड़ेगा- कृषि मंत्री

The Hill India News
Last updated: November 15, 2022 1:48 pm
The Hill India News
Published: November 15, 2022
Share
SHARE

केंद्रीय कृषि मंत्री में पीथमपुर में M & M के फार्म मशीनरी प्लांट का किया शुभारंभ

आज भारत इस मुकाम पर है कि दुनिया आशाभरी निगाहों से हमें देखती है-  तोमर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर ने आज पीथमपुर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पहले ग्रीनफील्ड फार्म मशीनरी प्लांट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर  तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत इस मुकाम पर पहुँच गया है कि दुनिया आशाभरी निगाहों से हमें देखती है। तोमर ने कहा कि देश को पूर्ण विकसित बनाने के लिए हमें टेक्नोलॉजी से पूरी तरह सुसज्जित होना पड़ेगा।

मुख्य अतिथि तोमर ने कहा कि आज हर जगह लोग दिखाते है कि ये मेक इन इंडिया है। हम भारतीय है, ये हमारे लिए गौरव की बात है, वहीं हमारे उत्पाद हमें गौरवान्वित करें, यह और भी गर्व की बात है। ये बात हमारे प्रधानमंत्री के काम करने की स्प्रिट को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मेकेनाइजेशन और टेक्नोलॉजी की आज बहुत आवश्यकता है। देश-दुनिया की आबादी निरंतर बढ़ रही हैं, जलवायु परिवर्तन की चुनौती भी हमारे समक्ष है। हमें न केवल हमारा उत्पादन-उत्पादकता बढ़ाना है, बल्कि घरेलू के साथ ही अन्य देशों को भी मानवीयता के नाते आपूर्ति करना है, जिसके लिए और भी काफी काम करना होगा।

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी ने अपनी व्यापक दूरदृष्टि के कारण गरीबों के जन-धन बैंक खाते खुलवाएं, जिनमें आज 1.46 लाख करोड़ रुपये जमा है, जिससे अर्थव्यवस्था का चक्र तेजी से घूम रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने शौचालय बनाने का अभियान चलाया और देश को ओडीएफ मुक्त करवाने के साथ ही वैश्विक रैंकिंग में आगे बढ़ाया। उन्होंने गरीब महिलाओं के खातों में लिक्विड मनी उपलब्ध करवाई, वहीं कोरोना के संकटकाल में 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन वितरण किया।  मोदी का मानना है कि देश की इस आधी आबादी का विकास किए बगैर भारत को विकसित बनाने का सपना पूरा नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे ये कार्य ऐतिहासिक है, जिनका दूर तक सकारात्मक असर होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज क्वालिटी परखने की प्रवृत्ति बढ़ रही हैं। ब्रांडिंग और क्वालिटी की विश्वसनीयता देश-दुनिया मे बढ़ रही हैं। ऐसे में कृषि उपकरणों की दृष्टि से इस प्रकार समग्रता से निर्माण महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा किया गया पहला अभिनव प्रयोग है, इस कंपनी के द्वारा फार्म उपकरणों के निर्यात का लक्ष्य भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हमारी बादशाहत पूरी दुनिया में हो। घरेलू जरुरतों की पूर्ति के साथ ही दुनिया को भी आपूर्ति करने से भारत विकसित होगा और विश्व गुरू के रूप में भी ख्याति कायम होगी।  तोमर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी, इसे सिद्ध करने में हमारा अपना योगदान भी होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि विदेश में उच्च शिक्षा और अच्छे जॉब के बाद भी अनेक युवा आज भारत वापस आकर खेती की ओर आकर्षित हुए है।

You Might Also Like

भूमध्य सागर में भारत-ग्रीस का पहला नौसैनिक युद्धाभ्यास सम्पन्न, अब बढ़ेगी तुर्की की बेचैनी
Uttarakhand: थराली के जंगलों में वनाग्नि का तांडव: बदरीनाथ वन प्रभाग की मध्य पिंडर रेंज खाक, गांवों की ओर बढ़ी लपटें
केदारनाथ यात्रा 2026: ‘डेडलाइन’ तय, लापरवाही पर ‘एक्शन’ तय; DM विशाल मिश्रा ने दी FIR की सीधी चेतावनी
Weather: दिल्ली में भारी ठंड के बीच आज हो सकती है बारिश, जानें और राज्यों का हाल
उत्तर प्रदेश : संभल में मस्जिद के सर्वे को लेकर भारी हिंसा तीन लोगों की मौत, कई वाहनों में लगाई आग..
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
गौतम गंभीर की आलोचना पर हरभजन सिंह का करारा जवाब, बोले- ‘वो बढ़िया इंसान हैं, कड़वी बातें नहीं बल्कि कड़वी सच्चाई कहते हैं’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?