By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मध्य प्रदेश : नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कृषि शिक्षा को शामिल करने का प्रयास किया गया है : तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > मध्य प्रदेश : नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कृषि शिक्षा को शामिल करने का प्रयास किया गया है : तोमर
देशफीचर्ड

मध्य प्रदेश : नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कृषि शिक्षा को शामिल करने का प्रयास किया गया है : तोमर

Rajesh Dabral
Last updated: October 2, 2022 5:54 am
Rajesh Dabral
Published: October 1, 2022
Share
SHARE

मध्य प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में वैज्ञानिकों की अहम भूमिका –  तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के 59वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर का 59वां स्थापना दिवस समारोह आज ऑनलाइन आयोजित किया गया। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर समारोह के मुख्य अतिथि थे।  इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि यदि मध्यप्रदेश आज कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है तो कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्रों और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की भूमिका इसकी मजबूत नींव पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0010OWH.jpg

तोमर ने कहा कि जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय को पूरे देश में उत्कृष्टता संस्थान के रूप में जाना जाता है और यह कृषि क्षेत्र में कार्यरत राज्य के लोगों के लिए गर्व की बात है। इस विश्वविद्यालय ने वर्ष 1964 में अपनी स्थापना के बाद, राज्य में कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने और उन्नत करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। मध्य प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में बार-बार प्रतिष्ठित कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है, जिसके लिए राज्य प्रशंसा का पात्र है। श्री तोमर ने विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस अवसर पर बालिका छात्रावास का उद्घाटन इसके गौरवशाली इतिहास में एक नया मील का पत्थर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002QR52.jpg

भारतीय कृषि की प्रासंगिकता बताते हुए  तोमर ने कहा कि कोविड संकट के दौरान भी जब दुनिया भर में अन्य सभी क्षेत्र ठप हो गए थे, तब भी बुवाई और कटाई सहित कृषि क्षेत्र की सभी गतिविधियां हमारे खेतों में चल रही थी और फसलों की भरपूर पैदावार हुई थी। सरकार ने अधिक खरीद केंद्र स्थापित किए और परिवहन की सुविधा भी बढ़ाई। यह कार्य कोविड प्रोटोकॉल के दो गज की दूरी के मानदंड का सख्ती से पालन करते हुए किया गया। बाद में, अगली गर्मियों की फसलों की बुवाई के साथ, रिकॉर्ड उत्पादन के लक्ष्य को पूरा किया गया। कृषि क्षेत्र की जीडीपी दर विपरीत परिस्थितियों में भी बहुत सकारात्मक रही, जिसके लिए हमारे किसान और कृषि वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। श्री तोमर ने कहा कि कृषि में मशीनीकरण का उपयोग बढ़े और अधिक से अधिक किसान स्थापित हो रहे 10,000 एफपीओ से जुड़ें, जिन पर केंद्र सरकार 6,865 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। छोटे किसान मशीनीकरण का लाभ उठा सकते हैं, प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सकते हैं, लाभकारी फसलों की ओर रुख कर सकते हैं और प्रसंस्करण सहित सरकारी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं, तो उन्हें निश्चित रूप से अपनी उपज का बेहतर लाभ मिलेगा।

तोमर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में हमारी चुनौती और भी बढ़ गई है। पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद किसानों को प्रकृति पर निर्भर रहना पड़ता है। इस संबंध में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की है। इसके तहत पिछले 6 वर्षों के दौरान किसानों को 1.22 लाख करोड़ रुपये के दावे का निपटारा किया गया है। बदलते मौसम को देखते हुए इस दिशा में अनुसंधान किया जाना चाहिए कि किसानों को कौन-से तरीके अपनाने चाहिए, कौन-सी प्रक्रियाएं और फसलें जलवायु के प्रति सहनशील हैं और हमारे उत्पादन और उत्पादकता को भी बनाए रखती हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में शिक्षा की अहम भूमिका है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कृषि शिक्षा को शामिल करने का प्रयास किया गया है।

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री  कमल पटेल और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक महानिदेशक (बीज) डॉ. डी.के. यादव कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने की।

You Might Also Like

दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को मिलेगी वैध पहचान: ‘As is, Where is’ फैसले से 50 लाख लोगों को मालिकाना हक की राह आसान
राहुल गांधी के बयान को गलत उद्धृत करने के आरोपी रौशन सिन्हा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत
PM ई-बस सेवा के तहत 100 शहरों को मिलेंगी 10 हजार बसें, केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला
“कर्ज के बोझ तले दबी जनता, गायब होते रोजगार”, पूर्व CM हरीश रावत ने बजट से पहले केंद्र सरकार को आईना दिखाया
ईडी के 70 साल: 94% कन्विक्शन रेट और 2.36 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच, जानिए निदेशक राहुल नवीन का बड़ा बयान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?