By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: लखनऊ : साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि चरित्र का निर्माण भी होता है – डॉ. मनसुख मांडविया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तर प्रदेश > लखनऊ : साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि चरित्र का निर्माण भी होता है – डॉ. मनसुख मांडविया
उत्तर प्रदेशफीचर्डस्वास्थय

लखनऊ : साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि चरित्र का निर्माण भी होता है – डॉ. मनसुख मांडविया

The Hill India News
Last updated: March 23, 2025 2:13 pm
The Hill India News
Published: March 23, 2025
Share
SHARE

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यहां ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’के दौरान 500 से अधिक सवारों का नेतृत्व किया, उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के खेल और युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, प्रमुख सचिव (खेल) मनीष चौहान और सचिव (खेल) उत्तर प्रदेश सुहास यथिराज भी थे।

मोटापे से लड़ने और स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के संदेश को फैलाते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, ‘‘साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता हैबल्कि चरित्र का निर्माण भी होता है।’’

केंद्रीय खेल मंत्री ने भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के वरिष्ठ अधिकारियों और माईभारत पहल और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) के सदस्यों के साथ मरीन ड्राइव (सामाजिक परिवर्तन स्थल) से समता मूलक चौराहा से 1090 चौराहा तक 3 किलोमीटर की यात्रा पूरी की।

लखनऊ में एसएआई के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र द्वारा आयोजित इस साइकिलिंग अभियान में युवा लड़के-लड़कियों और स्थानीय राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) के 100 से अधिक एथलीटों में भारी उत्साह देखा गया, जिन्होंने साइकिलिंग अभियान से पहले जुम्बा (नृत्य-आधारित फिटनेस कार्यक्रम) प्रदर्शन भी किया।

साइकिल रैली के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने नागरिकों को मोटापे से लड़ने और देश भर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या में साइकिल चलाने को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास बढ़ता है और हमारे देश का भविष्य भी संवरता है। यह केवल परिवहन का एक साधन नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, स्‍थायी भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साइकिल चलाने को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, प्रदूषण को कम कर सकते हैं और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में योगदान दे सकते हैं। मैं प्रत्येक नागरिक से आग्रह करता हूं कि वे साइकिल चलाना न केवल शौक के तौर पर अपनाएं, बल्कि अपने स्वास्थ्य और धरती एवं पर्यावरण के लाभ के लिए इसे अपनी जीवनशैली का नियमित हिस्सा बनाएं। आइए हम सभी फिटनेस को प्राथमिकता दें, क्योंकि एक स्वस्थ युवा एक समृद्ध राज्य और देश की ताकत है।’’

उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा: ‘‘फिटनेस एक मजबूत और जीवंत समाज की नींव है। हमारे युवाओं को जीवन में शारीरिक और मानसिक रूप से सफल होने के लिएयह आवश्यक है कि हम उनमें अनुशासन, कड़ी मेहनत और फिटनेस के मूल्यों को विकसित करें।’’

दिल्ली में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’में पेरिस पैरालिंपिक पैरा बैडमिंटन पदक विजेता नितेश कुमार और मनीषा रामदास भी मौजूद थे। ये एथलीट चल रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में भाग लेने के लिए दिल्ली आए थे। केआईपीजी 2025 के आधिकारिक एक्सेसिबिलिटी पार्टनर, स्वयं की संस्थापक श्रीमती स्मिनू जिंदल भी प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए मौजूद थीं। नितेश, मनीषा और सुश्री जिंदल ने पीईएफआई द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। इसमें 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

मुंबई मेंएशियाई खेलों के पदक विजेता किशोर जेना ने खूबसूरत अक्सा बीच पर साइकिलिंग अभियान में भाग लिया।

अब तकराष्ट्रव्यापी साइकिल अभियान 5000 स्थानों पर आयोजित किया जा चुका हैजिसमें लगभग 2 लाख से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया है। यह अभियान देश भर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल व्‍यवहारों को भी बढ़ावा देता है। यह पहल कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में साइकिलिंग के शौकीनों, एथलीटों, कोचों, खेल विज्ञान विशेषज्ञों आदि की भागीदारी के साथ आयोजित की जा रही है।

इससे पहलेइस साइकिलिंग प्रतियोगिता में भारतीय सेना के जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और प्रमुख खेल सितारे जैसे कि लवलीना बोरगोहिन, संग्राम सिंह, शैंकी सिंह, नीतू घंघास, स्वीटी बूरा, पेरिस पैरालिंपिक कांस्य पदक विजेता रुबीना फ्रांसिस और सिमरन शर्मा (पैरा विश्व चैंपियन) के अलावा राहुल बोस, अमित सियाल और गुल पनाग जैसी मशहूर हस्तियां भाग ले चुकी हैं।

युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) द्वारा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई), माई बाइक्स और माई भारत के सहयोग से ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम पूरे देश में एसएआई क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) और खेलो इंडिया केंद्रों (केआईसी) में एक साथ आयोजित किए जाते हैं।

 

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: युवती ने HC से लगाई सुरक्षा की गुहार,बाल सुधार गृह में बंद ‘नाबालिग पति
देहरादून में जलभराव की चुनौती से निपटने को हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन
Uttarakhand: मुख्य सचिव ने जलाशयों के डिसिल्टिंग को, रॉयल्टी फ्री करने हेतु नीति बनाने के दिए निर्देश
Uttarakhand: “हमारे ज्ञान का विशाल भंडार पूरी दुनिया को है समर्पित” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तरकाशी के धराली आपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी घोषणाएं
TAGGED:builds characterCyclingDr. Mansukh MandaviyaHealthLucknow
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?