
18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए आज पहले चरण मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सुबह सात बजे से शुरू मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
#WATCH डिब्रूगढ़, असम: केंद्रीय मंत्री और डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने अपना वोट डाला।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/UM25JnLDea
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2024
पश्चिम बंगाल के कूच विहार के चंदामारी में मतदाताओं को रोकने के लिए कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव किया गया। घटना में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष के घायल होने की खबर है। जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने लोगों से अपील की कि वे घर से निकल कर अपना वोट प्रदान करें। ये वोट लोकतंत्र को बचाने के लिए है