
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्माचारियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर सुनाई है। उन्होंने नगर निगम के करीब 5 हजार कर्माचारियों की नौकरी पक्की करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अब तक उनकी सरकार ने 6 हजार से भी अधिक सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है। उन्होंने कहा कि ‘कल नगर निगम के सदन की एक बैठक हुई थी। उस बैठक में एक प्रस्ताव पेश करते हुए यह मंजूरी दे दी गई है कि नगर निगम के लगभग 5 हजार कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। जनवरी में नगर निगम में हमारी सरकार बनी थी, तब से लेकर अभी तक 6,494 सफाई कर्मचारियों को हम पक्का कर चुके हैं।’
https://twitter.com/i/broadcasts/1ZkJzjwWdoaJv
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि, 15 साल तक नगर निगम में भाजपा की सरकार थी जिसने सफाई कर्माचारियों का शोषण करने में कोई कमीं नहीं छोड़ी। पहले नगर निगम में बहुत भ्रष्टाचार होता था। हम सुनते थे कि सफाई कर्मचारियों को 3-4 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों को प्रोटेस्ट करना पड़ता था। मगर पिछले 10 महीनों में हमने कई गलत चीजों को रोका है जिसके बाद अब सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने लगा है।