By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: झारखण्ड : आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक हमारा देश विश्व गुरू बनें, सारी दुनिया में श्रेष्ठ भारत के रूप में पहचाना जाएं- तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > झारखण्ड : आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक हमारा देश विश्व गुरू बनें, सारी दुनिया में श्रेष्ठ भारत के रूप में पहचाना जाएं- तोमर
देशफीचर्ड

झारखण्ड : आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक हमारा देश विश्व गुरू बनें, सारी दुनिया में श्रेष्ठ भारत के रूप में पहचाना जाएं- तोमर

The Hill India News
Last updated: March 5, 2023 10:53 am
The Hill India News
Published: March 3, 2023
Share
SHARE

झारखंड में गुमला जिले के बिशनुपुर में आयोजित जिला स्तरीय बहुउद्देशीय वृहद किसान मेले का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। विकास भारती, बिशुनपुर की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में संस्था व उसके प्रशासनिक प्रबंधन में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), गुमला द्वारा आयोजित मेले में मुख्य अतिथि श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व, उनकी दूरदृष्टि और संकल्पशक्ति के कारण पूरी दुनिया में भारत की इज्जत बढ़ी है। आज दुनिया हिंदुस्तान की तरफ अपेक्षाभरी नजरों से देख रही है कि मुसीबत के समय यदि जरूरत पड़ेगी तो भारत हमें मदद करेगा। श्री तोमर ने कहा कि अभी अमृत महोत्सव से लेकर अमृत काल तक, जब देश की आजादी के 100 साल पूरे हो, तब तक भारत विश्व गुरू बनें और सारी दुनिया में श्रेष्ठ भारत के रूप में पहचाना जाए, यह तभी संभव है जब हम सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास- सबका प्रयास के मूल मंत्र को अपनाते हुए काम करें। इस जिम्मेदारी को प्रत्येक नागरिक को समझकर काम करना होगा।

केंद्रीय मंत्री  तोमर ने कृषि क्षेत्र के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि इसमें इतनी बड़ी ताकत है कि इसे न मुगल हिला पाएं, न ही अंग्रेज. कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी हमारे कृषि क्षेत्र ने देश की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा। कोरोना काल में भी किसानों ने बंपर पैदावार की व प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न केंद्र ने उपलब्ध कराया। मोदी सरकार किसानों को समृद्ध करने में जुटी हैं। कृषि- ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्टर की मजबूती इसी उद्देश्य के साथ की जा रही है।

तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र में अनेक प्रकार की चुनौतियां है, जिनका सामना निरंतर करते रहना पड़ेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने फसल बीमा योजना जैसा सुरक्षा कवच किसानों को प्रदान किया है, इस योजना के तहत 1.30 लाख करोड़ रु. क्लेम देकर किसानों को उनके नुकसान की भरपाई करने का काम किया है। श्री तोमर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कौन-सी फसल ऐसी हो सकती है, जो किसानों को ज्यादा पैसा दिला सकती है, किसानों के पास कौन-सी टेक्नालाजी पहुंचे, जिससे कि उनकी खेती संरक्षित हो, लागत कम और मुनाफा ज्यादा हो, यह जागरूकता लाई जाना चाहिए। उन्होंने फसल विविधीकरण को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया, साथ ही कहा कि छोटे किसानों की ताकत बढ़ाने के लिए उन्हें एफपीओ के माध्यम से संगठित करने की जरूरत है, इस दिशा में सरकार काम कर रही है

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की महत्वाकांक्षी योजना के तहत केंद्र द्वारा 20 लाख करोड़ रु. तक का लक्ष्य रखा गया है, जिसका लाभ हमारे किसान ले रहे हैं। इसमें पशुपालन, मत्स्यपालन सहित सम्बद्ध क्षेत्रों के किसान भी शामिल किए गए हैं। सूक्ष्म सिंचाई योजना, कृषि अवसंरचना कोष आदि के जरिये भी बहुसंख्यक छोटे किसानों को लगातार लाभ पहुंचाया जा रहा है।

तोमर ने किसानों को सशक्त करने पर जोर देते हुए कहा कि किसान आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री की पहल पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को इस दिशा में तेजी से प्रवृत्त होना चाहिए। झारखंड मिलेट (श्री अन्न) स्टेट रूप में दुनिया में जाना जाए, इस दिशा में राज्य सरकार को भी तेज प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में  सुदर्शन भगत,  समीर उरांव सांसदगण के साथ ही बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के कुलपति डा. ओंकारनाथ सिंह, सरसों अनुसंधान निदेशालय भरतपुर के निदेशक डा. पी.के. राय, विकास भारती की उपाध्यक्ष डा. रंजना चौधरी, सचिव पद्मश्री डा. अशोक भगत, संयुक्त सचिव श्री महेंद्र भगत, केवीके के डा. संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन तथा वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।

 

You Might Also Like

बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग की सख्ती, 334 निष्क्रिय राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द
देहरादून में इंसानियत शर्मसार: रायपुर में वाइन शॉप के बाहर दिव्यांग युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; वायरल वीडियो देख दहल जाएगा दिल
मौसम खुलते ही बर्फ की चुनौतियों को मात देकर तैयार हो रही केदारनाथ बाबा की नगरी, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर चलेगी फास्ट-ट्रैक कोर्ट, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज: उपनल कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, MBBS डॉक्टरों के लिए नए नियम और मानसून सत्र पर भी होगा फैसला
TAGGED:100 yearscompletionmcountryindependenceJharkhandrecognizedtomarWorldworld guru
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अरुणाचल के 27 स्थानों को भारत ने नक्शे में दी आधिकारिक पहचान, चीन हुआ लाल! ड्रैगन ने बताया ‘गैरकानूनी’, सीमा विवाद पर फिर बढ़ी तल्खी

The Hill India News
The Hill India News
August 11, 2026
तालाब में डूबकर मिलती है राहत, पानी से बाहर आते ही शुरू हो जाती है जलन… 17 साल के इकबाल की जिंदगी बनी दर्दनाक जद्दोजहद
85 सेकेंड में आसमान में बना आग का गोला! चीन का लॉन्ग मार्च-7A रॉकेट फेल, सैटेलाइट मिशन को बड़ा झटका
देहरादून के फाइव स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, किचन से स्टोर तक चला सघन अभियान; एनालॉग पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर खास नजर
15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी, इंडियन मुजाहिदीन से लेकर अलकायदा और खालिस्तानी मॉड्यूल पर पुलिस की पैनी नजर
चंपावत में गीता धामी का बड़ा बयान: UCC से बेटियों के अधिकार से लेकर ‘लैंड जिहाद’ तक का मुद्दा उठा, बोलीं- सुरक्षित और सशक्त उत्तराखंड के लिए जरूरी है जागरूकता
SBI लॉकर में 50 लाख के जेवर गायब! 2003 से कटता रहा किराया, फिर भी लॉकर में नहीं मिला सामान; बिना चाबी खुला ताला तो उठे बड़े सवाल
टूटेगा या अमर रहेगा विराट कोहली का महारिकॉर्ड? भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 610 रन का ऐसा पहाड़, जिसे पार करना आसान नहीं
झारखंड बंद से थमी रफ्तार! छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी BJP, जगह-जगह टायर जलाकर प्रदर्शन
अदाणी को अमेरिका से बड़ी कानूनी राहत! रिश्वत और धोखाधड़ी का आपराधिक केस खारिज, गौतम अदाणी बोले- ‘कानून में अटूट विश्वास’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?