By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद सात मोड़ पर प्रस्तावित पेड़ों के कटान पर लगी रोक, पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता : मोहित उनियाल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद सात मोड़ पर प्रस्तावित पेड़ों के कटान पर लगी रोक, पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता : मोहित उनियाल
उत्तराखंडफीचर्ड

राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद सात मोड़ पर प्रस्तावित पेड़ों के कटान पर लगी रोक, पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता : मोहित उनियाल

The Hill India News
Last updated: July 18, 2026 1:10 pm
The Hill India News
Published: July 18, 2026
Share
SHARE

देहरादून, 18 जुलाई। परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने एयरपोर्ट–ऋषिकेश मार्ग स्थित सात मोड़ पर लगभग 4000 पेड़ों के प्रस्तावित कटान पर राज्य सरकार द्वारा रोक लगाए जाने का स्वागत करते हुए इसे पर्यावरण प्रेमियों के शांतिपूर्ण संघर्ष, जनदबाव और जनभावनाओं की महत्वपूर्ण जीत बताया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 दिनों से पर्यावरण प्रेमी, स्थानीय नागरिक और युवा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से इस कटान के विरोध में आंदोलनरत थे। ऐसे समय में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के उपरांत एयरपोर्ट लौटते समय आंदोलन स्थल पर पहुँचकर आंदोलनकारियों से मुलाकात की, उनकी पीड़ा, आशंकाओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उनके संघर्ष के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

मोहित उनियाल ने बताया कि राहुल गांधी ने मौके पर ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को निर्देश दिए कि इस विषय को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाए तथा कांग्रेस पार्टी आंदोलनकारियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनभावनाओं के प्रति राहुल गांधी की संवेदनशीलता का स्पष्ट संदेश था।

उन्होंने कहा कि जिस समय आंदोलनकारियों द्वारा पुलिस और प्रशासन के दबाव की शिकायतें सामने आ रही थीं, उस समय राहुल गांधी का उनके बीच पहुँचना लोकतांत्रिक अधिकारों और जनआंदोलनों के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा पेड़ों के कटान पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया, जो आंदोलनकारियों की आवाज़ और जनता की भावना का सम्मान है।

मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस इस निर्णय का स्वागत करती है, लेकिन इसे संघर्ष का अंतिम पड़ाव नहीं मानती। पेड़ों के कटान पर अस्थायी रोक पर्याप्त नहीं है। जब तक प्रकृति, पर्यावरण और स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ऐसा स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता जिससे हजारों पेड़ों की रक्षा सुनिश्चित हो सके, तब तक यह जनसंघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि उन सभी पर्यावरण प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों की है जिन्होंने धैर्य, संयम और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ इस आंदोलन को आगे बढ़ाया।

अंत में मोहित उनियाल ने सभी आंदोलनकारियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसके जंगल, जलस्रोत और प्राकृतिक धरोहर हैं। इनकी रक्षा करना हम सभी का साझा दायित्व है। आइए, हम सब मिलकर आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और हरित भविष्य के लिए एकजुट होकर अपना संघर्ष और संकल्प दोनों जारी रखें।

https://thehillindia.com/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-18-at-18.24.11.mp4

You Might Also Like

नैनीताल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: गैंगस्टर एक्ट में सजा पाए दो युवकों को दी बड़ी राहत, कहा- ‘केवल आपराधिक इतिहास सजा का आधार नहीं’
New Delhi: नए संसद भवन पर नीतीश कुमार ने मोदी सरकार को घेरा, बोले “पुराने भवन को ही सुधार करके आधुनिक बना देते”
बद्री-केदार समिति ने मुख्यमंत्री से की भेंट, चारधाम यात्रा प्रबंधन की करी सराहना
‘सावरकर की तस्वीर हटाई तो नेहरू की तस्वीर भी…, बीजेपी विधायक ने प्रियांक खरगे पर साधा निशाना
रूस में हुए आतंकी हमले के बाद स्थिति हुई भयावह, परिवारों को है प्रियजनों की तलाश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

आय से अधिक संपत्ति केस में राहुल गांधी को सुप्रीम राहत, इलाहाबाद HC की कार्यवाही पर रोक; SC ने जांच एजेंसियों से पूछा- ‘खुद जांच क्यों नहीं शुरू की?’

The Hill India News
The Hill India News
August 17, 2026
उज्जैन महाकाल मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बैरिकेडिंग में मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु बेहोश
रांची छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सीएम सोरेन को पत्र, बोले- ‘युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज’, छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात की अपील
यूपी में संविदा कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 1 लाख नई भर्तियों की तैयारी, मौजूदा कर्मियों की सैलरी में 15 हजार तक बढ़ोतरी का प्लान
भारत के X अकाउंट से निकला ईरान के ‘परमाणु बम’ का फर्जी दावा! कुछ घंटों में इजरायल-अमेरिका तक पहुंचा, नेतन्याहू के भाषण में भी हुआ इस्तेमाल
NTA पर फिर उठे सवाल! UGC NET के 3 पेपर क्यों हुए रद्द? सवालों में स्पेलिंग से लेकर रिपीट प्रश्न तक की गड़बड़ी, अब दोबारा होगी परीक्षा
हिंदू-मुस्लिम नहीं, देश का बचपन और भविष्य खतरे में… स्वामी रामदेव ने आंदोलनों में बच्चों के इस्तेमाल पर जताई चिंता
थारू समाज की चौपाल में सीएम धामी ने सुनीं समस्याएं, बोले- हर परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता
Box Office: संडे को ‘आवारापन 2’ की धुआंधार कमाई, ‘बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे; ‘जन्नत 3’ के ऐलान से इमरान हाशमी के फैंस में छाई खुशी
10 मिनट में लॉगआउट, की-बोर्ड ने दिया धोखा… बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा पर बवाल, री-एग्जाम की मांग
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?