By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हैदराबाद : समझ में सुधार करने और अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए पढ़ाई को अधिक महत्व दें-राष्ट्रपति मुर्मु
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > हैदराबाद : समझ में सुधार करने और अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए पढ़ाई को अधिक महत्व दें-राष्ट्रपति मुर्मु
देशफीचर्ड

हैदराबाद : समझ में सुधार करने और अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए पढ़ाई को अधिक महत्व दें-राष्ट्रपति मुर्मु

The Hill India News
Last updated: December 27, 2022 1:58 pm
The Hill India News
Published: December 27, 2022
Share
SHARE

राष्ट्रपति ने हैदराबाद में केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के छात्रों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (27 दिसंबर, 2022 को) हैदराबाद में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के छात्रों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने स्थानीय स्वाधीनता सेनानियों के योगदान को प्रदर्शित करने वाले ‘हैदराबाद लिबरेशन मूवमेंट’ पर एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ऐसा आधार है, जिस पर एक राष्ट्र का निर्माण होता है। शिक्षा किसी भी व्यक्ति में समाहित समस्त क्षमताओं को बाहर लेकर आने की कुंजी है। उन्होंने इस तथ्य पर प्रसन्नता व्यक्त की कि केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी का विस्तार हुआ है और इसकी गतिविधियां कई गुना बढ़ चुकी हैं। इस समिति की शुरुआत 1940 में एक छोटे से स्कूल के साथ हुई थी और अब यह नौ अलग-अलग कॉलेजों के साथ एक प्रमुख शैक्षिक केंद्र के रूप में उभरा है, जिसमें 11,000 से अधिक छात्र नामांकित हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की सफलता में बढ़ोतरी न्यायमूर्ति केशव राव कोराटकर के आदर्शों को श्रद्धांजलि है, जिनकी स्मृति में इस समिति की स्थापना की गई है।

इस बात का उल्लेख करते हुए कि हैदराबाद की मुक्ति की 75वीं वर्षगांठ का समारोह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है, राष्ट्रपति ने कहा कि यह अवसर और समय इस क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पूरे देश के लिए बहुत महत्व रखता है। उन्होंने रामजी गोंड, तुर्रेबाज़ खान, कोमाराम भीम, सुरवरम प्रताप रेड्डी और शोयाबुल्ला खान सहित हैदराबाद की मुक्ति के लिए लड़ने वाले सभी बहादुर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा कि इन बलिदानियों की वीरता तथा त्याग हमेशा याद रखा जाएगा और उनका सम्मान किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि जब हम आजादी के अमृत महोत्सव की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं, तो हमारे लिए यह याद रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारी स्वतंत्रता केवल अतीत के दमनकारी शासकों से मुक्ति से ही संबंधित नहीं है। यह आज उठाए गए सुविचारित कदमों के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के बारे में भी है। अब हम भविष्य के लिए आगे बढ़ रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करना भारत के युवाओं पर ही निर्भर करता है कि हम अपने पूर्वजों द्वारा रखी गई नींव पर राष्ट्र का निर्माण करें और अपने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। इसका अर्थ है कड़ी मेहनत करना और हम जो भी कार्य करते हैं, उसमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करना। इसका संबंध जिम्मेदार और प्रतिबद्ध नागरिक होने से है, जो भारतीय समाज की बेहतरी के लिए योगदान देने को तैयार रहते हैं। इसका अर्थ यह भी है कि हमें अपने संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को बनाए रखना है और अधिक समावेशी व न्यायसंगत समाज बनाने की दिशा में कार्य करना है। इसका अर्थ है जलवायु परिवर्तन से लड़ना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी पृथ्वी को संरक्षित करना।

राष्ट्रपति ने पढ़ाई के महत्व पर बल देते हुए कहा कि पढ़ने की आदत आत्म-विकास के सबसे प्रभावी साधनों में से एक है। यह एक ऐसा कौशल है, जो जीवन भर छात्रों की सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि यह इंटरनेट और सोशल मीडिया का युग है, जिस समय काल में ध्यान देने की अवधि कम होती जा रही है और पात्रों में संचार सीमित है। राष्ट्रपति ने छात्रों से समझ में सुधार करने तथा अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए पढ़ाई को अधिक महत्व देने का आग्रह किया।

You Might Also Like

Uttarakhand सांस्कृतिक महाकुंभ: श्रीनगर में ‘लोकरंग उत्सव’ की धूम, कश्मीर से कन्याकुमारी तक की कला का अनूठा संगम
बेंगलुरु में रात को 5 दरिंदों ने महिला के घर में घुसकर किया गैंगरेप, बेटे की सूझबूझ से खुला मामला — पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार
Dehradun: डीएम के निर्देश पर 25 से अधिक विभाग एक ही छत के नीचे—जनता के द्वार समाधान; ग्राम इठारना में 01 दिसंबर को बहुउद्देशीय शिविर
इंदौर फिर से बना ‘नेशनल बेस्ट सिटी’, 7 कैटेगरी में जीता अवार्ड, पूरी डिटेल्स…
उत्तराखंड में नारी शक्ति का नया उदय: CM धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ का शिलान्यास, खातों में भेजे ₹3.45 करोड़
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?