By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज में 5 करोड़ की लागत के पांच लिफ्ट ओपीडी तथा आईपीडी को मिलाने वाले पुल का किया उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज में 5 करोड़ की लागत के पांच लिफ्ट ओपीडी तथा आईपीडी को मिलाने वाले पुल का किया उद्घाटन
उत्तराखंडस्वास्थय

स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज में 5 करोड़ की लागत के पांच लिफ्ट ओपीडी तथा आईपीडी को मिलाने वाले पुल का किया उद्घाटन

The Hill India Desk
Last updated: April 1, 2023 10:05 am
The Hill India Desk
Published: April 1, 2023
Share
SHARE

कैथ लैब और बनने वाले 575 बैड वाले अस्पताल का किया स्थलीय निरीक्षण,
निकट भविष्य मे 1200 से अधिक बेडेड अस्पताल बनवाने का दिया आश्वासन

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत द्वारा दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में 5 करोड़ की लागत कार्य जिसमें पांच लिफ्ट ओपीडी तथा आईपीडी को मिलाने वाले पुल का उद्घाटन किया गया देहरादून: दून मेडिकल कालेज अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को अब पुरानी बिल्डिंग से नई ओपीडी बिल्डिंग में आने-जाने के लिए अब सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी। दोनों बिल्डिंग को जोडने वाले फुटओवर ब्रिज का संचालन शुरू कर दिया गया है।

वहीं, अस्पताल की कैथ लैब भी एक माह के भीतर शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कैंसर के मरीजों को भी यहां समुचित उपचार मिलेगा। अस्पताल में जल्द रेडियोथेरेपी भी शुरू की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, क्षेत्रीय विधायक खजान दास, महापौर सुनील उनियाल गामा व चिकित्सा शिक्षा सचिव डा. आर राजेश कुमार ने शुक्रवार को दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में ओपीडी व आइपीडी को मिलाने वाले पुल, पांच लिफ्ट सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया।

इस दौरान प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने उन्हें कैथ लैब की स्थलीय निरीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि अगले एक माह में कैथ लैब की सुविधा आम जनमानस के लिए उपलब्ध हो जाएगी। मंत्री ने 575 बेड के निर्माणाधीन ब्लाक का भी निरीक्षण किया।

प्राचार्य ने बताया कि अगले दो वर्षों में दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में 12 सौ से अधिक बेड हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्डियोलाजी व यूरोलाजी की सुविधा के बाद अगला लक्ष्य चिकित्सालय में रेडियोथेरेपी की सुविधा शुरू करने का है। जिसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। यह सुविधा शुरू होने से कैंसर के मरीजों को सभी सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल व क्षेत्रीय विधायक खनान दास ने चिकित्सालय को अपनी निधि से 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल क्षेत्रीय विधायक खजान दास जी मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार उपस्थित रहे।

निवेशक तथा प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री को तथा अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों को कैथ लैब की स्थलीय निरीक्षण कराया। यह बताया कि अगले एक माह में कैथ लैब सुविधा आम जनमानस के लिए उपलब्ध हो जाएगी। मंत्री द्वारा 575 बेड वाले बनने वाले अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया।

प्राचार्य द्वारा बताया गया कि अगले 2 वर्षों में दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में 12 सौ से अधिक बैड हो जाएंगे जोकि आम जनमानस के लिए अत्यधिक उपयोगी होगा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने चिकित्सालय हेतु अपनी निधि से ₹1000000 चिकित्सालय को देने की घोषणा की। क्षेत्रीय विधायक खजान दास द्वारा अपनी विधायक निधि से ₹1000000 चिकित्सालय को देने की घोषणा की।

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉक्टर आशुतोष सयाना ने बताया कि कार्डियोलॉजी तथा यूरोलॉजी की सुविधा के बाद अगला लक्ष्य दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में कैंसर के इलाज के लिए रेडियोथैरेपी की सुविधा के लिए जल्द ही कार्य योजना बनाई जा रही है जिससे कि प्रदेश में कैंसर के मरीजों के लिए सभी सुविधाएं दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में ही उपलब्ध हो जाएंगी।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला रूद्रप्रयाग में की विभिन्न विकास योजनाओं के 46680.95 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मदरसों के आधुनिकीकरण की ओर उत्तराखंड: अब राज्य शिक्षा बोर्ड से जुड़ेंगे मदरसे, मुफ्ती शमून कासमी ने बताया ‘नई शिक्षा’ का रोडमैप
Uttarakhand: केदारनाथ में इंडियन एयर फोर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा, लगभग 200 से ज्यादा लोगों की बचाई जान
Uttarakhand: मुख्यमंत्री की सख्ती का दिखा असर, चार दिन में खोलीं 307 सड़कें, सचिव आपदा प्रबंधन से 25 सितंबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट 
Dehradun : करोड़ों की चोरी के मामले में फरार आरोपी का पिता 48 लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइमदेशफीचर्ड

गूगल प्ले स्टोर पर भी साइबर ठगी का जाल! फर्जी ऐप से लाखों की ठगी, Google इंडिया हेड पर केस दर्ज; जानिए कैसे बचें ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
ट्रंप का बड़ा टैरिफ दांव: अमेरिकी बाजार में जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क की तैयारी, भारत के फार्मा उद्योग के सामने नई चुनौती
CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?