
लाहौर : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रही टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया, जहां पाकिस्तान ने 37 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। भले ही मैच में ऑलराउंडर शादाब खान को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया, लेकिन इस मुकाबले की सबसे बड़ी कहानी रही हसन अली की वापसी और उनका करिश्माई प्रदर्शन।
3.2 ओवर में 5 विकेट – हसन अली की फिरकी का कहर
करीब 30 वर्षीय तेज गेंदबाज हसन अली ने लंबे समय बाद टीम में वापसी करते हुए गज़ब का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 3.2 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट चटकाए और बांग्लादेश की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा।
रिकॉर्ड की लिस्ट में हसन अली का नाम दर्ज
इस प्रदर्शन के साथ ही हसन अली ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज को पीछे छोड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में नई छलांग लगाई।
-
हफीज के नाम 79 मैचों में 61 विकेट थे, जबकि
-
हसन अली अब 65 विकेट लेकर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
पाकिस्तान के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज़:
रैंक | खिलाड़ी | विकेट |
---|---|---|
1 | हारिस रऊफ | 118 |
2 | शादाब खान | 110 |
3 | शाहीन शाह अफरीदी | 102 |
4 | शाहिद अफरीदी | 97 |
5 | उमर गुल | 85 |
6 | सईद अजमल | 85 |
7 | इमाद वसीम | 73 |
8 | मोहम्मद आमिर | 71 |
9 | हसन अली | 65 |
10 | मोहम्मद हफीज | 61 |
हसन अली अब पाकिस्तान की ओर से एक टी20 मैच में 5 विकेट लेने वाले सिर्फ चौथे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं:
-
उमर गुल
-
सूफियान मुकीम
-
इमाद वसीम
अब हसन अली का नाम भी इस विशेष सूची में दर्ज हो गया है।
करियर आंकड़े (T20I – खबर लिखे जाने तक)
-
मैच: 52
-
पारियां: 51
-
विकेट: 65
-
औसत: 22.86
-
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 5/30 बनाम बांग्लादेश (28 मई 2025)