By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : स्विटजरलैंड के सांसद गुगर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की ..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : स्विटजरलैंड के सांसद गुगर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की ..
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : स्विटजरलैंड के सांसद गुगर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की ..

Rajesh Dabral
Last updated: April 10, 2022 3:55 pm
Rajesh Dabral
Published: April 10, 2022
Share
SHARE

दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य सेवा, टेलीमेडिसिन और प्रौद्योगिकी विकास जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की

चूंकि भारत और स्विट्जरलैंड के बीच परस्पर सौहार्दपूर्ण व भरोसेमंद संबंध की परंपरा रही है, इसलिए दोनों देशों के लिए पहले से सहूलियत के आधार पर एक-दूसरे के साथ जुड़ना आसान है: डॉ. जितेंद्र सिंह

श्री गुगर ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित विभिन्न क्षेत्रों और 25 प्रौद्योगिकी केंद्रों में तकनीकी सहयोग में दिलचस्पी दिखाई

डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2018 में दावोस की अपनी यात्रा को याद किया जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक सम्मेलन को संबोधित किया था;  केंद्रीय मंत्री ने स्विट्जरलैंड के लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ किए गए स्वागत का भी जिक्र किया

बाद में विस्तृत बैठक के दौरान, भारतीय पक्ष ने ग्लेशियरों के क्षेत्र में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किए जा रहे व्यापक कार्यों की जानकारी दी, जिसमें स्विस प्रतिनिधियों ने गहरी दिलचस्पी दिखाई क्योंकि यह विषय पारस्परिक महत्व का है..

स्विटजरलैंड के सांसद श्री निकलॉस सैमुअल गुगर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीयविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य सेवा, टेलीमेडिसिन और प्रौद्योगिकी विकास जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

भारत दौरे पर आए गणमान्य अतिथि ने भारत की नई शिक्षा नीति में काफी दिलचस्पी दिखाई और नीति के पहलुओं के बारे में ज्यादा जानकारी की इच्छा व्‍यक्‍त की। उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए गए 25 प्रौद्योगिकी केंद्रों और विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी सहयोग में रुचि व्यक्त की।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि चूंकि भारत और स्विटजरलैंड परंपरागत रूप से सौहार्दपूर्ण व पारस्परिक रूप से भरोसेमंद संबंध साझा करते हैं, इसलिए दोनों देशों के लिए पहले से मौजूद सहूलियत के आधार पर एक-दूसरे के साथ जुड़ना आसान है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने उम्मीद है कि स्विटजरलैंड से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस साल अक्टूबर में भारत का दौरा करेगा और दोनों पक्षों से संबंधित मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के प्रयास होंगे जो पारस्परिक रूप से लाभप्रद हैं।

इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2018 में दावोस की अपनी यात्रा को याद किया जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक सम्मेलन को संबोधित किया था। केंद्रीय मंत्री ने स्विटजरलैंड के लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ किए गए स्वागत को भीयाद किया।

दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की चर्चा के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने प्रतिनिधियों से मिले। चर्चा के दौरान, भारतीय पक्ष ने ग्लेशियर के क्षेत्र में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किए जा रहे व्यापक कार्यों के बारे में अतिथि पक्ष को जानकारी दी, जिसमें स्विस प्रतिनिधियों ने गहरी दिलचस्पी दिखाई क्योंकि यह विषय स्विटजरलैंड के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

You Might Also Like

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी
संयुक्त राष्ट्र फिलिस्तीनी शरणार्थी एजेंसी के मुख्यालय के नीचे मिली सुरंग, इजरायल ने लगाया ये आरोप
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘चुनावी जनसभा’ को संबोधित करते हुए, साधा चीन पर निशाना
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
उत्तराखंड: महंगाई भत्ता ३ प्रतिशत बढ़ा
TAGGED:Dr. Jitendra SinghMember of ParliamentSwitzerland
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?