By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राबर्ट वाड्रा से 16 घंटे से अधिक पूछताछ कर चुकी है ईडी, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > राबर्ट वाड्रा से 16 घंटे से अधिक पूछताछ कर चुकी है ईडी, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध
देशफीचर्ड

राबर्ट वाड्रा से 16 घंटे से अधिक पूछताछ कर चुकी है ईडी, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

The Hill India News
Last updated: April 18, 2025 2:09 am
The Hill India News
Published: April 18, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। गुरुग्राम के भूमि सौदे मामले में कारोबारी राबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगातार तीसरे दिन गुरुवार को पूछताछ की। इस दौरान वाड्रा से छह घंटे से ज्यादा सवाल-जवाब हुआ। अब तक उन्हें कुल मिलाकर 16 घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ का सामना करना पड़ा है।

Contents
फिलहाल पूछताछ स्थगित, अगली तारीख तय नहींराजनीतिक शिकार बनाए जाने का आरोप‘सभी सवाल पुराने, जन्मदिन परिवार के साथ मनाऊंगा’बीस साल पुराने मामलों का अंत चाहते हैं वाड्रागुरुग्राम लैंड डील से जुड़ा है मामलाED पेश करेगी चार्जशीट

फिलहाल पूछताछ स्थगित, अगली तारीख तय नहीं

ईडी सूत्रों ने जानकारी दी है कि फिलहाल वाड्रा को दोबारा पूछताछ के लिए तलब नहीं किया गया है और यह भी तय नहीं है कि अगली बार उन्हें कब बुलाया जाएगा। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे राबर्ट वाड्रा अपनी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ईडी के कार्यालय पहुंचे और शाम 6:15 बजे तक वहां मौजूद रहे।

पूछताछ के दौरान उनसे करीब 16 से 17 सवाल पूछे गए, जिनके उत्तर उनके बयान के रूप में पीएमएलए (धनशोधन निवारण अधिनियम) के तहत दर्ज किए गए।

राजनीतिक शिकार बनाए जाने का आरोप

पूछताछ से पहले राबर्ट वाड्रा ने मीडिया से कहा कि उन्हें पहले ही हरियाणा सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 2019 और 2020 में इस मामले में क्लीन चिट मिल चुकी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “अब इतने वर्षों बाद मुझे क्यों बुलाया जा रहा है? यह राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई है। यही कारण है कि लोगों का मानना है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है।”

‘सभी सवाल पुराने, जन्मदिन परिवार के साथ मनाऊंगा’

एएनआई के अनुसार वाड्रा ने कहा, “पूछे गए सभी सवाल वही पुराने 2019 वाले थे। कुछ भी नया नहीं था। अगर शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश न होता, तो मुझे ईडी दफ्तर में ही अपना जन्मदिन मनाना पड़ता। अब चूंकि गुड फ्राइडे है, तो मैं अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना सकूंगा। नहीं तो वे बुलाते ही रहते।”

बीस साल पुराने मामलों का अंत चाहते हैं वाड्रा

राबर्ट वाड्रा ने एजेंसी द्वारा बार-बार बुलाए जाने को लेकर कहा कि वह अब चाहते हैं कि इन करीब 20 साल पुराने मामलों को समाप्त किया जाए। उन्होंने दावा किया कि वे हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करते आए हैं और हजारों दस्तावेज भी सौंप चुके हैं।

गुरुग्राम लैंड डील से जुड़ा है मामला

ईडी द्वारा राबर्ट वाड्रा से की जा रही यह जांच हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर-शिकोहपुर (अब सेक्टर 83) इलाके की एक जमीन खरीद से संबंधित है। वर्ष 2008 में इस सौदे को स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए अंजाम दिया गया था, जिसमें वाड्रा निदेशक रह चुके हैं।

कंपनी ने ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 3.5 एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जिसे बाद में सितंबर 2012 में डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। इसके कुछ ही हफ्तों बाद, तत्कालीन आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने इस सौदे को नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए रद्द कर दिया था।

ED पेश करेगी चार्जशीट

उक्त सौदे को लेकर उस समय भाजपा, जो विपक्ष में थी, ने इसे कांग्रेस की परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति का प्रतीक बताया था। वर्ष 2018 में हरियाणा पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थी।

इसके बाद राबर्ट वाड्रा से ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो अन्य मामलों में भी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, अब ईडी इन तीनों मामलों में जल्द ही आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल करने की तैयारी में है।

You Might Also Like

गौशाला विवाद पर मंत्री का अनूठा अंदाज़: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने महिला के हाथ पर लिखा आश्वासन, जनसुनवाई में भावुक क्षण
UPSC उम्मीदवारों के साथ ‘धोखा’! Vision IAS पर CCPA ने ठोका 11 लाख का जुर्माना; टॉपर्स के नाम पर भ्रामक विज्ञापनों का पर्दाफाश
प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले! ‘कल हम 12 बजे BJP हेडक्वाटर आ रहे हैं गिरफ्तारी देने…’
ऋषिकेश सब-रजिस्ट्रार दफ्तर में DM सविन बंसल का औचक छापा, करोड़ों की स्टाम्प चोरी और अवैध रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा
रुद्रपुर: मॉल में संचालित स्पा सेंटरों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार; ताले तोड़कर घुसी पुलिस, मची भगदड़
TAGGED:CongressED.Robert Vadrapolitical vendetta
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?