By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली :भविष्य नवाचार से लैस प्रौद्योगिकी तथा उभरती प्रौद्योगिकी और नये विचारों पर आधारित रचनात्मक स्टार्टअप का है-केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली :भविष्य नवाचार से लैस प्रौद्योगिकी तथा उभरती प्रौद्योगिकी और नये विचारों पर आधारित रचनात्मक स्टार्टअप का है-केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
देशफीचर्ड

नई दिल्ली :भविष्य नवाचार से लैस प्रौद्योगिकी तथा उभरती प्रौद्योगिकी और नये विचारों पर आधारित रचनात्मक स्टार्टअप का है-केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

The Hill India News
Last updated: January 8, 2023 5:39 pm
The Hill India News
Published: January 8, 2023
Share
SHARE

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य नवाचार से लैस प्रौद्योगिकी तथा उभरती प्रौद्योगिकी और नये विचारों पर आधारित रचनात्मक स्टार्टअप का है

भविष्य नवाचार से लैस प्रौद्योगिकी तथा उभरती प्रौद्योगिकी और नये विचारों पर आधारित रचनात्मक स्टार्टअप का है।

यह बात आज यहां केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),  प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक विशेष साक्षात्कार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के संदर्भ में वर्ष 2023 के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों के बारे में बताते समय कही।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व 21वीं सदी की पहली तिमाही के समापन की कगार पर है और अगले कुछ वर्ष इस 21वीं सदी को भारत की सदी के रूप में स्थापित करने का अवसर होगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अंतर्गत यह संभवतः भारत के वैज्ञानिक समुदाय के लिए सबसे अच्छा समय है क्योंकि प्रधानमंत्री न केवल एक सक्षम वातावरण प्रदान कर रहे हैं, बल्कि वह अतीत की कई ऐसी प्रथाओं से दूर हट रहे हैं जो वैश्विक प्रतिस्पर्धा के स्तर पर हमारी प्रगति में बाधा बन सकती थीं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल हमारी वैज्ञानिक उपलब्धियों में लंबी छलांग लगाने को सुविधाजनक बनाया है बल्कि दुनिया भर में वैज्ञानिक क्षमताओं का सम्मान भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विशेष बात यह है कि दुनिया भर की अधिकांश प्रमुख विज्ञान तकनीक कंपनियों का नेतृत्व आज भारतीय कर रहे हैं ।

मंत्री महोदय ने कहा कि यह वह वर्ष भी है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जी-20 के मेजबान के रूप में और साथ ही ऐसे  देश के रूप में अपने बढ़ते प्रभाव को प्रदर्शित कर रहा है जिसके प्रस्ताव पर दुनिया “अंतर्राष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष” मना रही है। ड्रोन नीति से नीली अर्थव्यवस्था तक, अंतरिक्ष को खोलने से लेकर नए भू-स्थानिक दिशानिर्देशों तक, वर्तमान शताब्दी की पहली तिमाही के अंत में भारत के प्रमुख वैज्ञानिक उपक्रमों ने उसे पहले ही विश्व के प्रथम- पंक्ति वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित कर ही दिया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले हफ्ते हरित (ग्रीन) हाइड्रोजन मिशन को स्वीकृति दे दी है और भारत अब आत्मनिर्भर भारत के एक उन्नत चरण में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने बताया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने अपनी राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे में पहली हरित हाइड्रोजन ईंधन बस बनाई है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अन्तरिक्ष के निजी प्रतिभागियों के लिए खुलने के बाद 100 से अधिक स्टार्ट-अप पंजीकृत किए हैंI  पहला मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान 2024 में प्रक्षेपण (लॉन्च) के लिए तैयार है वहीं दूसरी ओर, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के माध्यम से भारत के लिए एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बनने के लिए डीप ओशन मिशन भी तैयार है।

You Might Also Like

New Delhi: योग दिवस के मौके पर शशि थरूर का बयान “योग हमारी सॉफ्ट पावर है”
उत्तराखण्ड: आपदा के दौरान मीडिया की होती है अहम भूमिका :आपदा प्रबंधन श्री आनन्द श्रीवास्तव
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर सीएम धामी का संदेश – डॉक्टर नहीं, समाज के लिए संजीवनी हैं
I.N.D.I.A. को पहला झटका, PM मोदी संग पवार के मंच साझा पर, उद्धव पार्टी का बड़ा बयान
वेदांत का बड़ा डिमर्जर: 1 मई से कंपनी 5 हिस्सों में बंटेगी, निवेशकों को मिलेंगे 4 नई कंपनियों के मुफ्त शेयर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सरकार से बनी सहमति, आंदोलन समाप्त: सीजेपी ने वापस लिया विरोध, मंगलवार तक बाकी मांगें पूरी होने का भरोसा

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में, सुद्धोवाला जेल भेजे गए
थार में बैठाकर पत्नी की हत्या, फिर नहर में फेंका शव! मुरादाबाद हत्याकांड ने उड़ाए होश, जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न: अभिजीत दीपके बोले— “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के नाम भावुक पत्र में बोले— ‘देश के किसी भी छात्र के भविष्य से नहीं होने दूंगा अन्याय’
देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन का व्यापक अभियान
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
CJP प्रदर्शन पर सख्ती: हत्या के प्रयास की धारा वाली FIR से बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर बना सुरक्षा छावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?