By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: धामी सरकार सख्त आदेश: रेफरल प्रक्रिया में होगी सरकारी अस्पतालों की जवाबदेही, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > धामी सरकार सख्त आदेश: रेफरल प्रक्रिया में होगी सरकारी अस्पतालों की जवाबदेही, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंडफीचर्ड

धामी सरकार सख्त आदेश: रेफरल प्रक्रिया में होगी सरकारी अस्पतालों की जवाबदेही, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

The Hill India News
Last updated: July 21, 2025 1:51 pm
The Hill India News
Published: July 21, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 21 जुलाई: उत्तराखंड में अब मरीजों को सरकारी अस्पतालों से अनावश्यक रूप से रेफर करने पर जवाबदेही तय होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलों के CMO और CMS के साथ समीक्षा बैठक की और रेफरल सिस्टम में पारदर्शिता व जवाबदेही के निर्देश दिए।

Contents
हर रेफरल पर CMO-CMS की काउंटर साइन अनिवार्य108 नहीं तो स्थानीय संसाधनों से मिले मददशव वाहन नहीं, तो भी न झेले परिवार कष्टज्वाइनिंग से बच रहे डॉक्टरों को नोटिसबैठक में वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

हर रेफरल पर CMO-CMS की काउंटर साइन अनिवार्य

स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट किया कि मरीजों को रेफर करने की हर प्रक्रिया को वैध, कारणयुक्त और काउंटर साइन युक्त बनाना अनिवार्य होगा। बिना ठोस कारण के रेफर करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य महानिदेशक को जल्द एकरूप SOP तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

108 नहीं तो स्थानीय संसाधनों से मिले मदद

आपातकालीन सेवाओं के लिए डॉ. कुमार ने निर्देश दिया कि यदि 108 या विभागीय एंबुलेंस समय पर उपलब्ध न हो, तो स्थानीय स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। हर अस्पताल को स्थानीय एंबुलेंस नेटवर्क और संसाधनों की सूची तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

शव वाहन नहीं, तो भी न झेले परिवार कष्ट

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि किसी मरीज की मृत्यु के बाद परिजनों को शव ले जाने में कठिनाई न हो। यदि शव वाहन उपलब्ध नहीं है, तो प्रशासन स्वयं संसाधन जुटाकर शव को सम्मानपूर्वक परिजनों तक पहुंचाए। इसे प्रशासनिक और मानवीय जिम्मेदारी बताया गया।

ज्वाइनिंग से बच रहे डॉक्टरों को नोटिस

बैठक में डॉ. कुमार ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि जिन डॉक्टरों को 13 जून को स्थानांतरित किया गया था और अब तक उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। सेवा शर्तों की अवहेलना पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक डॉ. शिखा जंगपागी, डॉ. सी.पी. त्रिपाठी, अनुसचिव अनूप मिश्रा सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड के लिए भयावह रहेगा 2026 का परिसीमन: पहाड़ी एकता मोर्चा
उत्तराखण्ड : महेंद्र भट्ट को उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया
केदारनाथ में AIIMS की हेली एम्बुलेंस की क्रैश लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
देश में मौसम का कहर: दिल्ली में तूफान की आशंका, केरल-असम में रेड अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भी भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में परिसीमन पर नई बहस: ‘सेवन सिस्टर्स’ मॉडल की तर्ज पर पुनर्गठन की मांग तेज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेशस्पोर्ट्स

तेहरान से वर्ल्ड कप तक: क्या अमेरिका-ईरान तनाव की कीमत चुका रही है ईरानी फुटबॉल टीम?

The Hill India News
The Hill India News
June 17, 2026
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: फॉर्महाउस, बंगले और करोड़ों की संपत्ति के आरोपों में घिरे 6 अहम किरदार, एसआईटी जांच से बढ़ी हलचल
पेपर लीक से डेटा लीक तक: क्यों सवालों के घेरे में है टेलीग्राम? भारत समेत कई देशों ने दिखाई सख्ती, जानिए पूरा मामला
लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: 10 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो
किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ: अमित शाह के हस्तक्षेप से खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, उत्तराखंड को बड़ी राहत
व्हाइट हाउस में ट्रंप पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन और स्नाइपर से जन्मदिन समारोह को दहलाने की थी तैयारी, मां की सूचना से पकड़े गए 5 आरोपी
उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर बड़ा विवाद: राज्य गठन के बाद जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, सरकारी लाभों की भी हो सकती है समीक्षा
उत्तराखंड: कर्णप्रयाग हिंसा के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की बड़ी अपील, धर्म रक्षा के लिए हैं शस्त्र, दुरुपयोग से बचें श्रद्धालु
मेसी का महाविस्फोट: विश्व कप में रचा इतिहास, सबसे अधिक गोल करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने
शिवसेना UBT में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी! आखिर क्यों उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने को तैयार दिख रहे हैं सांसद?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?