By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पैसों के लालच में दोस्त ने ही रेत डाला गला, बाबू राम हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > पैसों के लालच में दोस्त ने ही रेत डाला गला, बाबू राम हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

पैसों के लालच में दोस्त ने ही रेत डाला गला, बाबू राम हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

The Hill India News
Last updated: April 24, 2025 3:36 am
The Hill India News
Published: April 24, 2025
Share
SHARE

रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई गला रेत कर हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक बाबू राम सिंह की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने ही दोस्त राजेश उर्फ राजा ने की थी। हत्या का कारण कुछ और नहीं बल्कि पैसों का लालच बना।

22 अप्रैल की सुबह पुलिस को बिजली घर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त 38 वर्षीय बाबू राम सिंह निवासी जसपुर के रूप में की। मृतक के भाई महेन्द्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच पुलिस टीमें बनाई गईं।

23 अप्रैल को पुलिस ने हत्यारोपी राजेश उर्फ राजा को भगवंतपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके पास से मृतक का मोबाइल, 4,780 रुपए नकद, खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया।

राजेश ने बताया कि 21 अप्रैल की शाम वह बिजली घर के पास घूम रहा था, जहां उसे बाबू राम मिला। वह उसे अपने घर ले गया। देर रात बाबू राम ने खाना मंगाने के लिए पर्स निकाला तो उसमें ढेर सारे नोट देखकर राजेश की नीयत डगमगा गई। पैसों की मांग को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और राजेश ने गुस्से में आकर चाकू से बाबू राम का गला रेत दिया।

गले पर चाकू लगते ही बाबू राम छत की ओर भागा, लेकिन राजेश पीछे-पीछे गया और नीचे कूदते हुए दोबारा उसका गला रेत दिया। फिर उसे पास के रेत के ढेर में छुपाने की कोशिश की। बाद में चादर में लपेटकर शव को खींचते हुए खाली प्लॉट में फेंक दिया।

हत्या के बाद राजेश ने मृतक के पर्स से 6-7 हजार रुपये निकाल लिए। खून से सने कपड़े, चाकू और मृतक के जूते घर में छुपा दिए और पूरे घर से खून के निशान साफ कर फरार हो गया। हालांकि ज्यादा देर वह पुलिस की पकड़ से बाहर नहीं रह पाया।

पुलिस ने आरोपी के घर से चारपाई, फर्श, सीढ़ी और छत से खून के धब्बे पाए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और सभी साक्ष्यों को कब्जे में लिया गया है।पुलिस ने आरोपी राजेश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है और जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

You Might Also Like

AI कभी नहीं ले सकता डॉक्टर की संवेदनाओं की जगह: एम्स दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति का प्रेरक संबोधन
Uttar Pradesh: सम्भल में वोटिंग के बीच बवाल, सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक
कतर के ‘फादर अमीर’ शेख हमद के निधन पर भारत में आज एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा; पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
Uttrakhand : 2 IAS अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल
अमरावती: 350 अश्लील वीडियो वायरल, 180 लड़कियों के शिकार होने की आशंका; खाकी और सियासत में मचा हड़कंप
TAGGED:accused arrestedBabu Ram murder casefriendgreed for moneythroat
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डबॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
बारिश ने रोका भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, बिना गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया; 1 अक्टूबर को अगला मैच
लालकुआं में महिला आत्महत्या मामले का बड़ा खुलासा! आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी आशिक अली गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! आज से तीन दिन नहीं होगी देशव्यापी हड़ताल, IBA-UFBU की बातचीत के बाद टला आंदोलन
उत्तरकाशी में बर्फबारी का कहर! गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए, 136 पर्वतारोहियों के लिए 3 हेलीकॉप्टर रवाना; दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा
‘गुगली मास्टर’ हरीश रावत की अगली गेंद कहां गिरेगी? त्रिवेंद्र सिंह रावत के तंज से गरमाई हरिद्वार की सियासत
‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल मत बनाओ’, किशाऊ बांध के खिलाफ सड़कों पर उतरे 20 गांवों के लोग; बोले- पहले हमारी जमीन और विरासत बचाओ
ED के दरवाजे पर गले में मां की तस्वीर लेकर पहुंचे हरीश रावत, 2016 भर्ती घोटाले की जांच में पूछताछ; जानिए पूरा मामला
कभी मैदान पर था जलवा, आज कोई टैक्सी चला रहा तो कोई बस स्टॉप साफ कर रहा; विनोद कांबली समेत इन 8 क्रिकेटरों की जिंदगी ने बदली करवट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?