By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: New Delhi: दिल्ली की वायु गुणवत्ता बीते सालों के मुकाबले इस साल बेहतर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > New Delhi: दिल्ली की वायु गुणवत्ता बीते सालों के मुकाबले इस साल बेहतर
देशफीचर्ड

New Delhi: दिल्ली की वायु गुणवत्ता बीते सालों के मुकाबले इस साल बेहतर

The Hill India News
Last updated: May 1, 2023 5:42 am
The Hill India News
Published: May 1, 2023
Share
SHARE

नई दिल्‍ली: राजधानी दिल्‍ली में विगत कुछ सालों से ऐसे दिन भी आते हैं, जब वायु की गुणवत्‍ता बेहद ही खराब होती है. दिल्‍ली में अक्सर ‘गैस चैंबर’ जैसी स्थिति बन जाती है. हालांकि, इस साल अभी तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता जनवरी से अप्रैल के बीच पिछले सात साल के समान अवधि के मुकाबले सबसे बेहतर दर्ज हुयी है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी. आयोग ने बताया कि वर्ष 2023 के जनवरी-अप्रैल महीने में वायु गुणवत्ता वर्ष 2016 से अबतक की समान अवधि में बेहतर रही. हालांकि, इसमें वर्ष 2020 का आंकड़ा शामिल नहीं है, क्योंकि उस साल कोविड-19 महामारी की वजह से लॉकडाउन लगाया गया था, जिसमें वायु प्रदूषण का स्‍तर ट्रैफिक और काम-धंधे बंद होने के कारण बेहद कम हो गया था.

दिल्ली में जनवरी-अप्रैल के बीच पीएम 2.5 का औसत स्तर 109 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया जबकि पीएम10 का औसत घनत्व 221 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया. यह स्तर वर्ष 2016 से अबतक समान अवधि में सबसे कम है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक जनवरी से अप्रैल के बीच 52 दिन ऐसे रहे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे दर्ज किया गया. वहीं, वर्ष 2016 में ऐसे दिनों की संख्या महज आठ थी.

CAQM ने यहां जारी बयान में कहा कि वर्ष 2020 में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था जिसकी वजह से वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आया था. अगर इस वर्ष को निकाल दिया जाए तो वर्ष 2023 के शुरुआती चार महीने पूर्ववर्ती सालों की इसी अवधि के मुकाबले वायु गुणवत्ता के मामले में सबसे बेहतर रहे. उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता
आयोग ने बताया कि वायु गुणवत्ता के लिहाज से ‘खराब’, ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी के दिनों की संख्या में 37.03 प्रतिशत तक कमी आई है और यह वर्ष 2016 के 108 दिनों के मुकाबले वर्ष 2023 में घटकर 68 रह गए हैं.

You Might Also Like

साली के साथ DJ पर डांस करना भारी पड़ा एक सख्श को, सबके सामने पत्नी ने किया ऐसा हाल कि…
पश्चिम बंगाल चुनाव: स्ट्रॉन्ग रूम में EVM से छेड़छाड़ के आरोपों पर सियासी संग्राम, ममता बनर्जी ने दी कड़ी चेतावनी
गैंगस्टर विकास गुलिया को उम्रकैद: दिल्ली की अदालत ने मकोका के तहत सुनाई सख्त सजा, जानें कोर्ट ने क्यों नहीं दी फांसी?
उत्तराखण्ड: लोक सेवा आयोग ने प्रथम चरण की परीक्षाओं का कैलेण्डर निर्धारित किया
महाअष्टमी के पावन मौके पर सीआर पार्क पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद
TAGGED:air qualityenvironmenthindi newsIndiaNew Delhipolution
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

The Hill India News
The Hill India News
June 30, 2026
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?