By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: देहरादून DM सोनिका ने आज कलेक्ट्रेट सभागार जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक की अध्यक्षता की
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड: देहरादून DM सोनिका ने आज कलेक्ट्रेट सभागार जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक की अध्यक्षता की
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड: देहरादून DM सोनिका ने आज कलेक्ट्रेट सभागार जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक की अध्यक्षता की

Rajesh Dabral
Last updated: September 16, 2022 12:13 pm
Rajesh Dabral
Published: July 27, 2022
Share
SHARE

जिलाधिकारी सोनिका ने आज कलेक्ट्रेट सभागार जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक की अध्यक्षता की। जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए उद्योगपतियों की समस्याओं कि ठोस एवं त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजकीय औद्योगिक आस्थान पटेल नगर मे नालियों की नियमित साफ-सफाई एवं मरम्मत हेतु नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिए।

इसके साथ ही नगर आयुक्त को लालपुर से औद्योगिक आस्थान मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायतों के निस्तारण हेतु स्थलीय निरीक्षण के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र आईआईई सेलाकुई में स्थाई शौचालयों की व्यवस्था होने तक मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था हेतु सिडकुल को निर्देश दिए। औद्योगिक आस्थान में शौचालय निर्माण के कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र आईआईई सेलाकुई के अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु में सिडकुल तथा मैसर्स वैपकॉस के मध्य एमओयू हो गया है। 15 अगस्त से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने उद्योग संगठन के पदाधिकारियों के आग्रह पर नगर निगम के अधिकारियों को औद्योगिक आस्थान की नालियों की मरम्मत एवं साफ सफाई किए जाने तथा लालपुर से औद्योगिक आस्थान मार्ग पर अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की सड़क में स्थित गड्ढों को भरने पर कार्रवाई के संबंध में जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को गड्ढे भरने की कार्रवाई शीघ्र आरंभ करने निर्देश दिए। बैठक में सेलाकुई क्षेत्र में 220 केवीए सब स्टेशन का निर्माण के संबंध में जानकारी लेने पर अवगत कराया गया कि जनवरी 2022 में परियोजना के कार्यों हेतु निविदा प्रकाशित कर दी गई है जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए।

औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था बनाने हेतु जिला पंचायत से समन्वय के निर्देश दिए गए। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को औद्योगिक आस्थान विकास नगर में मूलभूत सुविधाएं यथा नाली निर्माण बाउंड्री वॉल, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने नगर निगम को एक सप्ताह के भीतर मोहब्बेवाला औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर विक्रम, रेहड़ी, ठेली, खोखा आदि द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उपस्थित उद्योग बंधुओं से आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु अपील की।उन्होंने सभी औद्योगिक आस्थानो में तिरंगा लगाने के साथ ही उद्योगो में कार्यरत कार्मिकों एवं श्रमिकों को तिरंगा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं से सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की।

You Might Also Like

“EVM जिंदा है या मर गया”, PM मोदी ने मतगणना वाले दिन को याद कर विपक्ष पर साधा निशाना
टिहरी में भीषण सड़क हादसा: कांवड़ भंडारे का ट्रक पलटा, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल
शंघाई सहयोग संगठन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका को कोसा
पहलगाम हमले का बदला: सेना को ‘फ्री हैंड’, पाकिस्तान को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
Uttrakhand : ये क्या कह गए उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत, आप भी सुनें
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा का नया सवेरा: सिर्फ डिग्री नहीं, अब रोजगार और शोध पर फोकस; हर यूनिवर्सिटी गोद लेगी 5 गांव, बनेगा स्पेशल ऑनलाइन पोर्टल

The Hill India News
The Hill India News
July 19, 2026
PNB Q1 Results: पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा, जून तिमाही में कमाया ₹5,253 करोड़ का बंपर प्रॉफिट; सुधरा एसेट क्वालिटी
मिडिल-ईस्ट में महायुद्ध: जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का भीषण मिसाइल हमला, 2 सैनिकों की मौत; कुवैत में भी भारी तबाही
IMD Weather Update: देश के 5 राज्यों में मानसून की भारी तबाही, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्राएं रुकीं; कई जिलों में रेड अलर्ट
राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद सात मोड़ पर प्रस्तावित पेड़ों के कटान पर लगी रोक, पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता : मोहित उनियाल
लोकसभा में ‘38+4’ का गणित क्यों बना एनडीए की सबसे बड़ी चुनौती? महिला आरक्षण, वन नेशन-वन इलेक्शन और यूसीसी जैसे अहम विधेयकों पर टिकी नजर
भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI की नई तैयारी से बदलेगी करेंसी की तस्वीर, जानिए क्या होंगे फायदे और क्यों नहीं बंद होगी कागजी मुद्रा
“प्रकृति को बचाकर ही होगा सच्चा विकास” : देहरादून–ऋषिकेश मार्ग पर वृक्ष कटान के बीच पद्मश्री एवं पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का बड़ा संदेश
पाकिस्तान-कुवैत रक्षा समझौते की तैयारी: सऊदी मॉडल पर बढ़ती रणनीतिक साझेदारी, ईरान संकट के बीच बदलेगा पश्चिम एशिया का शक्ति संतुलन?
गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे बनेगा पूर्वी भारत की नई लाइफलाइन, दिल्ली-NCR से बिहार तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी का खुलेगा नया दौर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?