By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सीएम धामी ने नंदा राजजात यात्रा की तैयारी को लेकर ली बैठक 2026 व 2027 में उत्तराखण्ड में होंगे दो बड़े आयोजन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > सीएम धामी ने नंदा राजजात यात्रा की तैयारी को लेकर ली बैठक 2026 व 2027 में उत्तराखण्ड में होंगे दो बड़े आयोजन
उत्तराखंडराजनीति

सीएम धामी ने नंदा राजजात यात्रा की तैयारी को लेकर ली बैठक 2026 व 2027 में उत्तराखण्ड में होंगे दो बड़े आयोजन

The Hill India Desk
Last updated: April 12, 2025 3:26 am
The Hill India Desk
Published: April 12, 2025
Share
SHARE

सीएम धामी ने नंदा राजजात यात्रा की तैयारी को लेकर ली बैठक
2026 व 2027 में उत्तराखण्ड में होंगे दो बड़े आयोजन
राजजात यात्रा के दौरान उच्च हिमालय में 280 किलोमीटर की दूरी की जाती है तय
देहरादून। उत्तराखंड में अगले दो सालों में दो बड़े धार्मिक आयोजन होने हैं। चारधाम यात्रा के साथ इन आयोजनों को लेकर धामी सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। अगले साल यानी 2026 में विश्व की सबसे बड़ी पैदल धार्मिक यात्रा नंदा राजजात यात्रा होगी। 2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ होना है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय में नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठक ली। सीएम ने राज्य सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अब हम आपको बताते हैं कि विश्व की सबसे लंबी पैदल चलने वाली धार्मिक यात्रा क्या है। ये यात्रा कहां आयोजित की जाती है। उत्तराखंड की प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा हर 12 साल में आयोजित की जाती है। पिछली यात्रा 2014 में हुई थी। अब ये यात्रा 2026 में होनी है। नंदा देवी राजजात यात्रा उत्तराखंड में देवी नंदा की एक धार्मिक यात्रा है। यह यात्रा चमोली जिले के कर्णप्रयाग के नौटी गांव से शुरू होती है। यात्रा का समापन रूपकुंड से आगे होमकुंड में होता है। इस धार्मिक यात्रा की कुल दूरी लगभग 280 किलोमीटर है।
नंदा राजजात यात्रा चमोली जिले के कर्णप्रयाग के पास नौटी गांव से शुरू होती है। पहले दिन यात्रा नौटी से इड़ा बधानी पहुंचती है। दूसरे दिन यात्रा इड़ा बधानी से नंदकेसरी तक पहुंचती है। दूसरे दिन नंदकेसरी में रात्रि विश्राम होता है। तीसरे दिन यात्रा नंदकेसरी से फल्दिया पहुंचती है। चौथे दिन फल्दिया से मुंडोली तक की यात्रा होती है। पांचवें दिन यात्रा मुंडोली से वान पहुंचती है।
6वें दिन नंदा राजजात यात्रा वान से बेदिनी बुग्याल पहुंचती है। 7वें दिन बेदिनी बुग्याल से यात्रा पाथर नाचौनी तक पहुंच जाती है। ये खड़ी चढ़ाई वाला मार्ग है। 8वें दिन पाथर नचौनी से भगवाबासा पहुंचकर रात्रि विश्राम होता है। यहां से उच्च हिमालय शुरू हो जाता है। 9वें दिन भगवाबासा से नंदा राजजात यात्रा रूपकुंड और यहां से शिला समुंदर तक पहुंचती है। रूपकुंड रहस्यों से भरा स्थान है। 10वें दिन शिला समुंदर से होमकुंड पहुंचकर यात्रा संपूर्ण होती है। 11वें दिन से 19वें दिन तक वापसी होती है। नंदा देवी राजजात यात्रा पौराणिक कथा पर आधारित है। ये कथा महाभारतकालीन है। पौराणिक कथानुसार भगवान विष्णु की बहन नंदा देवी का विवाह शाहसुर नामक राक्षस राजा से हुआ था। शाहसुर एक क्रूर और अत्याचारी शासक था। लोग उसके अत्याचारों से त्रस्त थे।

हर 12 साल में होती है नंदा राजजात यात्रा
देहरादून। नंदा देवी राजजात यात्रा का नेतृत्व चार सींग वाला मेढ़ा (चौसिंग्या खाड़ू) करता है। इसके साथ नंदा देवी मंदिर के रावल या मुख्य पुजारी होते हैं, जो देवी की चांदी की मूर्ति रखते हैं। इस यात्रा से जुड़ी नंदा देवी लोकजात यात्रा भी हर साल आयोजित की जाती है। नंदा देवी राजजात यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक परंपरा भी है जो पीढ़ियों से चली आ रही है। इस यात्रा में शामिल होने लोग देश-विदेश से पहुंचते हैं। पूरे रास्ते मां नंदा से जुड़े भजन-कीर्तन करती मंडलियां थकान का एहसास नहीं होने देती हैं। ऐसी मान्यता है कि नंदा राजजात यात्रा क्षेत्र में समृद्धि और आशीर्वाद लाती है।

मां नंदा के प्रति आभार जताते हैं
देहरादून। नंदा देवी प्रजा की पीड़ा को सहन नहीं कर पाईं। उन्होंने भगवान विष्णु से मदद मांगी। नंदा देवी के आग्रह पर भगवान विष्णु ने ऋषि का वेश धारा। ऋषि वेश धारी भगवान विष्णु ने शाहसुर को युद्ध की चुनौती दी। इस तरह शाहसुर का अंत हुआ। अब नंदा देवी ने प्रजा के लिये हिमालय में रहना शुरू कर दिया। इस तरह नंदा देवी राजजात यात्रा उत्तराखंड के लोगों के लिए मां नंदा के प्रति उनकी सुरक्षा के लिए आभार व्यक्त करना है।

You Might Also Like

चमोली : भराड़ीसैंण कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, ये लियेे बड़े फैसले
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: “युवाओं के कंधों पर है राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी”, दिल्ली रवानगी से पहले CM धामी ने थपथपाई युवाओं की पीठ
उत्तराखंड में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके
उत्तराखण्ड : अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ विधानसभा सत्र आखिरी दिन पास हुआ बजट,
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने को लेकर सीएम धामी सख्त, मजबूत मैकेनिज्म बनाने के निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

”सूने हो रहे घर और बढ़ रहे वृद्धाश्रम, यह व्यथित करता है’: वृद्धजन जागरूकता दिवस पर सीएम योगी की भावुक पाती

The Hill India News
The Hill India News
June 15, 2026
स्थापना दिवस पर कैंची धाम में आस्था का महाकुंभ: बाबा नीब करौरी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, सुरक्षा में एटीएस और भारी पुलिस बल तैनात
‘लड़की हूँ फंसा दूँगी’ की धमकी देने वाली महिला पोस्टमैन पर सख्त कार्रवाई: पिथौरागढ़ में दो महीने से दबा रखी थी डाक, वायरल वीडियो के बाद निलंबन
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा दांव: 19 जून को दिल्ली में ‘महा रोजगार मेला’, ऑन-द-स्पॉट नियुक्तियों के साथ युवाओं को साधने की तैयारी
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के 56 दिनों में 190 श्रद्धालुओं की मौत, कोमोरबिडिटी और हाई-रिस्क वाले यात्री बढ़ा रहे खतरा
बिहार में परीक्षा से पहले ‘रणक्षेत्र’ बने दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन: ट्रेन लेट होने पर छात्रों का भारी पथराव, IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इंजन तोड़ा
कैंचीधाम स्थापना दिवस से पहले भारी बवाल: ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों पर छेड़खानी का आरोप, उग्र भीड़ ने की पिटाई, पुलिस चौकी घेरी
‘मोदी सरकार के 12 साल: विश्वास, विकास और जनकल्याण की मिसाल’, खटीमा में सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्व पटल पर मजबूत हुआ भारत
आस्था का सैलाब और मौसम की चुनौती: तुंगनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, चंद्रशिला ट्रैक पर दोपहर 12 बजे के बाद नो-एंट्री
राहुल गांधी के रद्द उत्तराखंड दौरे पर सियासी घमासान: सीएम धामी और कांग्रेस में ‘सुरक्षा प्रोटोकॉल’ बनाम ‘चुनावी पर्यटन’ की जंग
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?