By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डिजिटल उत्तराखंड को लेकर मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – सेवाओं की पारदर्शी और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित हो
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > डिजिटल उत्तराखंड को लेकर मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – सेवाओं की पारदर्शी और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित हो
उत्तराखंडफीचर्ड

डिजिटल उत्तराखंड को लेकर मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – सेवाओं की पारदर्शी और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित हो

The Hill India News
Last updated: July 21, 2025 12:32 pm
The Hill India News
Published: July 21, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 21 जुलाई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘डिजिटल उत्तराखंड’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक सेवाओं की सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस के तहत यह एक महत्वपूर्ण गेमचेंजर पहल है, जिसे सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को तत्परता से कार्य करना होगा।

Contents
डेटा आधारित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदमबैठक में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान ‘डिजिटल उत्तराखंड’ प्लेटफॉर्म की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से राज्य शासन प्रणाली को डिजिटल युग की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे शासन अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगा, साथ ही नागरिकों तक संवाद और सेवाओं की पहुंच में भी क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि प्रत्येक नागरिक तक सरकारी सेवाएं सरलता से पहुंच सकें।

डेटा आधारित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

बैठक में सचिव सूचना प्रौद्योगिकी नितेश झा ने बताया कि ‘डिजिटल उत्तराखंड’ प्लेटफॉर्म को राज्य सरकार की सभी योजनाओं और सेवाओं के लिए एकल डिजिटल एक्सेस प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह पहल डेटा आधारित प्रशासन, प्रशासनिक दक्षता, और कार्य निष्पादन को बेहतर बनाएगी। इससे नागरिक सेवाओं की डिलीवरी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में गति आएगी।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

इस अवसर पर अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्रीधर बाबू अदांकी, निदेशक आईटीडीए गौरव कुमार, तथा सी.पी.पी.जी.जी. के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज पंत समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

इजरायल के भीषण हवाई हमले से ईरान की फट गई ‘गैस पाइपलाइन’, ईरानी मंत्री ने बताया बड़ी साजिश
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी: ‘खर्चा नहीं उठा सकते तो न करें शादी’, भरण-पोषण की जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता पति
JEE Advanced 2025 का रिजल्ट घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें रैंक और अंक
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मसूरी में किया लोकसेवा का मार्गदर्शन, कहा – “लोक सेवा विशेषाधिकार नहीं, जिम्मेदारी है
Uttrakhand : दून SSP में उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण! देखें आदेश 
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता

The Hill India News
The Hill India News
October 19, 2026
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक से पहले मां गंगा की शरण में पहुंचे CM धामी और मंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
दिल्ली में INDIA गठबंधन के मार्च से हाई अलर्ट! राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा अपडेट
‘हनुमान अंश’ के बाद कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब! वीकेंड पर 11 अक्टूबर तक ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की एंट्री बंद; जानें कहां होगी पार्किंग और किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
कैंसर से जंग लड़ रही महिला पर दोहरी मार! तिलवाड़ा में खुदाई से चार मंजिला मकान पर मंडराया खतरा, बेबस प्रभा सकलानी ने CM धामी से लगाई न्याय की गुहार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?