Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
फीचर्डमौसम

Weather update: इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, यहां पहुंचेगा अगले 3 दिन में मानसून

देश के कई राज्यों में मानसून आ चुका है और अलग-अलग स्थानों पर झमाझम बारिश भी हो रही है। हालांकि कई राज्य ऐसे हैं जहां पर अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है और वहां भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.6°C उरई में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में मानसून के पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिक हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु-पुंडिचेरी, कराइकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान यहां पर 115.5-204.4 मिमी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी मध्य प्रदेश, हरियाणा-दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और गुजरात राज्य के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। सिरसा (हरियाणा) में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724