By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पांच राज्यों में से चार में बन रही बीजेपी की सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले 2022 के नतीजों ने तय कर दिए 2024 के नतीजे..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पांच राज्यों में से चार में बन रही बीजेपी की सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले 2022 के नतीजों ने तय कर दिए 2024 के नतीजे..
देशफीचर्ड

पांच राज्यों में से चार में बन रही बीजेपी की सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले 2022 के नतीजों ने तय कर दिए 2024 के नतीजे..

Rajesh Dabral
Last updated: March 10, 2022 3:58 pm
Rajesh Dabral
Published: March 10, 2022
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है, उत्तर प्रदेश में 250 से अधिक सीटों पर जीत के साथ योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बनने जा रहे, जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने बनने जा रहे हैं। वही उत्तराखंड में भी 45 से ज्यादा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कि हैं। बीजेपी पांच में चार राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। तीन राज्यों में भगवा पार्टी को अकेले दम पर बहुत मिली है, जबकि गोवा में निर्दलीय विधायकों का साथ मिला और वहाँ पर उनके समर्थन से वहां बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
बीजेपी की शानदार जीत के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पंहुच कर बीजेपी कार्यकर्ताओं के संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, “आज उत्साह का दिन है ” उत्सव का दिन है। ये उत्सव भारत के लोकतंत्र के लिए है। मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।’ साथ ही उन्होंने कहा कि, यूपी ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का ये पहला उदाहरण है।यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार आई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, सीमा से सटा एक पहाड़ी राज्य, एक समुद्र तटीय राज्य, मां गंगा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त एक राज्य और पूर्वोत्तर सीमा पर एक राज्य, भाजपा को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिला है। बीजेपी की जीत के अवसर पर पीएम ने कहा कि इन राज्यों की चुनौतियों भिन्न हैं, सबकी विकास यात्रा का मार्ग भिन्न है, लेकिन सबको जो बात एक सूत्र में पिरो रही है, वो है- भाजपा पर विश्वास, भाजपा की नीति, भाजपा की नीयत और भाजपा के निर्णयों पर अपार विश्वास।
उत्तर प्रदेश से जुड़े कुछ अवधारणाओं के मिथक बताते हुए पीएम ने कहा कि, कुछ लोग ये कहकर यूपी को बदनाम करते हैं कि यहां के चुनाव में तो जाति ही चलती है।2014 के चुनाव नतीजे देखें, 2017, 2019 के नतीजे देखें और अब फिर 2022 में भी देख रहे हैं, हर बार यूपी के लोगों ने विकासवाद की राजनीति को ही चुना है। पीएम ने आगे कहा कि मैं आज ये भी कहूंगा कि 2019 के चुनाव नतीजों के बाद, कुछ पॉलिटिकल ज्ञानियों ने कहा था कि 2017 के नतीजों ने 2019 के नतीजे तय कर दिए। मैं मानता हूं इस बार भी वो यही कहेंगे कि 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए।
पंजाब जहां बीजेपी इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, वहां के बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि, मैं आज पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं की भी विशेष प्रशंसा करूंगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार पार्टी का झंडा बुलंद किया है, वो आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की और देश की मजबूती को एक अहम स्थान के रूप में विकसित करेंगे। सीमावर्ती राज्य होने के नाते, पंजाब को अलगाववादी राजनीति से सतर्क रखने के कार्य को भाजपा का कार्यकर्ता जान की बाजी लगाकर भी करता रहेगा। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह , राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , एवं राजनाथ सिंह मजूद रहे।।

You Might Also Like

अखबार में परोसा खाना अब पड़ेगा भारी! FSSAI की सख्ती, स्याही और बैक्टीरिया से सेहत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
गंगनानी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर हादसा, बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, 27 घायल
उत्तर प्रदेश: हाईटेक बनी यूपी पुलिस, अपराध पर लगाम के लिए AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी का सहारा
Uttarakhand: “हर्बल और जड़ी-बूटी से सबंधित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर”: मुख्यमंत्री धामी ने दिए ठोस निर्देश
Uttarakhand: ट्रेन की चपेट में आकर पूर्व सांसद के भांजे सहित दो की मौत, शादी में जा रहे थे तीन दोस्त
TAGGED:BJP governmentdecidedPrime Ministerresults
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड BJP में मंथन का दौर तेज: राज्यसभा सीट पर आज बनेगा नामों का पैनल, नई टीम के साथ कोर ग्रुप की अहम बैठक

The Hill India News
The Hill India News
September 25, 2026
छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी याचिकाएं खारिज; अब इसी व्यवस्था के तहत होंगे चुनाव
हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे हरीश रावत? एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, CM धामी की तारीफ और दिनेश अग्रवाल के तंज से गरमाया माहौल
होर्मुज खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 7 दिन का फॉर्मूला, सामने रखीं बड़ी शर्तें; क्या अब थमेगा महीनों से जारी युद्ध?
बैंक हड़ताल से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, 26 सितंबर तक खाते में आएगा सितंबर का वेतन-पेंशन; सरकार ने जारी किए निर्देश
उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा करवट, 26 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- हर फैसले की होती है तय प्रक्रिया; मामले को बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल
Rajasthan Mayor Election 2026: जयपुर, जोधपुर और कोटा में BJP की जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर; गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में भी कांग्रेस हारी
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 22 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
UPI Payment पर 18% GST का क्या होगा? 7 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा फैसला, जानिए MDR से जुड़ा पूरा मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?