By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सरकार के “दृष्टिपत्र – 25, संकल्प 2022” की समीक्षा की गई
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सरकार के “दृष्टिपत्र – 25, संकल्प 2022” की समीक्षा की गई
उत्तराखंड

Uttarakhand : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सरकार के “दृष्टिपत्र – 25, संकल्प 2022” की समीक्षा की गई

The Hill India Desk
Last updated: May 3, 2023 1:57 pm
The Hill India Desk
Published: May 3, 2023
Share
SHARE

देहरादून

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सरकार के “दृष्टिपत्र – 25, संकल्प 2022” की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न हो इसके लिए सभी विभाग अपनी भूमि चिन्हित कर इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कहा कि पर्वतमाला योजना के तहत प्रदेशभर में विभिन्न रोप वे परियोजनाएं संचालित हो रही हैं जो शीघ्र पूर्ण हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर भी रोप वे की संभावनाएं तलाशी जाएं।

मुख्य सचिव ने जनरल बिपिन सिंह रावत पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी योजना के तहत प्रदेश के पूर्व सैनिक इस योजना का लाभ अधिक से अधिक उठा पाएं, इसके लिए इस सम्बन्ध में प्रदेश का डाटा एकत्रित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस परियोजना का प्रतिदिन मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसखंड सर्किट तक पहुंच आसान बनाने के लिए टनकपुर, रामनगर और हल्द्वानी से मानसखंड सर्किट के लिए सड़कों के विकास पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूती प्रदान करने के लिए उनके द्वारा बनाए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने प्रदेश में जन औषधि केंद्रों की संख्या अधिक से अधिक बढ़ाए जाने के निर्देश दिए, कहा कि आमजन को सस्ती जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र बहुत कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत से खूबसूरत पर्वतीय शहर हैं जिनमें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकने की अत्यधिक संभावनाएं हैं ऐसे शहरों को मसूरी एवं नैनीताल की तर्ज पर विकसित करने के लिए चिन्हित कर फीजिबिलिटी टेस्ट करवा लिया जाए। साथ ही उन्होंने प्रदेश में साहसिक पर्यटन की दृष्टि से उपयुक्त अधिक से अधिक पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर विकसित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेशभर में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक ईको टूरिज्म स्थल चिन्हित कर विकसित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाने की दिशा में अधिक से अधिक प्रस्ताव लाए जाएं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की अत्यधिक आवश्यकता है। इससे इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास रह रहे मजदूर वर्ग को सस्ती दरों पर किराए पर साफ सुथरे आवास मिल सकेंगे।

मुख्य सचिव ने उत्कृष्ट विद्यालय बनाए जाने में तेजी लाते हुए योजना को शीघ्र धरातल पर उतारे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत कॉलेजों के सुदृढ़ीकरण के साथ ही हॉस्टल उपलब्ध कराए जाने पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पुरुष एवं महिला हॉस्टल तैयार किए जाएं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,  आनन्द बर्द्धन, सचिव  आर मीनाक्षी सुंदरम,  शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, बृजेश कुमार संत,  एस. एन. पाण्डेय,  दीपेन्द्र कुमार चौधरी एवं  विजय कुमार यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी ने किया ’’विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ
उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 547 करोड़ रुपए लागत की 09 योजनाओं का शिलान्यास किया।
डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी, जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान
उत्तराखंड को मिला शहरी विकास का नया रोडमैप,सीएम धामी ने 115 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर
उत्तराखण्ड : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने 62 बसंत पूरे किए !
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्डमौसम

दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; पूरे सप्ताह राहत की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

The Hill India News
The Hill India News
August 4, 2026
संसद में हंगामे के बीच सरकार का विधायी मिशन तेज: बिना लंबी चर्चा कई अहम विधेयक पारित, अब FCRA संशोधन बिल पर टिकी निगाहें
हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य सम्मान: सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद; पप्पू यादव पर भी साधा निशाना
उत्तराखंड के माल्टे को मिलेगी ऑर्गेनिक पहचान: किसानों की आय में आएगी नई उड़ान, देश-दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद
उत्तर प्रदेश में नमो भारत का मेगा विस्तार: खुर्जा, बागपत, हापुड़, पिलखुवा समेत 4 नए रूटों को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली-मेरठ के बाद बदलेगी पूरे वेस्ट यूपी की तस्वीर
मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का बड़ा कदम: परवादून में SIR अभियान हेतु 10 सदस्यीय समिति गठित, डोईवाला और ऋषिकेश में बने कंट्रोल रूम
उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा एक्शन: चुनाव आयोग ने 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द, अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव; 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, बोले- “कानूनी लड़ाई लड़ूंगा, डरने वाला नहीं”
“बीजेपी बांकीपुर हार गई, लेकिन कमजोर नहीं हुई”—जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा संदेश, कहा- जनता ही बनाती है, जनता ही हटाती है
यूपी के मदरसों में बड़ा बदलाव: अब नहीं मिलेगी कामिल-फाजिल की डिग्री, केवल 12वीं तक होगी पढ़ाई; योगी कैबिनेट के फैसले से शिक्षा व्यवस्था में नया अध्याय
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?