
महाराष्ट्र: अहमदनगर से खबर है कि यहां की लोकल क्राईम ब्रांच पुलिस ने जिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 30 लाख रुपये का 22 हजार किलो लहसुन जब्त किया है। जानकारी मिली है कि गुजरात के एसएस ट्रेडिंग ने गुजरात के ही सिद्दिकी ब्रदर्स से 22 हजार किलो लहसुन खरिदा था। इस लहसुन को मध्य प्रदेश से बैंगलोर भेजना था। इसलिए मोदी रोडलाईन्स ट्रान्सपोर्ट के ट्रक मे लहसुन भेजा गया लेकिन महाराष्ट्र के अहमदनगर तक आते आते ट्रक ड्राइवर का ईमान डोल गया। अपने गंतव्य तक ले जाने से पहले ही ट्रक ड्राइवर ने रास्ते में ही महाराष्ट्र के अहमदनगर आकर इस लहसुन को बेच दिया और ये बहाना मार दिया कि ट्रक का एक्सीडेन्ट हो गया।
जब पुलिस ने इस मामले की FIR दर्ज कर जांच शुरू की तो सच सामने आ गया और क्राइम ब्रांच ने ट्रक ड्राइवर सवरलाल जाट, रविकांत सेन को अरेस्ट कर लिया। साथ ही लहसुन को खरीदने वाले अहमदनगर के व्यापारी रामदास को भी पुलिस ने अरेस्ट कर 22 हजार किलो लहसुन जब्त किया है। क्राइम ब्रांच के इंसपेक्टर दिनेश आहेर ने बताया कि यह लहसुन खरीदी करने वाला अहमदनगर का व्यापारी रामदास बोलकर आरोपी रविकांत सेन की पहचान वाला था। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर सवरलाल जाट और रविकांत सेन ने अहमदनगर के श्रीरामपूर आकर केवल 12 लाख रुपये में यह लहसुन बेच दिया था। मगर पुलिस ने इस लहसुन को बेचने वाले और खरीदने वाले का मिलाकर कुल तीन लोगों को अरेस्ट किया है।