By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाय : सीएम धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाय : सीएम धामी
उत्तराखंडसामाजिक

चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाय : सीएम धामी

The Hill India Desk
Last updated: March 29, 2023 8:16 am
The Hill India Desk
Published: March 29, 2023
Share
SHARE

All preparations for Chardham Yatra should be completed on time: CM Dhami

देहरादून। आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा में दर्शन करवाये जायेंगे। जिन श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए होटलों एवं होमस्टे में बुकिंग करा ली है, उनकी दर्शन केे लिए भी व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि व्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाय।

देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालु चारधाम यात्रा के साथ राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर भी जाएं, इसके लिए राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों के बारे में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इसके लिए पर्यटन, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाए। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जी ने श्रद्धालुओं से अपने यात्रा व्यय का 05 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों पर खर्च करने की अपील की है।

राज्य में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कुछ उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रमोट किया जाए। जीएमवीएन में भी स्थानीय उत्पादों को रखा जाए। राज्य के स्थानीय उत्पादों की जानकारी आमजन तक पहुचांई जाय। चारधाम यात्रा मार्गों पर क्रैश बैरियर की समुचित व्यवस्था की जाए। यात्रा मार्गों पर पार्किंग स्थलों पर वाहन चालकों की रहने एवं सोने की समुचित व्यवस्था हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के लिए पुलिस द्वारा भीड़ प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं से जो भी आवश्यक जानकारी लेनी है, केवल एक बार राज्य के एन्ट्री प्वाइंट पर ली जाय। यह सुनिश्चित किया जाए कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

चारधाम यात्रा के लिए जिन-जिन विभागों से कार्मिकों की ड्यूटी लगती है, उन विभागों से जो कार्मिक स्वेच्छा से चारधाम ड्यूटी पर जाना चाहते हैं, उन्हें पहले प्राथमिकता दी जाए। चारधाम यात्रा पर जो भी स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे हैं, उन्हें व्यवस्थित तरीके से लगाया जाए। चारधाम यात्रा के लिए यात्रा मित्र के तौर पर कुछ स्थानीय लोगों को रखा जाए। यात्रा मार्गों पर पार्किंग स्थलों में वाहन चालकों के रहने एवं सोने की व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्रा पर आने वाले वाहनों की फिटनेस का विशेष ध्यान रखा जाए, इसके लिए अन्य राज्यों से भी समन्वय किया जाए।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिन कुर्वे, एच.सी. सेमवाल, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, आईजी गढ़वाल के.एस. नगन्याल, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव सी. रविशंकर, एमडी जीएमवीएन विनोद गिरी गोस्वामी, वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मयूर दिक्षित,जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना एवं जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रूहेला उपस्थित थे।

You Might Also Like

Dehradun: राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया राजभवन में ‘भगीरथ उद्यान’ का लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने एक घंटे तक की पीएम से सूबे के विकास पर चर्चा
हल्द्वानी के विश्वसनीय आई केयर चेन, Eye-Q अब प्रतिष्ठित NABH प्रमाणपत्र के धारक है
भाजपा सरकार की जीएसटी फेल: राहुल गांधी की चेतावनी हुई सही साबित – मोहित उनियाल
एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्रः धामी
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

नेपाल में सैलाब से भयंकर तबाही, 16 की मौत, सैकड़ों लापता; 384 यात्रियों का पता नहीं, अमित शाह ने बिहार CM से की बात

The Hill India News
The Hill India News
August 26, 2026
ICC Ranking: ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी, टॉप-10 में पहुंचकर शुभमन गिल को दी कड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ में फिर पेपर लीक का साया! IGKV के जेनेटिक्स प्रश्नपत्र के परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल होने का दावा, जांच पर उठे सवाल
उत्तराखंड में नालंदा के बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 2.75 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेनदेन की जांच
अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी दांव! ₹40 हजार की मदद से लेकर 33% नौकरी आरक्षण तक, सपा ने किए 10 बड़े ऐलान
नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, बिहार में हाई अलर्ट! गंडक का जलस्तर बढ़ने का खतरा, पटना समेत कई जिलों में प्रशासन अलर्ट
UGC NET रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला, NTA ने बताया इसी हफ्ते आएगा रिजल्ट; फाइनल Answer Key पर भी बड़ा अपडेट
‘मेरी हत्या हो सकती है…’ खान सर पर यूपी की महिला ने जताया जान का खतरा, पुलिस में शिकायत के बाद मचा हड़कंप
वन विभाग के दो बड़े अफसरों को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, ‘समान काम-समान वेतन’ पर 28 अक्टूबर तक मांगा जवाब
कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा बवाल, ट्रोलिंग के बाद GIVA ने विज्ञापन लिया वापस; कंपनी ने जारी किया सफाई वाला बयान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?