By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुजरात : एक वर्ष में 35 हजार पदों को भरने का लक्ष्य : मोदी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गुजरात : एक वर्ष में 35 हजार पदों को भरने का लक्ष्य : मोदी
देशफीचर्ड

गुजरात : एक वर्ष में 35 हजार पदों को भरने का लक्ष्य : मोदी

The Hill India News
Last updated: October 30, 2022 12:50 pm
The Hill India News
Published: October 29, 2022
Share
PM addressing the gathering at the dedication of the 75 Digital Banking Units across 75 districts to the Nation, via video conferencing, in New Delhi on October 16, 2022.
SHARE

प्रधानमंत्री ने गुजरात रोजगार मेले को संबोधित किया

केंद्र सरकार 10 लाख नौकरियां देने पर काम कर रही है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से गुजरात रोजगार मेले को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने हजारों युवा उम्मीदवारों को बधाई दी, जिन्हें विभिन्न ग्रेडों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने  स्‍मरण किया कि धनतेरस के शुभ दिवस पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार मेले का शुभारंभ किया जहां उन्होंने 75,000 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री ने धनतेरस दिवस पर कहा था कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसी तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुजरात तेजी से आगे बढ़ा है और आज गुजरात पंचायत सेवा बोर्ड  से 5000  उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, 8000 उम्मीदवारों को गुजरात सब इंस्पेक्टर भर्ती बोर्ड और लोकरक्षक भर्ती बोर्ड से नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस मामले में शीघ्र प्रतिक्रिया के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री और उनकी टीम की सराहना की। प्रधानमंत्री ने बताया कि हाल के दिनों में गुजरात में 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए और अगले एक वर्ष में 35 हजार पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री ने गुजरात में रोजगार और स्वरोजगार के कई अवसरों के सृजन का श्रेय राज्य की नई औद्योगिक नीति को दिया। उन्होंने ओजस जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म और वर्ग 3 एवं 4 पदों में साक्षात्कार प्रक्रिया को समाप्त करने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा  कि ‘अनुबंधम’ मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से राज्य में रोजगार के इच्‍छुक एवं नियोक्‍ता को जोड़कर रोजगार को सुगम बनाया जा रहा है। इसी तरह, गुजरात लोक सेवा आयोग के तेजी से भर्ती के मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले महीनों में इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर होता रहेगा। जहां केंद्र सरकार 10 लाख नौकरियां देने पर काम कर रही है, वहीं राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं, इससे रोजगार की संख्या में काफी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह अंतिम छोर तक वितरण और सरकारी योजनाओं के कवरेज की व्‍यापकता जैसे अभियानों को बेहद मजबूत बनाएगा।

2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र के दर्जे की ओर बढ़ने में इन युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने उन्हें समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने उनसे शिक्षण और कौशल में प्रवीण होने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने व रोजगार तलाशने के मामले में मिली सफलता को ही अंतिम उपलब्धि के तौर पर न स्‍वीकारने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि निरंतर सकारात्‍मक प्रयास आपके लिए कई नए मार्ग खोलता है। समर्पण के साथ अपना कार्य करने से आपको असीम संतुष्टि मिलेगी और विकास एवं प्रगति के द्वार भी खुलेंगे।

You Might Also Like

ED के सामने आज भी नहीं होंगे पेश केजरीवाल, गोवा दौरे पर जाने की खबर
ड्रैगन की ‘AI’ सेंधमारी: गूगल के पूर्व इंजीनियर लिनवेई डिंग दोषी करार, चाइना के लिए चुराए थे हजारों गोपनीय ट्रेड सीक्रेट्स
दिल्ली में अब इन ख़ास मौकों पर रात 12 बजे तक बजा सकेंगे लाउडस्पीकर, केजरीवाल सरकार ने दी इजाजत
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘प्रथम धन्वंतरि महोत्सव’ का वर्चुअल शुभारंभ
असम के बारपेटा में दिया कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला — पत्नी और बेटी की हत्या के दोषी को सुनाई गई फांसी की सजा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

G7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पहले ‘नो प्रेस’ पर भारत ने साफ किया रुख, ट्रंप के अप्रत्याशित सवालों से क्यों बरती गई थी अतिरिक्त सावधानी?

The Hill India News
The Hill India News
August 24, 2026
‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’… BPSC छात्रों के आरोपों पर परीक्षा नियंत्रक का बयान, बिहार में फिर गरमाया विवाद
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में मचाया तहलका, 115 रन की ऐतिहासिक पारी से धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त; नंबर-7 पर रचा नया इतिहास
‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पर देहरादून में सजा कला का महाकुंभ, पद्मश्री डॉ. संजय बोले—लोक एवं जनजातीय कला हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान
भारी बारिश से बेहाल गुरुग्राम: वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, स्कूलों को ऑनलाइन क्लास की सलाह
iPhone की EMI या पारिवारिक कलह? महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत का सच बना रहस्य
उत्तराखंड SIR में चौंकाने वाले आंकड़े: 40 हजार से ज्यादा मतदाता लापता, एक व्यक्ति ने दर्ज कराईं 5,906 आपत्तियां
पुलिस के बावजूद आधी रात तक लाठी लेकर पहरा दे रहीं महिलाएं, नशे के खिलाफ थानी गांव में खुद संभाला मोर्चा
मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासी घमासान, CM योगी ने साधा निशाना—कहा, ‘भारत की विरासत को कोसना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं’
सात महीने पहले माता-पिता की हत्या का आरोप, अब इंजेक्शन लगाकर महिला की मौत; प्रेम संबंध विवाद से जुड़ा था मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?