By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देवभूमि महासभा का संकल्प: दुल्हनिया नदी किनारे होगा वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > देवभूमि महासभा का संकल्प: दुल्हनिया नदी किनारे होगा वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल
उत्तराखंडपर्यावरणफीचर्ड

देवभूमि महासभा का संकल्प: दुल्हनिया नदी किनारे होगा वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल

The Hill India News
Last updated: June 22, 2026 7:11 am
The Hill India News
Published: June 22, 2026
Share
SHARE

देहरादून। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से देवभूमि महासभा ने इस वर्ष बरसात के मौसम में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। महासभा द्वारा दुल्हनिया नदी के दोनों किनारों पर छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। इस अभियान की विशेषता यह होगी कि केवल पौधे लगाए ही नहीं जाएंगे, बल्कि उनकी नियमित देखरेख और संरक्षण की भी जिम्मेदारी महासभा के कार्यकर्ता निभाएंगे।

देवभूमि महासभा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कपरूवाण शास्त्री ने कहा कि विकास के नाम पर लगातार वृक्षों की कटाई हो रही है, जिसके कारण देहरादून सहित पूरे प्रदेश में तापमान में वृद्धि और पर्यावरणीय असंतुलन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां देहरादून अपनी हरियाली और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता था, वहीं आज तेजी से घटते वन क्षेत्र और बढ़ते शहरीकरण के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

शास्त्री ने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस और अन्य अवसरों पर लाखों पौधे लगाए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि अधिकांश पौधों की उचित देखरेख नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में पौधे कुछ ही समय बाद नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तभी सफल माना जा सकता है जब लगाए गए पौधे बड़े होकर वृक्ष का रूप धारण करें और पर्यावरण को वास्तविक लाभ पहुंचाएं।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी वर्षा ऋतु में दुल्हनिया नदी के दोनों ओर आम, पीपल, बरगद और जामुन जैसे छायादार एवं फलदार वृक्षों का व्यापक स्तर पर रोपण किया जाएगा। महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समय-समय पर पौधों की निगरानी करेंगे तथा उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करेंगे। संगठन का उद्देश्य केवल वृक्ष लगाना नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।

महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सेमवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी नैतिक कर्तव्य है। वहीं महासभा के महामंत्री एडवोकेट सुनील नौटियाल ने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। संगठन महामंत्री आचार्य नरेशानंद नौटियाल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और इनके बिना स्वस्थ पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती।

बैठक में पूर्व प्रधान मूलचंद शीर्षवाल, अनुराग कुकरेती, सीमा रावत, शांति भंडारी, रेखा आनंद, गीता राणा, राजेंद्र कुमार, महेश लाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

देवभूमि महासभा की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, बल्कि समाज में वृक्षों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का भी प्रभावी माध्यम बनेगी। महासभा को उम्मीद है कि यह अभियान क्षेत्र को हराभरा बनाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित करेगा।

You Might Also Like

Uttarakhand : कांग्रेस को निशंक ने दिया तगड़ा झटका, इन दिग्गजों को कराया बीजेपी में शामिल
तमिलनाडु के CM स्टॉलिन के लिए कैसे मुसीबत बना, फिल्म निर्माता और ड्रग्स तस्कर जफर सादिक
सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया हैंडबुक, अब कानूनी शब्दावली से बाहर हो जाएंगे ये शब्द
कुम्भ मेला-2027: CM धामी का मिशन मोड, अधिकारियों को सख्त निर्देश- ‘अक्टूबर तक हर हाल में पूरे हों निर्माण कार्य’
मुख्यमंत्री ने की ऐतिहासिक सोमनाथ मेले के लिये 05 लाख रू0 की घोषणा
TAGGED:DehradunDev bhumi mahasabhaDulhaniya RiverEnvironmental ConservationGo GreenSave EnvironmentTree Plantation DriveUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासन, दो घंटे में जमींदोज हुआ सपा कार्यालय, सीतापुर में बुलडोजर कार्रवाई से मचा राजनीतिक भूचाल

The Hill India News
The Hill India News
June 22, 2026
राम मंदिर में कथित अनियमितताओं का खुलासा: बिना रसीद चंदा, जेवरों का हिसाब गायब, शिकायतों पर भी नहीं हुई कार्रवाई
उद्धव सेना में बढ़ी बेचैनी: 20 में से 14 विधायक भी शिंदे के संपर्क में! इमरजेंसी बैठक से सियासी हलचल तेज
देवभूमि महासभा का संकल्प: दुल्हनिया नदी किनारे होगा वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल
मसूरी मॉल रोड पर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा: पालिका टीम से अभद्रता और गाली-गलौज; भड़के कर्मचारियों ने घेरी कोतवाली, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार आज पेश करेगी ‘डबल इंजन’ राज का पहला पूर्ण बजट; स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे से निकलेगा विकास का नया रोडमैप?
प्रयागराज में नाबालिग से हैवानियत करने वाला मुशर्रफ पुलिस मुठभेड़ में घायल, ट्रिपल मर्डर का आरोपी हिमांशु भी दबोचा
Weather Updates: फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 23 जून को बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश; यूपी-विदर्भ में लू का टॉर्चर ज़ारी
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में सीएम धामी के काफिले के आगे कूदे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, दिखाए काले झंडे; दन्या बाजार में भारी हंगामा
UKSSSC वाहन चालक भर्ती विवाद: मेरिट लिस्ट में ‘अजीबो-गरीब’ नामों और जेंडर पर घमासान, आयोग ने कहा- ‘अभिलेख सत्यापन में सीधे होंगे बाहर’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?