By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुजरात के विकास का विरोध करने वालों का महिमामंडन गुजरात कभी स्वीकार नहीं करेगा :अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गुजरात के विकास का विरोध करने वालों का महिमामंडन गुजरात कभी स्वीकार नहीं करेगा :अमित शाह
देशफीचर्ड

गुजरात के विकास का विरोध करने वालों का महिमामंडन गुजरात कभी स्वीकार नहीं करेगा :अमित शाह

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 4:58 pm
Rajesh Dabral
Published: September 4, 2022
Share
SHARE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद के कांकरिया में 36वें नेशनल गेम्स-2022 के कर्टेन रेजर व 11वें खेल महाकुम्भ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

अमित शाह ने राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर और गीत का शुभारम्भ करने के साथ ही एक विशिष्ट वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन का अनावरण भी किया

मोदी  ने जब गुजरात में खेल महाकुभ का बीज बोया तब 11 लाख से ज्यादा खिलाडियों ने उसमे हिस्सा लिया था, यह बहुत हर्ष की बात है कि 11 लाख खिलाडियों से शुरू हुए इस महाकुम्भ में आज 55 लाख से ज्यादा खिलाडियों ने हिस्सा लिया है

गुजरात सरकार को बधाई, उसने इसी मंच से बस एक क्लिक के माध्यम से ही विजेताओं को 30 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफ़र करने का बहुत बड़ा काम किया है

गुजरात ने  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जो संकल्प लिया था उसके परिणामस्वरूप गुजरात आज देश और दुनिया में खेल की दुनिया में अपना स्थान अंकित कर चुका है, विश्वास है कि 36 वें राष्ट्रीय खेलों में भी गुजरात अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा

मोदी  के नेतृत्व में गुजरात ने 10 साल में खेलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है, कोई खेल ऐसा नहीं है जिसकी अतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा गुजरात में आयोजित ना की जा सके

गुजरात में नरेंद्र मोदी स्टेडियम है जो विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है, उसी के साथ बहुत बड़ी स्पोर्ट्स सिटी बनने जा रही है, वो बनने के बाद शायद एक ही शहर में एक ही जगह पर विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम भी होगा और विश्व की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स सिटी भी होगी

गुजरात देश में हर क्षेत्र के अंदर परिवर्तन का सारथी बना है, खेलों में भी गुजरात देश में परिवर्तन का सारथी बना है

मोदी  ने खेलों के प्रमोशन के लिए बहुत सारे काम किए हैं, फिट इंडिया की शुरुआत हो या  खेल महाकुंभ को आगे बढ़ाना हो और नेशनल गेम्स में जान भरनी हो, भारत सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर एसोसिएशन की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

2014 में भारत का खेलों के लिए जो बजट 866 करोड़ रुपये  था उसे नरेंद्र मोदी जी ने 2022 में बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये  करने का काम किया है

ओलंपिक पदक जो पहले कभी दो मिलते थे अब हम 7 तक पहुंचे हैं, पैरा ओलंपिक में 4 से 19 पदक तक पहुंचे हैं,  डेफ ओलंपिक में 5 पदक से 16 पदक तक पहुंचे, राष्ट्रमंडल में स्वर्ण पदक 15 से 22 हो गए हैं

एशियाई गेम्स में 70 स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने सभी रिकॉर्ड तोड़े दिये हैं, हमारे बैडमिंटन खिलाड़ियों ने थाईलैंड में थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया

चाहे आर्थिक व औद्योगिक विकास की बात हो या रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना और 24 घंटा बिजली पहुँचानी हो, पिछले 20 साल में मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात ने हर क्षेत्र में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं मोदी जी ने कई सारे ऐसे पैरामीटर तय किए हैं जो दशकों तक शायद ही कोई तोड़ पाए

अगर मोदी जी गुजरात में भगीरथ बनकर नहीं आते और नर्मदा जी का पानी कच्छ के खावड़ा तक नहीं पहुंचाते तो ये विकास संभव ही नहीं हो पाता

गुजरात को बदनाम करने वाले, गुजरात के विकास का विरोध करने वालों का महिमामंडन गुजरात कभी स्वीकार नहीं करेगा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद के कांकरिया में 36वें नेशनल गेम्स-2022 के कर्टेन रेजर व 11वें खेल महाकुम्भ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर और गीत का शुभारम्भ करने के साथ ही एक विशिष्ट वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन का अनावरण भी किया। समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल और केन्द्रीय युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री  अनुराग ठाकुर समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि 10 साल पहले श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जब खेल महाकुंभ शुरू किया था उस वक्त गुजरात देश और दुनिया के खेल नक़्शे पर कहीं नहीं था। मोदी जी जब बीज बोया तब लगभग 11 लाख खिलाड़ियों ने खेल महाकुंभ में हिस्सा लिया और आज 11वें खेल  महाकुंभ के समापन पर यह कहते हुए बहुत हर्ष हो रहा कि 11 लाख खिलाड़ियों से शुरू किए गए इन खेलों में इस बार 55 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने गुजरात सरकार को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इसी मंच से बस एक क्लिक के माध्यम से ही विजेताओं को 30 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफ़र करने का बहुत बड़ा काम किया है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि गुजरात ने श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जो संकल्प लिया था उसके परिणामस्वरूप गुजरात आज देश और दुनिया में खेल की दुनिया में अपना स्थान अंकित कर चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि 36 वें राष्ट्रीय खेलों में भी गुजरात अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा। श्री शाह ने कहा कि 36 वें राष्ट्रीय खेलों का 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात के 6 शहरों में आयोजन होगा और इसमें क़रीब 20000 खिलाड़ी, कोच और अधिकारी हिस्सा लेंगे।

अमित शाह ने कहा कि गुजरात ने मोदी जी के नेतृत्व में खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में 10 साल के अंदर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज  कोई भी खेल ऐसा नहीं है जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा गुजरात में आयोजित न की जा सके। गुजरात में नरेंद्र मोदी स्टेडियम है जो विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है, उसी के साथ बहुत बड़ी स्पोर्ट्स सिटी बनने जा रही है, वो बनने के बाद शायद एक ही शहर में एक ही जगह पर विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम भी होगा और विश्व की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स सिटी भी होगी। उन्होने कहा कि गुजरात देश में हर क्षेत्र के अंदर परिवर्तन का सारथी बना है, खेलों में भी गुजरात देश में परिवर्तन का सारथी बना है। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने खेलों के प्रमोशन के लिए बहुत सारे काम किए हैं। चाहे फिट इंडिया की शुरुआत हो या  खेल महाकुंभ को आगे बढ़ाना हो और नेशनल गेम्स में जान भरनी हो, भारत सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर एसोसिएशन की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

गृह मंत्री ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री  अनुराग ठाकुर को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि श्री ठाकुर ने भारत में खेलों को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के प्रयास में जान डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत में खेलों के लिए 866 करोड़ रुपए का बजट था उसे 2022 में बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए करने का काम हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। ओलंपिक पदक जो पहले कभी दो मिलते थे अब हम 7 तक पहुंचे हैं, पैरा ओलंपिक में 4 से 19 पदक और डेफ ओलंपिक में 5 पदक से 16 पदक तक पहुंचे जबकि राष्ट्रमंडल में स्वर्ण पदक 15 से 22 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि एशियाई गेम्स में 70 स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने सभी रिकॉर्ड तोड़े दिये हैं और हमारे बैडमिंटन खिलाड़ियों ने थाईलैंड में थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया।

अमित शाह ने कहा कि पिछले 20 सालों में मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात ने हर क्षेत्र में बहुत विकास किया और कई बहुत सारे ऐसे पैरामीटर्स तय किए हैं जिन्हें आने वाले दशकों तक शायद ही कोई तोड़ पाएगा। चाहे आर्थिक और औद्योगिक विकास हो, रोड इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना हो, कोर्ट डेवलप करने हो, 24 घंटा बिजली पहुंचानी हो,आदर्श लॉ एंड ऑर्डर हो या फिर खेल हों गुजरात ने सभी क्षेत्रों में बहुत बढ़िया काम किया है। उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए हो पाया क्योंकि मोदी जी नर्मदा का पानी कच्छ तक लेकर आए अगर गुजरात में मोदी जी भगीरथ बनकर न आते और नर्मदा का पानी कच्छ तक न पहुंचाते तो यह विकास संभव ही नहीं था। श्री शाह ने कहा कि मगर आजकल कुछ लोगों ने नर्मदा का विरोध करने वाले को पिछले दरवाजे से गुजरात की राजनीति के अंदर प्रवेश करवाने की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि गुजरात को बदनाम करने वाले और  गुजरात के विकास का विरोध करने वालों का महिमामंडन गुजरात कभी स्वीकार नहीं करेगा।

You Might Also Like

उत्तराखंड में ‘महक क्रांति’ के बाद अब ‘माल्टा मिशन’ का आगाज: सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली में भी मचेगी पहाड़ के माल्टा की धूम
भारत-चीन संबंध पर जयशंकर का आया बड़ा बयान, कहा-‘जब तक सीमा पर शांति नहीं तब तक संबंधों को…’
अब देश में IPC की जगह लेगा ये नया आपराधिक कानून, 1 जुलाई से होगा लागू
Republic Day 2026: उत्तराखंड पुलिस का देश भर में बजा डंका, IG योगेन्द्र सिंह रावत को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक; देखें पूरी लिस्ट
सरकारी केंद्र पर धान खरीद के 48 घंटे के अंदर हो किसान का भुगतान : CM योगी का निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में लागू हुई ‘महक क्रांति नीति 2026’, चंपावत-नैनीताल में बनेगी देश की पहली ‘सिनेमन वैली’; 91,000 किसानों की बदलेगी किस्मत

The Hill India News
The Hill India News
June 13, 2026
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 5 दिन उत्तर भारत में आंधी-तूफान का तांडव; जानें यूपी में कब आएगा मॉनसून
आज से पीएम मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा; राफेल जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी पर टिकीं दुनिया की नजरें
लक्सर में दरिंदगी की हदें पार; मायके में घुसकर पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर सरेआम दे दिया ‘तीन तलाक’
IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड आज, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ‘अंतिम पग’ पार कर रचेंगी इतिहास; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी गवाह
अचानक ठप हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, ‘मेटा का सर्वर डाउन’ होने से दुनिया भर में मची खलबली, करोड़ों यूजर्स परेशान
‘पीएम मोदी कलयुग में भगवान का अवतार’ उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री का अजीबो-गरीब  बयान
जिला प्रशासन की अनूठी पहल: देहरादून में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार; डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुरू किया महा-अभियान
UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026: चारधाम यात्रा, मौसम का अलर्ट और भारी जाम का संकट; आयोग की अपील— ‘एक दिन पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र’
नैनीताल में सड़क हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दिल्ली की मां-बेटी को रौंदा; वैन को टक्कर मारने के बाद भीड़ में घुसा वाहन, हालत बेहद नाजुक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?