By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरे समर्पित भाव से काम करना है : सीएम धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड: 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरे समर्पित भाव से काम करना है : सीएम धामी
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड: 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरे समर्पित भाव से काम करना है : सीएम धामी

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 4:06 pm
Rajesh Dabral
Published: July 30, 2022
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान और तकनीकी का उपयोग करते हुए इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन रखना है। मुख्यमंत्री, सीएम कैम्प कार्यालय में चम्पावत जनपद को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के लिए आयोजित बोधिसत्व संवाद कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरे समर्पित भाव से काम करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पूरे हिमालय क्षेत्र को विकास की राह दिखा सकता है। इकोनोमी और इकोलॉजी में संतुलन रखते हुए सतत विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। चम्पावत जिले को मॉडल के रूप में लिया गया है। चम्पावत में सभी तरह की भौगोलिक परिस्थितियां मौजूद हैं। यह न केवल उत्तराखण्ड बल्कि सभी हिमालयी राज्यों के लिए मॉडल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम विभाग और संस्थाएं विभिन्न विकासात्मक गतिविधियां कर रही हैं। इनमें समन्वय की आवश्यकता है। इंटिग्रेटेड एप्रोच अपनानी होगी ताकि विभाग व संस्थाएं एक दूसरे के कामों से लाभान्वित हो जिसका फायदा राज्य को भी होगा। उपलब्ध संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत जनपद को आदर्श जनपद बनाने के लिए यूकास्ट नोडल एजेंसी के रूप में काम करे। चम्पावत में कार्बेट ट्रेल व आयुष ग्राम पर तेजी से काम किया जाए। हैलीपेड बनाने की सम्भावना का अध्ययन किया जाए। सिडकुल द्वारा छोटे इंडस्ट्रीयल एरिया विकसित किये जा सकते हैं। आईटीआई में रोजगार परक व बाजार की मांग आधारित कोर्सेज संचालित हों। सडक व रेल कनेक्टिविटी को विकसित करने के लिए राज्य सरकार केंद्रीय मंत्रालयों के सम्पर्क में है। इको टूरिज्म, मत्स्य पालन व औद्यानिकी में भी काफी सम्भावनायें है।

बैठक में हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ अनिल जोशी ने कहा कि हमें सभी की भागीदारी से आगे बढ़ना है। एक दूसरे के अनुभवों का लाभ उठाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की बोधिसत्व संवाद कार्यक्रम की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति प्रदत्त बौद्धिकता है। यहां ऋषि परम्परा रही है।चम्पावत को विभिन्न क्लस्टरों में विकसित किया जा सकता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से काम करना होगा।

भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान के अधिकारियों ने टोपोग्राफी, भू उपयोग, साईट सूटेबिलिटी एनालिसिस, सॉयल, सिंचाई, जैव विविधता, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ड्रैनेज, भूजल, जियोलाजिकल स्ट्रक्चर, लैंडस्लाइड से संबंधित मैपिंग पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने कहा कि उनका संस्थान सैटेलाइट कम्यूनिकेशन, टेली एजुकेशन व टेली मेडिसन में सहयोग कर सकता है।

You Might Also Like

अवैध मदरसों को सील करने के सम्बन्ध में मदरसा बोर्ड के पास कोई सूचना उपलब्ध नहीं उत्तराखंड में 452 मान्यता प्राप्त वैध मदरसे संचालित
उत्तर प्रदेश: आगरा के दृष्टिबाधित ‘PHD बाबा’ का सेना ने थामा हाथ, मिलिट्री अस्पताल में शुरू हुआ इलाज
प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, ‘धूर्त हैं नीतीश कुमार, फिर मारेंगे पलटी
उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व न्यायालयों के लम्बित मुकदमों को समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिये है
MP Board Result 2026 घोषित: 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी और 12वीं में खुशी राय-चांदनी विश्वकर्मा ने किया टॉप, छात्राओं का दबदबा बरकरार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

सरकारी नौकरियों में SC-ST-OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार को नोटिस; 6 हफ्ते में जवाब तलब

The Hill India News
The Hill India News
September 21, 2026
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, हरिद्वार पुलिस ने आरोपी को दबोचा; जेल में बंद कथित पत्नी पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप
चार साल पुराने जमीन विवाद में खूनी वारदात, 66 वर्षीय महिला की दराती-पत्थरों से हत्या; 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
सैन्यधाम पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ‘हिसाब दो’ के नारों से गूंजा धरना; गणेश जोशी के इस्तीफे की मांग
देहरादून छात्रसंघ चुनाव में NSUI का बड़ा ऐलान, DAV से सौरभ सेमवाल और DBS से अभिनव कफलिया को टिकट; छात्र मुद्दों पर रहेगा फोकस
पहाड़ के गर्म पानी से बनेगी बिजली! जियोथर्मल ऊर्जा पर उत्तराखंड का बड़ा फोकस, लद्दाख और आइसलैंड जाएगी विशेषज्ञों की टीम
GST कार्रवाई के विरोध में हरिद्वार में व्यापारियों का बड़ा प्रदर्शन, दुकानें बंद कर निकाला विरोध मार्च; चाबियां सौंपने और बड़े आंदोलन की चेतावनी
जापान की टीम में ‘बिहारी बाबू’ अभिषेक आनंद! IIT कानपुर से पढ़ाई, जापान में नौकरी और फिर नेशनल क्रिकेट टीम तक पहुंचने की कहानी
श्रद्धा भक्ति आश्रम हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी आरोपी बागपत से गिरफ्तार
उत्तराखंड लौटे हरीश रावत तो गरमाई सियासत, भाजपा ने रोड शो पर साधा निशाना; ‘राजनीतिक ड्रामा’ बताकर उठाए सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?