By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अवैध मदरसों को सील करने के सम्बन्ध में मदरसा बोर्ड के पास कोई सूचना उपलब्ध नहीं उत्तराखंड में 452 मान्यता प्राप्त वैध मदरसे संचालित
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > अवैध मदरसों को सील करने के सम्बन्ध में मदरसा बोर्ड के पास कोई सूचना उपलब्ध नहीं उत्तराखंड में 452 मान्यता प्राप्त वैध मदरसे संचालित
उत्तराखंड

अवैध मदरसों को सील करने के सम्बन्ध में मदरसा बोर्ड के पास कोई सूचना उपलब्ध नहीं उत्तराखंड में 452 मान्यता प्राप्त वैध मदरसे संचालित

The Hill India Desk
Last updated: April 12, 2025 3:31 am
The Hill India Desk
Published: April 12, 2025
Share
SHARE

अवैध मदरसों को सील करने के सम्बन्ध में मदरसा बोर्ड के पास कोई सूचना उपलब्ध नहीं
उत्तराखंड में 452 मान्यता प्राप्त वैध मदरसे संचालित
कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के स्तर के अरबी-फारसी मदरसों को नियमावली 2019 के अन्तर्गत मान्यता देता हैं सरकारी मदरसा बोर्ड
काशीपुर। अवैध मदरसों की जांच, सील करने, सम्बन्धित नियम प्रावधानों के सम्बन्ध में उत्तराखंड सरकार के मदरसोें को मान्यता देने वाले उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के पास कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। उत्तराखंड में 7 जिलों में कुल 452 वैध मदरसे संचालित हो रहे हैं। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को उत्तराखंड मदरसा बोर्ड द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखंड सरकार के उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद, देहरादून के लोक सूचना अधिकारी से अवैध मदरसों की जांच तथा वैध मदरसों की संख्या के सम्बन्ध में सूचनायें चाही थी। इसके उत्तर में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के लोक सूचना अधिकारी व उप रजिस्ट्रार मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी ने अपने पत्रांक 01 व 02 से उत्तर व  सूचनायें उपलब्ध करायी है।
नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद देहरादून में अवैध मदरसों की जांच, मदरसों की संख्या व सूचना से संबंधित कोई भी अपेक्षित अभिलेख  उपलब्ध नहीं है। नदीम को मदरसा बोर्ड ने उपलब्ध कराये गये उत्तराखंड में वैध व मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या के विवरण के अनुसार उत्तराखंड में कुल 452 मदरसे मान्यता प्राप्त तथा वैध हैं। इसमें सर्वाधिक 270 वैध मदरसे हरिद्वार जिले में, दूसरे स्थान में 119 वैध मदरसे जिला उधमसिंह नगर मंें तथा तीसरे स्थान पर 41 मदरसे देहरादून जिले में, चौथे स्थान पर 18 मदरसे नैनीताल जिले में, पांचवें स्थान पर  2 मदरसे चम्पावत जिले में तथा छठे स्थान  पर 1-1 मदरसा अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिले में चल रहे हैं। कुल 452 मदरसों में 233 मदरसे तहतानिया (कक्षा 1 से 5 तक स्तर) तथा 165 मदरसे फोकानिया (कक्षा 6 से 8 तक), 46 मदरसे मुंशी व मौलवी (कक्षा 09 व 10 स्तर) तथा 8 मदरसे आलिम अरबी फारसी (कक्षा 11 से 12 तक) शामिल है। प्राइमरी स्तर (तहतानिया) के कुल 233 मदरसों में 27 देहरादून, 12 नैनीताल, 1 अल्मोड़ा, 1 पिथौरागढ़, 142 हरिद्वार, 48 उधमसिंह नगर तथा 2 चम्पावत जिले में संचालित हो रहे है। जूनियर हाई स्कूल (फौकानिया) स्तर के उत्तराखंड में कुल 165 वैध मदरसे संचालित है जिसमें 13 देहरादून, 5 नैनीताल, 104 हरिद्वार, 43 उधमसिंह नगर जिलों में स्थित है।
माध्यमिक (मुंशी व मौलवी) स्तर के उत्तराखंड में कुल 46 वैध मदरसों में 22 हरिद्वार, 24 उधमसिंह नगर जिले में संचालित हो रहे हैं। इन्टर (आलिम अरबी-फारसी) स्तर के उत्तराखंड में कुल 8 मदरसे संचालित है जिसमें 1-1 हरिद्वार व नैनीताल जिले, 2 हरिद्वार जिले तथा 4 उधमसिंह नगर जिले में संचालित है।
श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम 2016 तथा उत्तराखंड अशासकीय अरबी और फारसी मदरसा मान्यता विनियमावली 2019 के प्रावधानों के अन्तर्गत मदरसों का रजिस्ट्रेशन तथा मान्यता उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद में दी जाती है। इसके लिये आवेदन मदरसा चलाने के इच्छुक व्यक्ति, रजिस्टर्ड समिति द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व समाज कल्याण अधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद को किया जाता है। मदरसो के लिये निर्धारित मापदंड पूर्ण करने पर मदरसों को मान्यता दी जाती हैं। विनियमावली के अनुसार मदरसों की समिति सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के अन्तर्गत रजिस्टर्ड होना आवश्यक है लेकिन वक्फ बोर्ड में रजिस्टर्ड मदरसों को भी अस्थाई मान्यता दी जा सकती है।

You Might Also Like

Uttarakhand: थारू समाज की प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में निधन, सीएम धामी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री ने की ऐतिहासिक सोमनाथ मेले के लिये 05 लाख रू0 की घोषणा
सुशासन का ‘चम्पावत मॉडल’: 20 सूत्रीय कार्यक्रम में लगातार छठी बार प्रदेश में अव्वल, विकास की दौड़ में बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर को पछाड़ा
कारगिल शहीदों को सलाम: घर-घर पहुँचे सेना के जवान, परिजनों को भेंट किए स्मृति सम्मान चिन्ह
Uttarakhand: ‘अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी’, मुख्यमंत्री धामी ने कैडेट्स को दिया 10% आरक्षण का भरोसा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अस्पताल में 1500 रूपये के बिल पर बवाल, भड़के मरीज ने गुंडों को बुलाकर डॉक्टर और स्टाफ को रॉड से पीटा

The Hill India News
The Hill India News
July 3, 2026
तेलंगाना में डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के साम्राज्य पर एसीबी का शिकंजा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति और विदेशी शराब जब्त
उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर BJP विधायक दिलीप रावत के बयान से भूचाल, कांग्रेस आक्रामक
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश— पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी
राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
केदारनाथ धाम यात्रा में अब मनमानी और अभद्रता नहीं! प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर चलाने वालों पर होगी सीधी विधिक कार्रवाई
मद्रास हाई कोर्ट के ‘गो-वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले पर तमिलनाडु में भारी सियासी उबाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय सरकार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?