By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायतीराज विभाग की ली समीक्षा बैठक, अधिकारीयों को दिए ये निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायतीराज विभाग की ली समीक्षा बैठक, अधिकारीयों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायतीराज विभाग की ली समीक्षा बैठक, अधिकारीयों को दिए ये निर्देश

The Hill India News
Last updated: July 31, 2025 11:16 am
The Hill India News
Published: July 31, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 31 जुलाई 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को आधुनिक तकनीकी, वित्तीय प्रबंधन और शासन प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्राम स्तर से ठोस पहल जरूरी है, और इसी क्रम में पंचायतीराज व्यवस्था को आधुनिक बनाना अत्यंत आवश्यक है।

Contents
देहरादून, 31 जुलाई 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को आधुनिक तकनीकी, वित्तीय प्रबंधन और शासन प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।“एकीकृत पंचायत भवन” होगी ग्राम प्रशासन की रीढ़गांवों का नियोजित विकास और ई-गवर्नेंस पर फोकसस्थापना दिवस को ग्राम उत्सव के रूप में मनाने का सुझावपंचायतों में रीयल टाइम मॉनिटरिंग और शिकायत निवारण ढांचा जरूरीबैठक में प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित

“एकीकृत पंचायत भवन” होगी ग्राम प्रशासन की रीढ़

मुख्यमंत्री ने राज्यभर में ‘एकीकृत पंचायत भवनों’ के निर्माण का सुझाव दिया, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, आशा व अन्य आवश्यक सेवा प्रदाता एक ही छत के नीचे बैठें। इसके लिए रोस्टर सिस्टम लागू कर सुविधाओं को केंद्रीकृत और सुलभ बनाने की बात कही गई। इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई सेवाएं मिल सकेंगी।


गांवों का नियोजित विकास और ई-गवर्नेंस पर फोकस

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों में बजट नियोजन को और सुदृढ़ किया जाए ताकि प्रत्येक पंचायत का सुनियोजित विकास हो सके। साथ ही पंचायतीराज विभाग को यह भी विश्लेषण करने का कार्य सौंपा गया है कि आगामी 15 वर्षों में कितने ग्रामीण क्षेत्र शहरीकरण की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। यह आकलन राज्य की दीर्घकालिक विकास रणनीति के लिए अहम माना जा रहा है।


स्थापना दिवस को ग्राम उत्सव के रूप में मनाने का सुझाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम सभाओं के स्थापना दिवस को उत्सव की तरह मनाया जाए और इसके लिए ग्रामस्तरीय संवाद, सांस्कृतिक मेलों और स्थानीय महापुरुषों की जयंती जैसे आयोजनों से जोड़ा जाए। इसके लिए एक वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।


पंचायतों में रीयल टाइम मॉनिटरिंग और शिकायत निवारण ढांचा जरूरी

धामी ने पंचायत स्तर पर सभी विकास योजनाओं की रीयल टाइम मॉनिटरिंग, ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने और सार्वजनिक ऑडिट रिपोर्टों को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रत्येक पंचायत स्तर पर शिकायत दर्ज करने और समयबद्ध समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।


बैठक में प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव बंशीधर तिवारी तथा निदेशक पंचायतीराज निधि यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

मनरेगा की जगह अब G-RAM-G: 125 दिन का रोजगार और भुगतान में देरी पर ब्याज; शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़े बदलावों का ऐलान
नेपाल में हिंसा पर भारत की एडवाइजरी: भारतीय नागरिक यात्रा टालें, फ्लाइट्स कैंसिल, सीमाओं पर अलर्ट
Uttar Pradesh: लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर ट्रैफिक अलर्ट, रामनवमी मेले के चलते भारी वाहनों पर पाबंदी, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
केजरीवाल आज भी नहीं होंगे ED के समाने पेश, वकील ने कहा- “… गारंटी दे कि गिरफ्तारी नहीं होगी”
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?