By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नाबार्ड उत्तराखंड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस, ग्रामीण विकास के लिए नव संकल्प
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > नाबार्ड उत्तराखंड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस, ग्रामीण विकास के लिए नव संकल्प
उत्तराखंडफीचर्ड

नाबार्ड उत्तराखंड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस, ग्रामीण विकास के लिए नव संकल्प

The Hill India News
Last updated: July 21, 2025 3:49 pm
The Hill India News
Published: July 21, 2025
Share
SHARE

देहरादून: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने राष्ट्र सेवा के 44वें वर्ष में प्रवेश करते हुए उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सहकारिता, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम का आयोजन देहरादून के आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड स्थित नाबार्ड कार्यालय में हुआ, जहां डॉ. रावत ने स्वयं सहायता समूहों और कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके उत्पादों की सराहना की।

समारोह में “समावेशी विकास हेतु ग्रामीण उद्यम का प्रोत्साहन” विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया।
नाबार्ड के महाप्रबंधक शशि कुमार ने स्वागत भाषण में नाबार्ड की अब तक की उपलब्धियों और उत्तराखंड में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। वहीं मुख्य महाप्रबंधक पंकज यादव ने नाबार्ड की ग्रामीण ऋण, पर्यवेक्षण व विकासात्मक कार्यों में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक मजबूत आधार बताया।

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने संबोधन में नाबार्ड की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि “नाबार्ड की सहायता से उत्तराखंड तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है। सहकारिता क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान और बहुउद्देशीय समितियों के सचिवों की नियुक्ति हेतु मॉडल बाइलॉज एक्ट लागू किया गया है।”

उन्होंने कृषकों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए नाबार्ड व सरकार के साझा प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

कृषि सचिव डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय ने भी नाबार्ड को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और जलवायु अनुकूल कृषि एवं एफपीओ को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर चार उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों —

  • मोटाहल्दू एम-पैक्स, नैनीताल
  • सेमंडीधार एम-पैक्स, टिहरी
  • सहसपुर एम-पैक्स, देहरादून
  • नाई एम-पैक्स, नैनीताल

तथा तीन जिला सहकारी बैंकों —

  • जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक, यूएस नगर
  • चमोली
  • कोटद्वार

को सम्मानित किया गया।

डॉ. सुमन कुमार, महाप्रबंधक, नाबार्ड ने समारोह के समापन पर सभी विचारों को अमल में लाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक, वाणिज्यिक बैंक, एनजीओ प्रतिनिधि, SLBC संयोजक, और नाबार्ड अधिकारीगण मौजूद रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में की जीएसटी जागरूकता रैली का नेतृत्व
Uttarakhand: सोशल मीडिया पर CM धामी की धूम, फेसबुक पर हुए 1 करोड़ फॉलोअर्स
Mumbai: चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया
बिहार में हटाए गए 65 लाख वोटर कौन? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
उत्तराखण्ड : डाक्टर हरक सिंह रावत पर ED की बड़ी कार्रवाई, देहरादून में 70 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

मांजलपुर उपचुनाव में BJP की शानदार जीत: सतीश पटेल ने 30 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस को हराया, गुजरात में कमल फिर खिला

The Hill India News
The Hill India News
August 3, 2026
ITR Refund का इंतजार खत्म कब होगा? जानिए इनकम टैक्स रिफंड की पूरी प्रक्रिया, कितने दिनों में मिलेगा पैसा और किन वजहों से हो सकती है देरी
पप्पू यादव के भगवा प्रदर्शन पर INDIA गठबंधन में दरार! सपा ने किया किनारा, राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष के अलग-अलग सुर आए सामने
NEET पेपर लीक आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘छात्रों को मिलेगा न्याय, लेकिन अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई राहत’; FIR, पुलिस कार्रवाई और जांच पर कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
JPSC परीक्षा विवाद ने पकड़ा तूल: हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, परीक्षा रद्द करने से लेकर CBI जांच तक उठीं बड़ी मांगें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर: क्या बदलेगा विरोध प्रदर्शन का केंद्र? केंद्र सरकार से मांगा जवाब
बृज भूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट से बरी होने के बाद बोले— “अगर एक भी आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता”
ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?