By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री की जननीतियों से प्रेरित, डीएम जनदर्शन में जनभावनाओं के अनुरूप तत्काल एक्शन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री की जननीतियों से प्रेरित, डीएम जनदर्शन में जनभावनाओं के अनुरूप तत्काल एक्शन
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री की जननीतियों से प्रेरित, डीएम जनदर्शन में जनभावनाओं के अनुरूप तत्काल एक्शन

The Hill India News
Last updated: July 7, 2025 2:40 pm
The Hill India News
Published: July 7, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 07 जुलाई 2025 (सू.वि.): जन सेवा और सुशासन के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 125 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश भूमि विवाद, नगर निकाय, शिक्षा, पुलिस, विद्युत, सिंचाई और विधिक सहायता से जुड़ी रहीं।

Contents
प्रमुख समाधान व निर्देश:डीएम का सख्त संदेश:जन सेवा का उद्देश्य:

प्रमुख समाधान व निर्देश:

🔹 70 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग राजेश्वरी देवी ने आरोप लगाया कि विवाहित पुत्री ने उनके मकान पर अवैध कब्जा कर लिया है। डीएम ने एसडीएम न्याय को बुजुर्ग महिला को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।

🔹 फरियादी रेनू—नगर निगम कर्मचारी की विधवा, मृतक आश्रित नौकरी की मांग को लेकर आईं। अभिलेखों की जांच के बाद एक दस्तावेज की कमी पाई गई। डीएम ने दो दिन में दस्तावेज जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

🔹 86 वर्षीय किसान प्रीतम सिंह ने बताया कि भू-माफियाओं द्वारा न्यायालय के आदेश के बावजूद उनकी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। डीएम ने एसडीएम डोईवाला को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

🔹 करनपुर निवासी गौरी रानी ने शिकायत की कि सड़क ऊंची होने के कारण बारिश का पानी घर में घुसता है। डीएम ने नगर निगम को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के भीतर समाधान करने और कार्यवाही की अंडरटेकिंग देने के निर्देश दिए।

🔹 शिक्षा सहायता: रानीपोखरी की अनिता देवी ने बेटी की बीएससी (आईटी) की पढ़ाई हेतु ₹75,000 की आर्थिक सहायता की मांग की। डीएम ने नंदा-सुनंदा योजना के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

🔹 न्यायिक सहायता: फरियादी नितिन हेमदान ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उचित सहयोग न मिलने की शिकायत की। डीएम ने सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण को आर्थिक रूप से दयनीय फरियादी को अपील और कानूनी सलाह दिलाने को कहा।

🔹 अवैध शराब बिक्री: डांडा लखौंड क्षेत्र में होटल-रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसने की शिकायत पर डीएम ने आबकारी विभाग को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


डीएम का सख्त संदेश:

  • सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला, बुजुर्ग व बच्चों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्यवाही करें।
  • मृत्यु व वारिस प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें।
  • फरियादियों को बेवजह परेशान करने वाले कर्मचारियों पर निगरानी रखी जा रही है, और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जन सेवा का उद्देश्य:

डीएम बंसल ने कहा कि “हम हर फरियादी की पीड़ा समझते हैं। हमारा प्रयास है कि बिना भटके, बिना चक्कर काटे, लोगों को समयबद्ध और न्यायपूर्ण समाधान मिले। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की जननीतियों से प्रेरित होकर हम हर वंचित तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

लेडीज कपडे के शोरूम में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान हल्द्वानी।
In natural farming, the farmer works with nature and tries to mimic the natural processes in farming
उत्तराखण्ड : पिछले तीन वर्षों में उत्तराखण्ड में सेवा, सुशासन और विकास के स्थापित हुए हैं नये आयाम -मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के लिए फिर शुरू होगी हवाई सेवा, अलायंस एयर का 48-सीटर विमान भरेगा उड़ान
उत्तराखण्ड : राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को भी मिलेगा खेल आरक्षण का लाभ – सीएम धामी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?