By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: टी राजा सिंह का बीजेपी से इस्तीफा, तेलंगाना से दिल्ली तक सियासी हलचल तेज
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > राजनीति > टी राजा सिंह का बीजेपी से इस्तीफा, तेलंगाना से दिल्ली तक सियासी हलचल तेज
राजनीति

टी राजा सिंह का बीजेपी से इस्तीफा, तेलंगाना से दिल्ली तक सियासी हलचल तेज

The Hill India News
Last updated: June 30, 2025 1:35 pm
The Hill India News
Published: June 30, 2025
Share
SHARE

हैदराबाद/नई दिल्ली: तेलंगाना बीजेपी के कद्दावर नेता और कट्टर हिंदुत्ववादी छवि के लिए चर्चित विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस अप्रत्याशित कदम से सिर्फ तेलंगाना ही नहीं, पूरे देश की सियासत में हलचल मच गई है।

राजा सिंह, जिन्हें लोग ‘टाइगर राजा सिंह’ के नाम से जानते हैं, हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के तीन बार के विधायक रहे हैं। उन्होंने यह इस्तीफा उस वक्त दिया जब पार्टी ने तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर एन. रामचंद्र राव के नाम पर सहमति जताई। बताया जा रहा है कि राजा सिंह इस फैसले से नाखुश थे और इसी के चलते उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया।

राजा सिंह का राजनीतिक सफर 2009 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से शुरू हुआ था। बाद में 2014 में वे बीजेपी में शामिल हुए और 2014, 2018 तथा 2023 में गोशामहल से जीत दर्ज की। उनकी पहचान एक फायरब्रांड नेता के रूप में रही है, जो अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

गौरतलब है कि अगस्त 2022 में पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के चलते बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। हालांकि, अक्टूबर 2023 में उनका निलंबन रद्द कर दिया गया और पार्टी ने उन्हें 2023 विधानसभा चुनाव में फिर से टिकट दिया।

अब 30 जून 2025 को टी राजा सिंह द्वारा दिया गया इस्तीफा बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो वे अपनी नई राजनीतिक रणनीति पर विचार कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे किसी नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं या फिर खुद की पार्टी भी बना सकते हैं।

अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि क्या बीजेपी उन्हें फिर से मना पाएगी, या टी राजा सिंह अब अपनी स्वतंत्र राजनीतिक राह चुनेंगे।

You Might Also Like

भवानीपुर का किला कैसे ढहा? भाजपा की रणनीति, SIR और एंटी-इनकंबेंसी ने ममता बनर्जी को कैसे दी सबसे बड़ी राजनीतिक हार
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से शशि थरूर ने की मुलाकात, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लड़ सकते हैं चुनाव
Uttrakhand : भाजपा महानगर की कार्यसमिति बैठक संपन्न! इन मुद्दों पर चर्चा
बड़ी खबर गैरसैंण: 13 से 18 मार्च तक चलेगा विधानसभा सत्र
बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन मामले में सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग को राहत, अगली सुनवाई 28 जुलाई को
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा, मानव सुथार की घातक गेंदबाजी से भारत 1-0 से आगे

The Hill India News
The Hill India News
August 19, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका खारिज
यूपी में बनेगी 500 एकड़ की ‘जापान सिटी’! ₹3,191 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
गैंगरेप के दोषी शबीर अहमद को लेने से पाकिस्तान का इनकार, ब्रिटेन को दी सहयोग रोकने की धमकी; 14 साल जेल काट चुका है आरोपी
TRE-4 का नोटिफिकेशन आया, फिर भी छात्रों का गुस्सा बरकरार! एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग हटाने की मांग, सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर! भारी भूस्खलन से कैलाश मानसरोवर मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त, 9वें जत्थे की एंट्री के बीच BRO ने संभाला मोर्चा
पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM पैदल चला पति, पहाड़ की दर्दनाक तस्वीर ने झकझोरा; CM धामी से बोला- ‘सड़क दे दीजिए साहब’
‘पैसे खत्म हो गए, अब प्राइवेट नौकरी करूंगा’, शहजाद पूनावाला ने बताया क्यों छोड़ी BJP, बोले- विचारधारा आज भी वही है
LPG सिलेंडर की टेंशन होगी खत्म! 1 सितंबर से सरकार की नई योजना, घर-घर पहुंचेगी PNG गैस; जानिए आपको क्या-क्या मिलेगा फायदा
बांग्लादेश में हिंदुओं को खुली धमकी से मचा हड़कंप, अल-कायदा की बढ़ती सक्रियता के बीच फिर उठे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?