By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सोनभद्र में दिल दहला देने वाली घटना: छोले के भगोने में गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, दो साल पहले बहन की भी गई थी जान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तर प्रदेश > सोनभद्र में दिल दहला देने वाली घटना: छोले के भगोने में गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, दो साल पहले बहन की भी गई थी जान
उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में दिल दहला देने वाली घटना: छोले के भगोने में गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, दो साल पहले बहन की भी गई थी जान

The Hill India News
Last updated: June 30, 2025 1:42 pm
The Hill India News
Published: June 30, 2025
Share
SHARE

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ज़िले से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार की दूसरी मासूम बच्ची की जान खौलते गर्म पदार्थ की चपेट में आकर चली गई। डेढ़ साल की प्रिया, खेलते हुए खौलते छोले के भगोने में गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह हादसा दुद्धी कस्बे में शुक्रवार की सुबह हुआ। बच्ची के पिता शैलेन्द्र, जो मूल रूप से झांसी निवासी हैं, दुद्धी बाजार में गोलगप्पे और चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के समय शैलेन्द्र छोले उबाल रहे थे और एक पल के लिए किसी अन्य काम में व्यस्त हो गए। तभी उनकी छोटी बेटी प्रिया खेलते-खेलते भगोने के पास पहुंची और उसमें गिर गई।

परिजन तुरंत बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसे नहीं बचा सके। बच्ची की मौत उसी दिन हो गई।

इस घटना ने लोगों को दो साल पहले हुई एक और त्रासदी की याद दिला दी। शैलेन्द्र की बड़ी बेटी सौम्या की मौत भी इसी तरह साल 2023 में हो गई थी, जब वह मात्र दो साल की थी और उस पर गर्म दाल गिर गई थी। सौम्या की मौत के बाद अब छोटी बेटी प्रिया की असामयिक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

दुद्धी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं दी थी, लेकिन बाद में सूचना मिलने पर जांच की गई। अब तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मामला एक दुर्घटना का है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि झुग्गियों, अस्थायी घरों और खुले किचन जैसी जगहों पर बच्चों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। एक ही परिवार में दो-दो मासूमों की इस तरह मौत, प्रशासन और समाज दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी है.

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश: नोएडा और गाजियाबाद में मजदूरी में 21% की बढ़ोतरी, योगी सरकार का बड़ा फैसला, श्रमिकों को राहत
UP महराजगंज में रूह कंपा देने वाली वारदात: ‘यमराज’ बनी पत्नी, सोते हुए पति को घर में किया कैद और जिंदा फूंक डाला
UP: आंसर नहीं दे पाया तो टीचर ने दी छात्र को पनिसमेंट, डंडे से पीटा फोड़ दी आंख हालत गंभीर
रायबरेली कांड पर नया मोड़: एसपी बोले – “दलित होने पर नहीं, चोर समझकर पीटा गया”, 5 आरोपी गिरफ्तार
UP के इस शहर में दिल दहला देने वाली घटना, दूसरी जाति की लड़की से प्यार शादी…दलित लड़के के बाप का मर्डर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड के 2 लाख किसानों की चमकेगी किस्मत! दिसंबर से प्रदेशभर में लगेंगे सहकारिता ऋण मेले, 600 करोड़ रुपये का बांटेगी धामी सरकार

The Hill India News
The Hill India News
November 27, 2026
सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! सुबह बाजार खुलते ही चांदी ₹5,936 और सोना ₹1,988 महंगा, जानिए 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का ताजा भाव
घर में गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगाएं मशरूम, न खेत की जरूरत और न ज्यादा जगह की; जानिए बीज से लेकर फसल तैयार होने तक का पूरा तरीका
उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी तेज! देहरादून में 22 हजार कर्मचारियों की होगी तैनाती, 2,045 बूथों पर सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक का खाका तैयार, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी
महिला आरक्षण के नाम पर नया बिल क्यों? 3 दिन के नोटिस पर संसद का विशेष सत्र बुलाने से भड़का विपक्ष, परिसीमन और सीटें बढ़ाने की आशंका पर मोदी सरकार को घेरा
चुनावी मोड में धामी सरकार! आज कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों से लेकर महिलाओं और किसानों तक को मिल सकती है बड़ी सौगात, इन प्रस्तावों पर रहेंगी सबकी नजरें
पवाणी गांव के दर्द पर मरहम लगाने पहुंचे सीएम धामी, अग्निकांड पीड़ितों से मिले; बोले- संकट की इस घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है
‘हम मरेंगे तो कुछ करके मरेंगे…’ सपा के मंच से छलका आजम खान का दर्द, जेल के 5 साल याद कर हुए भावुक; बोले- तन्हाई ने दिल, दिमाग और शरीर को कमजोर कर दिया
6,000 करोड़ की संपत्ति पर कपूर परिवार में आर-पार की लड़ाई! 15 दौर की मध्यस्थता भी रही बेअसर, अब सुप्रीम कोर्ट करेगा संजय कपूर की विरासत का फैसला
मिशन 2027 का आगाज: चुनावी मैदान में उतरी भाजपा, धामी सरकार ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड; रोजगार, महिला सशक्तिकरण और विकास को बनाया जीत का आधार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?