By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अब किसी भी आतंकी कार्रवाई को ‘युद्ध’ माना जाएगा: ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारत का ऐतिहासिक निर्णय
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > अब किसी भी आतंकी कार्रवाई को ‘युद्ध’ माना जाएगा: ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारत का ऐतिहासिक निर्णय
देशफीचर्ड

अब किसी भी आतंकी कार्रवाई को ‘युद्ध’ माना जाएगा: ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारत का ऐतिहासिक निर्णय

The Hill India News
Last updated: May 10, 2025 10:38 am
The Hill India News
Published: May 10, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे सैन्य तनाव के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक दिल्ली स्थित पीएम आवास पर आयोजित हुई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भाग लिया।

सरकारी शीर्ष सूत्रों के हवाले से यह पुष्टि हुई है कि प्रधानमंत्री आवास पर हुई उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक में यह रणनीतिक निर्णय लिया गया है कि
“आने वाले समय में भारत की धरती पर किसी भी आतंकी हमले को ‘युद्ध की कार्यवाही’ (Act of War) माना जाएगा, और उसी अनुपात में जवाब दिया जाएगा।”

https://thehillindia.com/wp-content/uploads/2025/05/PM-VD-MEETING.mp4

यह बैठक ऐसे समय में हुई जब भारत ने तड़के पाकिस्तान के चार रणनीतिक एयरबेसों पर सटीक सैन्य कार्रवाई की थी। इन हमलों को पाकिस्तान द्वारा भारत में किए जा रहे ड्रोन हमलों और अन्य उकसावेपूर्ण गतिविधियों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

शनिवार को आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री, सेना की प्रतिनिधि कर्नल सोफिया कुरैशी, और वायुसेना की ओर से विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने मीडिया को मौजूदा हालात की जानकारी दी।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने स्पष्ट कहा:

“पाकिस्तान की हालिया सैन्य गतिविधियां पूरी तरह उकसावे की श्रेणी में आती हैं। भारत ने संयम, जिम्मेदारी और सटीकता के साथ अपनी रक्षा और जवाबी कार्रवाई की है।”

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान लगातार झूठा प्रचार कर रहा है कि भारत की सैन्य संपत्तियों को गंभीर नुकसान हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दावा पूरी तरह भ्रामक और असत्य है। पाकिस्तान की ओर से जिन ठिकानों को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है, उनमें शामिल हैं:

  • अधमपुर में S-400 वायु रक्षा प्रणाली

  • सूरतगढ़ और सिरसा एयरबेस

  • नगरोटा में ब्रह्मोस मिसाइल बेस

  • देहरांगियारी और चंडीगढ़ में तोपखाने की स्थिति

सिंह ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि “ये झूठी खबरें भारत की सैन्य क्षमताओं पर संदेह पैदा करने और जनता में भय फैलाने का एक सुनियोजित प्रयास हैं।”

सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने एलओसी पर न केवल तोपों से गोलाबारी तेज कर दी है, बल्कि ड्रोन के ज़रिए हवाई घुसपैठ और नागरिक इलाकों पर हमलों की कोशिशें भी तेज की हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा 26 से अधिक क्षेत्रों में घुसपैठ की नाकाम कोशिश की गई।

“भारत की सेनाएं पूरी सतर्कता में हैं और हर घुसपैठ की कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं।”

शनिवार को दिनभर जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों से पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और ड्रोन गतिविधियों की खबरें आती रहीं। नागरिक इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है, जबकि वायु रक्षा प्रणालियों और काउंटर-ड्रोन सिस्टम को पूरी तरह से सक्रिय रखा गया है।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की भड़काऊ गतिविधियों और झूठे प्रचार को उजागर करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वर्तमान हालात को देखते हुए भारत ने मजबूत लेकिन जिम्मेदार रक्षा रणनीति को प्राथमिकता दी है।

India has decided that any future act of terror will be considered an Act of War against India and will be responded accordingly: Top GoI sources pic.twitter.com/zZSAXzu3o6

— ANI (@ANI) May 10, 2025

You Might Also Like

रायबरेली में राहुल के प्रचार में लोगों से सोनिया गांधी की भावुक अपील, ‘मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं…’
उत्तराखंड में वनों को आजीविका से जोड़ने पर जोर, सीएम धामी ने वन्यजीव बोर्ड की 21वीं बैठक में दिए अहम निर्देश
जानिए कौन हैं? IRS अफसर राहुल नवीन, जिन्हें बनाया गया ED का प्रभारी निदेशक
उत्तराखंड के खटीमा को मिला केंद्रीय विद्यालय का नया भवन, सीएम धामी ने किया लोकार्पण
19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी
TAGGED:high alertIndia-Pakistan tensionIndia's historic decisionOperation SindoorPM Moditerrorist act will be considered 'war'top security meeting
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता

The Hill India News
The Hill India News
October 19, 2026
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक से पहले मां गंगा की शरण में पहुंचे CM धामी और मंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
दिल्ली में INDIA गठबंधन के मार्च से हाई अलर्ट! राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा अपडेट
‘हनुमान अंश’ के बाद कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब! वीकेंड पर 11 अक्टूबर तक ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की एंट्री बंद; जानें कहां होगी पार्किंग और किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
कैंसर से जंग लड़ रही महिला पर दोहरी मार! तिलवाड़ा में खुदाई से चार मंजिला मकान पर मंडराया खतरा, बेबस प्रभा सकलानी ने CM धामी से लगाई न्याय की गुहार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?