By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में वनों को आजीविका से जोड़ने पर जोर, सीएम धामी ने वन्यजीव बोर्ड की 21वीं बैठक में दिए अहम निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में वनों को आजीविका से जोड़ने पर जोर, सीएम धामी ने वन्यजीव बोर्ड की 21वीं बैठक में दिए अहम निर्देश
उत्तराखंडपर्यावरणफीचर्ड

उत्तराखंड में वनों को आजीविका से जोड़ने पर जोर, सीएम धामी ने वन्यजीव बोर्ड की 21वीं बैठक में दिए अहम निर्देश

The Hill India News
Last updated: June 13, 2025 3:05 am
The Hill India News
Published: June 13, 2025
Share
SHARE

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 21वीं बैठक में प्रदेश के वन संसाधनों को जनजीवन और आर्थिकी से जोड़ने के लिए ठोस और नवाचारपूर्ण पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वनों का संरक्षण करते हुए इन्हें आजीविका के साधन के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही, अगले 10 वर्षों के लिए ईकोलॉजी और ईकोनॉमी के बीच संतुलन साधते हुए विस्तृत योजना बनाई जाए।

मुख्यमंत्री ने वन क्षेत्रों के आस-पास ईको-टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ईको-टूरिज्म न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर चिंता जताते हुए ऐसी घटनाओं में त्वरित मुआवजा वितरण के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में प्रस्तावित जू एंड सफारी परियोजना में तेजी लाने को कहा, जबकि वन विश्राम भवनों के रखरखाव को पर्यटन सुविधा और राजस्व वृद्धि से जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने चौरासी कुटिया के जीर्णोद्धार कार्यों को गति देने के निर्देश दिए और ‘महासीर’ जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

बैठक में प्रदेश के संरक्षित क्षेत्रों और उनके 10 किलोमीटर परिधि के भीतर वन भूमि हस्तांतरण सहित कुल 25 मामलों को मंजूरी दी गई, जिन्हें अब राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड को भेजा जाएगा। रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का संचालन ईको डेवेलपमेंट कमेटी (EDC) के माध्यम से किए जाने और केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत मिनी ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर की स्थापना के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।

बैठक में बताया गया कि पिछली बैठक के बाद से अब तक उत्तराखंड की 22 परियोजनाओं को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से स्वीकृति मिल चुकी है। पिछले तीन वर्षों में राज्य में 75,000 से अधिक बंदरों का बंध्याकरण किया गया है, जबकि वर्ष 2024-25 में 27 वन प्रभागों में 40,000 बंदरों के बंध्याकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

वन विभाग ने यह भी जानकारी दी कि मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामलों में तत्काल सहायता दी जा रही है। वर्ष 2024-25 में अब तक 19.55 करोड़ रुपये का मुआवजा पीड़ित परिवारों को दिया गया है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष राज्य में चार नए ईको-टूरिज्म जोन की शुरुआत की गई है।

बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड जैवविविधता की दृष्टि से देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल है और यहां की वन संपदा का उचित दोहन करते हुए उसे स्थानीय आजीविका से जोड़ा जाना आवश्यक है। उन्होंने राज्य में नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने की दिशा में कार्य करने की बात भी दोहराई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) आर.के. मिश्रा, सचिव बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, सचिव नीरज खैरवाल सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

May be an image of 6 people

You Might Also Like

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट बैठक संपन्न, पढ़िए महत्वपूर्ण फैसले…
उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार पहाड़ विरोधी : निर्दलीय विधायक उमेश कुमार
श्री हेमकुण्ट साहिब यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना
नैनीताल और पछवादून में नाबालिगों से हैवानियत: उत्तराखंड बाल अधिकार आयोग सख्त, त्वरित कार्रवाई का निर्देश
राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कसा तंज, कह डाली इतनी बड़ी बात
TAGGED:21st meeting of the Wildlife BoardCM DhamiEmphasis on linking forestsgave important instructionslivelihood in Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?