By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड के खटीमा को मिला केंद्रीय विद्यालय का नया भवन, सीएम धामी ने किया लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड के खटीमा को मिला केंद्रीय विद्यालय का नया भवन, सीएम धामी ने किया लोकार्पण
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड के खटीमा को मिला केंद्रीय विद्यालय का नया भवन, सीएम धामी ने किया लोकार्पण

The Hill India News
Last updated: July 29, 2025 10:42 am
The Hill India News
Published: July 29, 2025
Share
SHARE

खटीमा/देहरादून, 29 जुलाई: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में ₹26.23 करोड़ की लागत से निर्मित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

Contents
राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बताया गेमचेंजरखटीमा के विकास का खाका रखा सामनेसख्त कानून, पारदर्शी शासन और युवाओं को रोजगारकार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

2019 से संचालित हो रहे इस केंद्रीय विद्यालय को पहली बार स्थायी भवन प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में खटीमा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया।

सीएम धामी ने कहा— “अगर मेरे छात्र जीवन में यहां केंद्रीय विद्यालय होता, तो मैं भी उसका हिस्सा होता।”
उन्होंने बताया कि बतौर विधायक उन्होंने खटीमा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास किए थे और अब उसी विद्यालय को आधुनिक भवन मिलना उनके लिए व्यक्तिगत गौरव का विषय है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बताया गेमचेंजर

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) को भारतीय शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव बताते हुए कहा कि यह नीति बच्चों को रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ रही है और उनमें वैज्ञानिक सोच का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड NEP को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है, जहां 5,600 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘बालवाटिका’ कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।

खटीमा के विकास का खाका रखा सामने

सीएम धामी ने खटीमा को अपना घर बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए सिर्फ चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि आत्मीयता से जुड़ा परिवार है। उन्होंने कहा कि खटीमा में हाईटेक बस स्टैंड, आधुनिक आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज, 100 बेड का अस्पताल और राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए गदरपुर-खटीमा बाईपास, नौसर पुल और सड़क नेटवर्क का विस्तार किया गया है।

राजकीय महाविद्यालय खटीमा में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू की गई हैं, और जनजातीय बहुल क्षेत्रों में एकलव्य विद्यालयों का संचालन भी प्रारंभ हो चुका है।

सख्त कानून, पारदर्शी शासन और युवाओं को रोजगार

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही धर्मांतरण विरोधी और दंगारोधी कानूनों को भी प्रभावी रूप से लागू किया गया है। 6,500 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है और 500 से अधिक अवैध निर्माण हटाए गए हैं। ऑपरेशन कालनेमि के तहत सनातन धर्म को बदनाम करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी है।

उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में राज्य की बेरोजगारी दर में 4.4% की रिकॉर्ड गिरावट आई है और 23,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि तीन वर्षों में करीब 200 भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है। उनका कहना था कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का उनका संकल्प ‘विकल्प रहित’ है।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

You Might Also Like

शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, नो-पार्किंग से गाड़ियां जब्त होंगी क्रेन से
दिल्ली: मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला, CCTV और सिक्योरिटी बैरियर तोड़..
खुशखबरी: हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे चार नए जज, इन पर लगी मुहर
कर्नाटक में सत्ता समीकरण पर बढ़ी हलचल: सिद्धारमैया–शिवकुमार गुट आमने-सामने, ‘200% मुख्यमंत्री’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
60 से ज्यादा मौतें, दर्जनों लापता, 935 घर तबाह, हिमाचल प्रदेश में भयानक मंजर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्डमौसम

दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; पूरे सप्ताह राहत की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

The Hill India News
The Hill India News
August 4, 2026
संसद में हंगामे के बीच सरकार का विधायी मिशन तेज: बिना लंबी चर्चा कई अहम विधेयक पारित, अब FCRA संशोधन बिल पर टिकी निगाहें
हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य सम्मान: सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद; पप्पू यादव पर भी साधा निशाना
उत्तराखंड के माल्टे को मिलेगी ऑर्गेनिक पहचान: किसानों की आय में आएगी नई उड़ान, देश-दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद
उत्तर प्रदेश में नमो भारत का मेगा विस्तार: खुर्जा, बागपत, हापुड़, पिलखुवा समेत 4 नए रूटों को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली-मेरठ के बाद बदलेगी पूरे वेस्ट यूपी की तस्वीर
मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का बड़ा कदम: परवादून में SIR अभियान हेतु 10 सदस्यीय समिति गठित, डोईवाला और ऋषिकेश में बने कंट्रोल रूम
उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा एक्शन: चुनाव आयोग ने 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द, अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव; 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, बोले- “कानूनी लड़ाई लड़ूंगा, डरने वाला नहीं”
“बीजेपी बांकीपुर हार गई, लेकिन कमजोर नहीं हुई”—जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा संदेश, कहा- जनता ही बनाती है, जनता ही हटाती है
यूपी के मदरसों में बड़ा बदलाव: अब नहीं मिलेगी कामिल-फाजिल की डिग्री, केवल 12वीं तक होगी पढ़ाई; योगी कैबिनेट के फैसले से शिक्षा व्यवस्था में नया अध्याय
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?