By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पहलगाम आतंकी हमले का इजराइल की तरह देना होगाः बाबा रामदेव
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > पहलगाम आतंकी हमले का इजराइल की तरह देना होगाः बाबा रामदेव
उत्तराखंडदेश

पहलगाम आतंकी हमले का इजराइल की तरह देना होगाः बाबा रामदेव

The Hill India Desk
Last updated: April 23, 2025 2:10 pm
The Hill India Desk
Published: April 23, 2025
Share
SHARE

आतंकी हमले की जमकर की निंदा
हरिद्वार। बीते दिन मंगलवार 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 26 लोगों को मार दिया। इस आतंकी हमले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव का भी इस मामले पर बयान आया हैं। उन्होंने पहलगाम के आतंकी हमले पर दुख प्रकट करते हुए इसे बेहद कायरतापूर्ण हमला बताया।
बाबा रामदेव ने कहा कि इस तरह की टारगेट किलिंग होने के बाद भी यदि हम सेक्युलरवाद की चादर ओढ़कर सो जाए और कहे कि हिंदुस्तान में टारगेट किलिंग नहीं हुई है तो इससे बड़ी शर्म की कोई बात नहीं हो सकती हैं। इसीलिए सेक्युलरवाद की चादर ओढ़कर सो रहे लोगों को भी अब सबक सीखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना केवल हिंदुओं को टारगेट करके की गई मात्र एक घटना नहीं है, बल्कि आतंकियों का इरादा जम्मू-कश्मीर से लेकर के भारत के हर गली मोहल्ले में मिलकर जुलकर रहने वाले हिंदू-मुसलमानों को भीतर नफरत पैदा करना है। आतंकवादी इस तरह का खून खराबा कर देश में गृह युद्ध करना चाहते हैं।
बाबा रामदेव ने कहा कि आतंकवादी भारत में दिल्ली-मुंबई से लेकर धार्मिक स्थलों तक छुपकर बैठे हुए हैं। इसीलिए भारत के हर नागरिक को इस समय जागरूक रहते हुए कुछ अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। ताकि आतंक की सोच रखने वाले लोगों के मंसूबे पूरे न हो।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में दो तरह के मुसलमान हैं, एक वो जो कुरान, इस्लाम और हिन्दुस्तान को बराबर गौरव देता है। वहीं कुछ लोगों में ऐसा कट्टरवाद भर दिया गया है कि बस खून खराब और नफरत करो और ये सब पाकिस्तान से चल रहा है। इसके लिए भारत विरोधी ताकतें फंडिंग कर रही हैं। क्योंकि पाकिस्तान में इतना दम नहीं है कि वो हजारों करोड़ रुपए के पूरे अभियान को चला सके।
बाबा रामदेव ने कहा कि इस आतंकी हमले का संबंध भी पाकिस्तान से ही निकल रहा है, इस सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि पाकिस्तान तो खुद कंगाल मुल्क है, लेकिन भारत विरोधी ताकतें पाकिस्तान का साथ देकर इस तरह की हरकतें करा रही है। इसीलिए अब पाकिस्तान के साथ-साथ जितनी भी भारत विरोधी ताकतें हैं, उनको जवाब देने का सही समय है। अब यदि हम चूक गए तो फिर भारत की अखंडता की रक्षा करना बहुत बड़ी चुनौती होगी।
बाबा रामदेव ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि अब तो पीओके (पाकिस्तान ऑकोपाइड कश्मीर) का विलय भारत में कर देना चाहिए। और वहां पर जितने भी आतंकवादी कैंप चल रहे है, उन्हें टारगेट करके ध्वस्त कर देना चाहिए। अब तो इजराइल की तरह जवाब देने का वक्त आ गया है। जैसे अमेरिका अपने दुश्मनों का कभी छोड़ता नहीं है, उसी तरह भारत को भी करना पड़ेगा। अब भारत को अपनी ताकत को दिखाना होगा। अब पहलगाम की घटना के बाद भारत को छुप नहीं बैठना होगा।

You Might Also Like

मध्य प्रदेश : नितिन गडकरी ने इंदौर में 2300 करोड़ रुपये लागत की छह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
उत्तराखंड: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का ADB के साथ ‘होलिस्टिक रोडमैप’, हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर
New Delhi: “सरकार बदले की राजनीति कर रही है” तमिलनाडु के मंत्री को ED द्वारा गिरफ़्तार किये जाने पर पूरा विपक्षी दल भड़का
24 दिन बाद जेल से रिहा हुए मोहम्मद जुबैर
17 सांसद होंगे ‘संसद रत्न’ से सम्मानित, लोकसभा में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?