By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में UCC पोर्टल पर 94,000 से अधिक आवेदन, निरस्त मामलों की समीक्षा करेंगे डीएम
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में UCC पोर्टल पर 94,000 से अधिक आवेदन, निरस्त मामलों की समीक्षा करेंगे डीएम
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में UCC पोर्टल पर 94,000 से अधिक आवेदन, निरस्त मामलों की समीक्षा करेंगे डीएम

The Hill India News
Last updated: April 17, 2025 3:01 am
The Hill India News
Published: April 17, 2025
Share
File Photo
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत विवाह और अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़े पंजीकरण में तेजी देखी जा रही है। इस सिलसिले में गृह सचिव शैलेश बगौली की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिन जिलों में सबसे अधिक पंजीकरण निरस्त किए जा रहे हैं, वहां के डीएम को इन मामलों की गहराई से जांच करने और समीक्षा करने को कहा गया है।

UCC पोर्टल पर बढ़ रही भागीदारी

UCC पोर्टल पर अब तक कुल 94,000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 73,093 आवेदन विवाह पंजीकरण से संबंधित हैं, जबकि पूर्व में हुए विवाह की मान्यता के लिए 19,956 आवेदन आए हैं। अन्य आंकड़ों की बात करें तो वसीयत से जुड़े 430, तलाक से जुड़े 136, लिव-इन रिलेशनशिप के 46 और उत्तराधिकार से जुड़े चार आवेदन सामने आए हैं।

पोर्टल पर प्राप्त कुल आवेदनों में से 89% को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि लगभग 5% आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं। औसतन हर जनपद में प्रतिदिन 174 आवेदन आ रहे हैं, जिससे पोर्टल की बढ़ती स्वीकार्यता साफ झलक रही है।

विवाह पंजीकरण में रुद्रप्रयाग सबसे आगे

2010 के बाद किए गए विवाहों के पंजीकरण की बात करें तो रुद्रप्रयाग 29% के साथ सबसे आगे है। इसके बाद उत्तरकाशी (23%) और चमोली (21%) का स्थान है। राज्य सरकार ने विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल करते हुए पूर्व पंजीकृत विवाह के स्वीकृति आवेदन में वीडियो केवाईसी की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।

382 पंचायतों से अब तक एक भी आवेदन नहीं

राज्य की 382 पंचायतों से अभी तक कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इसे देखते हुए सरकार ने इन क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे कैंप लगाकर लोगों को UCC से जुड़ी सेवाओं के बारे में जानकारी दें।

सरकारी कर्मचारियों पर विशेष फोकस

गृह सचिव ने सरकारी कर्मचारियों के शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है। इसके अलावा ‘उच्च सर्टिफिकेट’ से संबंधित दस्तावेजों को डिजीलॉकर से लिंक करने की प्रक्रिया भी जारी है, जिससे नागरिकों को तकनीकी रूप से अधिक सुविधा मिलेगी।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: लोगों को ट्रैफिक रूल्स का पालन करने के लिए जागरूक करें : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु
नई दिल्ली : सीएम धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया
Weather Update Live: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार बारिश से गिरा तापमान; पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड
डोनाल्ड ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ पॉलिसी चीन को झटका और भारत के लिए क्यों मौका है..
New Delhi: सुनियोजित तरीके से संसद और विधानसभाओं में हंगामा करने से लोकतंत्र की गरिमा होती है कम : ओम बिरला
TAGGED:applicationscancelled casesDMreviewUCC portalUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

अदाणी पावर प्लांट पर कांग्रेस के आरोपों का CM धामी ने दिया जवाब, बोले- मुद्दों की कमी से झूठे आरोप लगा रही विपक्षी पार्टी

The Hill India News
The Hill India News
September 18, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल: गांधी पार्क से उठी न्याय की आवाज, मानव श्रृंखला बनाकर उठी VIP मामले की जांच की मांग
ऑस्कर 2027 की रेस में मराठी फिल्म ‘गोंधल’! अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका महाराष्ट्र का सिनेमा
निठारी कांड से देशभर में सुर्खियों में आया सुरेंद्र कोली अब नहीं रहा! हरिद्वार में चाय की दुकान के भीतर मिला शव, सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के महीनों बाद मौत से मचा हड़कंप
‘अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं’, देहरादून में प्रशासन का बड़ा एक्शन! औचक निरीक्षण में 4 जन सेवा केंद्र सील, कंप्यूटर-लैपटॉप भी अभिरक्षा में
बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ा सियासी संकट! चुनाव आयोग ने ‘तृणमूल कांग्रेस’ का नाम और ‘जोड़ाफूल’ सिंबल किया फ्रीज
अमृतसर में ASI की हत्या के बाद ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ का नाम सुर्खियों में! कौन है TTH और शहजाद भट्टी से क्या है कनेक्शन?
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से ऋषिकेश में हड़कंप! नाव घाट और साई घाट पर मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
अब पहाड़ों में ट्रैकिंग होगी और भी सुरक्षित! उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग शुरू, बनेगा ऑफलाइन नेविगेशन ऐप
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल तेज! सहसपुर पर हरक सिंह रावत का बड़ा दावा—कहा, कांग्रेस को 20 हजार से ज्यादा वोटों से जिताऊंगा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?